अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बजट सत्र आज से:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में साइकिल से विधानसभा जाएंगे कांग्रेस विधायक

Share

भोपाल

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस विधायक सोमवार को साइकिल से विधानसभा पहुंचेंगे। कांग्रेस विधायक शिवाजी नगर से सुबह 9.30 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी के 23 रुपए पेट्रोल पर वसूल रही है और राज्य सरकार के सारे टैक्स करीब 40% है।

इनमें कमी कर जनता को राहत दी जा सकती है, लेकिन सरकार की इस तरह की कोई मंशा नहीं है। इधर, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ सुबह 10:15 बजे विधासभा स्थित अपने कक्ष में विधायकों से चर्चा करेंगे। बताया जाएगा कि अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो। साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मान्य परंपराओं का पालन किया जाए।

महाशिवरात्रि के पहले खत्म हो सकता है सत्र

बजट सत्र महाशिवरात्रि (11 मार्च) के पहले ही समाप्त होने के आसार हैं। सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में मुख्य रूप से वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाना है। 26 मार्च तक निर्धारित इस 33 दिवसीय सत्र में 23 बैठकें होना हैं, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। सदन में 2 मार्च को बजट पेश किया जाएगा।

इस बात के संकेत हैं कि इसकी मांगों पर जल्द बहस पूरी कर उसे पारित करा लिया जाए। सूत्रों के अनुसार सत्र में 10 से 13 बैठकें ही होने की संभावना है। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर अवकाश है, तब से लेकर 14 मार्च तक चार दिन कोई बैठक नहीं होना है। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि 5 मार्च तक यदि काम पूरा नहीं हुआ, तो अधिकतम 10 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।

विपक्ष करेगा घेराबंदी- उठ सकता है हमीदिया में गड़बड़ियों का मामला

हमीदिया अस्पताल में मरीजों को दवाएं नहीं मिलने, छोटी-छोटी जांचें नहीं होने और 2018 में हुई भर्ती में की गई गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं करने का मामला विधानसभा में उठ सकता है। हमीदिया अस्पताल में मरीजों को होने वाली परेशानियों को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।

सत्तापक्ष आक्रामक, विपक्ष घेरने की रणनीति बनाएगा

भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठक सोमवार को होने जा रही है। भाजपा की बैठक सीएम हाउस में शाम 7 बजे से होगी, जबकि कांग्रेस की बैठक नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के घर पर होगी। सत्तापक्ष विधायकों को आक्रामक रहने की रणनीति बनाएगा, वहीं विपक्ष सरकार और उनके मंत्रियों को घेरने की तैयारी पर बात करेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें