डॉ. प्रिया
जल ही जीवन है, यह गलत कथन है. वायु ही जीवन है. पानी बिना आप 10 घंटे रह सकते हो, ऑक्सीजन बिना 10 मिनट भी नहीं.
गर्मी का मौसम है और गर्मी में मां, दादी, डॉक्टर हो या डाइटिशियन सभी पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। गर्मी में शरीर को संभालना बहुत जरूरी है, जिसका एक सबसे अच्छा तरीका इसमें उचित मात्रा में पानी भरना है।
लेकिन जिस तरह से किसी भी चीज की अधिकता उचित नहीं है, जरूरत से ज्यादा पानी लेने से भी स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। ओवर हाइड्रेशन के कई साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं।
नेशनल योगा इंस्टीट्यूट के अनुसार हमें हमेशा प्यास लगने पर पानी पीना चाहिए. प्यास लगने पर पानी पीना हमारी नियमित पानी की आवश्यकता को पूरा कर देता है. बिना प्यास लगे पानी न पियें।
यदि आप बिना प्यास के पानी पी रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप अपने शरीर की आवश्यकता से अधिक पानी का सेवन कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है. इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
*पेशाब का रंग बताता है आप हाइड्रेटेड हैं या ओवरहाइड्रेटेड :*
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार हल्के पीले रंग यानी कि लेमोनेट के रंग का पेशाब हेल्दी हाइड्रेशन की निशानी है। गहरे पीले रंग का पेशाब डिहाइड्रेशन को दर्शाता है, इसका मतलब यह नहीं कि क्लियर यूरिन हेल्दी है।
कलरलेस यूरिन बताती है कि आपका शरीर ओवरहाइड्रेशन का शिकार हो चुका है और आप आवश्यकता से अधिक पानी पी रही हैं। इसलिए पेशाब करते वक्त अपने पेशाब की रंग की जांच जरूर करें।
_यहां हैं ओवरहाइड्रेशन या ज्यादा पानी पीने के साइड इफेक्ट :_
*1. सिर दर्द और जी मचलाना :*
जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में सोडियम लेवल का गिरना शुरू हो जाता है, जिसकी वजह से सिर दर्द, घबराहट और जी मचलने की समस्या होती है।
*2. पैर, हाथ और होठों पर सूजन :*
जरूरत से ज्यादा पानी पीना पैर, हाथ और होठों पर सूजन का कारण बन सकता है।यह असंतुलित इलेक्ट्रोलाइट का एक संकेत हो सकता है।
आवश्यकता से ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर के सेल में सूजन आ जाता है और पानी जमा होने लगता है। वहीं कुछ लोगों में चेहरे की त्वचा और शरीर के अन्य कुछ अंग फ्लफी और सूजे हुए नजर आते हैं।
*3. मांसपेशियों में कमजोरी :*
आवश्यकता से अधिक पानी पीने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती है और इनमें अधिक दर्द का अनुभव होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि खून में मौजूद सोडियम डाइल्यूटेड हो जाते हैं। यदि आपके बाजू और पैरों में झनझनाहट और दर्द महसूस होता है, तो हो सकता है आपका इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित हो गया हो।
मांसपेशियों का दर्द लंबे समय तक बना रहे तो पानी के सेवन को थोड़ा कम कर दें और डॉक्टर से मिलें।
*4 फ्लश आउट हो जाते हैं जरूरी विटामिन :*
अधिक पानी पीने से शरीर में मौजूद आवश्यकताएं पोषक तत्व पेशाब के माध्यम से शरीर से निकल जाती हैं। इसलिए आवश्यकता से अधिक पानी नहीं चाहिए।
ओवरहाइड्रेशन आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है।





