अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने वाले 14 में से 8 विधायक हारे

Share

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट का असर मध्यप्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर पड़ना तय है। खासकर सत्ताधारी भाजपा पर। इसकी वजह यह है कि कर्नाटक सरकार के 25 में से 13 मंत्री चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं, 2019 में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिराने वाले 14 में से 8 विधायकों को भी जनता ने नकार दिया है।

बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भले ही राजनीति में परिवारवाद का विरोध करता है, लेकिन कर्नाटक में 20 से अधिक मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के बेटे-बेटियों सहित अन्य रिश्तेदारों को चुनाव मैदान में उतारा गया। परिणाम यह हुआ कि ऐसे 15 कैंडिडेट चुनाव हार गए।

जानकार मानते हैं कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात एक जैसे हैं। जिस तरह 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरी थी, ठीक एक साल बाद मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार सिंधिया और उनके समर्थकों की बगावत की वजह से सत्ता से बाहर हो गई थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें