अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूज ब्रीफ:बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बयान बदला:कहा- यौन शोषण नहीं हुआ; मुख्तार गैंग के शूटर की कोर्ट में हत्या

Share

नाबालिग पहलवान ने बयान बदला:बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप नहीं; पिता बोले- लालच में नहीं, डर की वजह से बयान बदले,मुगल बादशाह औरंगजेब पर सोशल मीडिया पोस्ट से महाराष्‍ट्र का कोल्‍हापुर सुलग उठा है। कथित तौर पर आपत्तिजनक स्टेटस लगाने वाले युवक के खिलाफ हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया। कोल्हापुर में धारा 144 लगा दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच 6 घंटे बैठक चली। बैठक के बाद पहलवानों ने कहा कि सरकार ने पुलिस जांच 15 जून तक पूरी करने की बात कही है। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान की रही। एक खबर देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य से थी, यहां की राजधानी की एक अदालत में पेशी पर पहुंचे शूटर की हत्या कर दी गई। अब इस राज्य में कानून- व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। CBI का आरोप है कि आर्यन को छोड़ने के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए मांगे थे। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समीर को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। CBI ने हाईकोर्ट से रोक हटाने की अपील की है।
  2. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये यात्रा निकाली जा रही है। पार्टी ने 2019 में 90 में से 46 सीटों चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाई।

बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने बयान बदला; पिता बोले- लालच नहीं, डर की वजह से ऐसा किया

तस्वीरें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दिल्ली आवास की है। यहां पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उनसे मुलाकात की। तीनों के बीच 6 घंटे तक मीटिंग चली।

तस्वीरें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के दिल्ली आवास की है। यहां पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उनसे मुलाकात की। तीनों के बीच 6 घंटे तक मीटिंग चली।

नाबालिग पहलवान ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप वापस ले लिया हैं। उसका कहना है कि बृजभूषण ने मेरे साथ भेदभाव किया। नाबालिग के पिता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने किसी लालच में नहीं, डर की वजह से बयान बदला है।

नाबालिग के पिता ने कहा- मैं ये नहीं कहना चाहता कि किसने धमकी दी है। मेरा भी परिवार है। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। इससे पहले बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद साक्षी ने कहा- सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का टाइम मांगा है। तब तक उन्हें किसी तरह के प्रदर्शन न करने की अपील की है।

पिता ने सुनाई भेदभाव की कहानी
पिता ने कहा- मेरी बेटी का ट्रायल मैच था। उसमें दिल्ली की एथलीट और रेफरी और मैट चेयरमैन भी दिल्ली के थे। मेरी बेटी के साथ भेदभाव हुआ। मैंने वहां भी कहा कि कुश्ती करनी है तो कुश्ती करो।

तब बेटी की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था, फिर भी उसने अपने हौसला बुलंद रखते हुए मैच खेला। उसके हौसलों पर उस रेफरी ने मिट्टी डाल दी। उसे 1 पॉइंट से कुश्ती हरा दी गई।

मैं अपना मकान बेचकर बेटी को कुश्ती लड़वा रहा हूं, मुझे किसी का कोई सहारा नहीं है। मेरी बेटी ने कल रात भी खाना नहीं खाया, वह बहुत डिप्रेशन में है।

पिछले 40 दिन से धरने पर साथ हूं। अब भी साथ हूं। पूरे मामले के बाद परिवार को ऐसी मानसिक स्थिति से गुजरना पड़ा, जिसे मैं ही समझ सकता हूं। मुझे परिवार चलाना है, समाज में बाहर निकलना है। इस मामले के बाद परिवार डिप्रेशन में आ गया।

भेदभाव के कारण नाराजगी थी, कोर्ट में क्लियर कर दिया
नाबालिग के पिता ने कहा- बेटी के साथ हुए भेदभाव के कारण हमारे अंदर भेदभाव का गुस्सा था। फेडरेशन के अंदर अपील की, लेकिन उन्होंने भी नहीं सुनी। हमने पुलिस को जो एप्लिकेशन दी, उसमें कुछ सच और कुछ गलत था। मैंने सही और गलत को कोर्ट में जाकर क्लियर कर दिया है।

अनुराग ठाकुर से मिले बजरंग-साक्षी
इससे पहले रेसलर बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की बुधवार को दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ 6 घंटे की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद रेसलर साक्षी मलिक ने कहा- सरकार ने जांच पूरी करने के लिए 15 जून तक का टाइम मांगा है। तब तक उन्हें किसी तरह के प्रदर्शन न करने की अपील की है। हालांकि पहलवानों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।

बजरंग पूनिया ने कहा- आज की मीटिंग के बारे में खाप प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। सबकी सहमति से ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा। बृजभूषण की गिरफ्तारी के सवाल पर भी खेल मंत्री ने जांच पूरी होने और उसके आधार पर कार्रवाई की बात कही।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने पहुंचे रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान।

खेल मंत्री बोले- खिलाड़ियों से सहमति बनी
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- अच्छे माहौल में संवेदनशील मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत हुई। मीटिंग में आरोपों की जांच कर 15 जून तक चार्जशीट दायर करने, WFI का चुनाव 30 जून तक करने, WFI में महिला अध्यक्ष की अगुआई में इंटरनल कंप्लेंट कमेटी बनाने की बात हुई। इसके अलावा WFI के चुनाव होने तक IOA की एडहॉक कमेटी पर 2 कोच का नाम प्रस्तावित करने और फेडरेशन के चुनाव में खिलाड़ियों से रायशुमारी पर सहमति बनी।

निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और उनसे संबंधित लोग चुनकर न आएं, ये रेसलर्स की मांग थी। महिला खिलाड़ियों को जरूरत के अनुसार सिक्योरिटी मिले। जिन खिलाड़ियों, अखाड़ों या कोचों के खिलाफ केस हैं, उन्हें वापस लेने की मांग की गई।

अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि सरकार पहलवानों से बातचीत के लिए तैयार है। हमने उन्हें दोबारा बुलाया है। इससे पहले 24 जनवरी को खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बातचीत हुई थी और पहलवानों ने आंदोलन खत्म कर दिया था।

दिल्ली में मीटिंग के दौरान जाते अनुराग ठाकुर और पीछे खड़ी रेसलर साक्षी मलिक बाहर देखती हुई।

दिल्ली में मीटिंग के दौरान जाते अनुराग ठाकुर और पीछे खड़ी रेसलर साक्षी मलिक बाहर देखती हुई।

विनेश के गांव में हुई महापंचायत
हरियाणा में चरखीदादरी जिले में विनेश फोगाट के गांव बलाली में महापंचायत हुई। जिसमें द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने भी हिस्सा लिया। जिसमें बृजभूषण की गिरफ्तारी, भारतीय कुश्ती संघ से नेताओं को बाहर करने और खिलाड़ियों को पदाधिकारी बनाने की मांग की गई। इसमें पहलवानों को भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा गया।

हाल ही में 4 जून को रेसलर्स ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। इसके बाद बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने रेलवे में अपनी ड्यूटी जॉइन कर ली थी। इससे खाप और किसान नेता नाराज थे।

मुख्तार गैंग के शूटर जीवा की लखनऊ कोर्ट में हत्या; वकील की ड्रेस में आया था हमलावर
मुख्तार गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। वकील की ड्रेस में आए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। फायरिंग में 18 महीने की बच्ची और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

10 फरवरी, 1997 को भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या मामले में जीवा को 2003 में उम्रकैद की सजा हुई थी। इससे पहले 15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हुई थी। यानी 53 दिन में पुलिस कस्टडी में यह तीसरी हत्या है।

कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली; 2 सिख गनमैन को गोली मारते दिखाया

खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाली। इसमें दो सिख गनमैन को पूर्व प्रधानमंत्री को गोली मारते दिखाया गया। झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख विरोधी दंगों के बैनर भी थे।

4 जून को निकाले गए करीब 5 किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन में यह झांकी दिखाई गई थी। 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर इसके फोटो-वीडियो पोस्ट किए गए। अब जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

झांकी के वीडियो सामने आने के बाद कनाडा में ही इसका विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर झांकी के वाीडियो अपलोड कर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर एक्शन लेने की मांग के कैंपेन चल रहे हैं।

ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी निकाली। इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख बॉडीगार्ड्स सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने की थी।

ब्रैम्पटन शहर में खालिस्तानियों ने इंदिरा गांधी हत्याकांड की झांकी निकाली। इंदिरा गांधी की हत्या उनके सिख बॉडीगार्ड्स सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने की थी।

पहले जानिए क्या था ऑपरेशन ब्लू स्टार
खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरांवाले को पकड़ने के लिए 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। वह अमृतसर के गोल्डन टेंपल में छिपा था। उसे पकड़ने के लिए 6 जून 1984 को सेना गोल्डन टेंपल और अकाल तख्त साहिब में घुसी और जरनैल सिंह को मार डाला।

ऑपरेशन में गोल्डन टेंपल और अकाल तख्त साहिब को नुकसान पहुंचा था। इसकी वजह से सिखों में काफी गुस्सा था। इसके 4 महीने बाद 31 अक्टूबर 1984 को तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात दो सिख जवानों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद दिल्ली में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे।

ब्रैम्पटन शहर में निकाली गई झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख विरोधी दंगों की फोटो वाला बैनर भी लगा था।

ब्रैम्पटन शहर में निकाली गई झांकी में ऑपरेशन ब्लू स्टार और 1984 के सिख विरोधी दंगों की फोटो वाला बैनर भी लगा था।

झांकी की कहीं आलोचना, कहीं तारीफ
इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी निकाले जाने पर लोग नेताओं की भी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब नेताओं की शह पर हो रहा है। खालिस्तान समर्थक कनाडा का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार वोट बैंक के लिए खालिस्तानियों पर निर्भर है।

वहीं, गुरप्रीत सिंह खालिस्तानी ने ट्वीट किया- व्यापारिक समझौते के लिए पश्चिमी देश भारत में हुए सिखों के नरसंहार को प्रदर्शित करने से रोकते हैं। उन्हें रोकने के लिए किसी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहिए। सच्चे और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए आयोजकों को शाबाशी।

पंकज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री और भारत का अपमान है। जो आज भारत का अपमान कर रहे हैं कल और देशों का भी नंबर आएगा, क्या अब पूरा विश्व कनाडा को नहीं देख रहा है? ह्यूमन राइट्स वाले कहां हैं अब?

खालिस्तानियों ने एम्बेसी से उतारा था तिरंगा

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की तो इसके विरोध में 19 मार्च को लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने यहां लगा तिरंगा भी उतार दिया।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई की तो इसके विरोध में 19 मार्च को लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने यहां लगा तिरंगा भी उतार दिया।

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की फरारी के दौरान कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय एम्बेसी में लगा तिरंगा उतार दिया था। उसके स्थान पर खालिस्तानी झंडा फहरा दिया था। कनाडा की धरती पर खालिस्तान समर्थकों की ऐसी हरकत पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया था और कनाडा के राजदूत को तलब किया था।

मणिपुर में मां-बेटे को जिंदा जलाया; बच्चे को गोली लगी थी, एम्बुलेंस से अस्पताल जा रहे थे
मणिपुर के वेस्ट इंफाल जिले में उपद्रवियों ने मां-बेटे समेत 3 लोगों को जिंदा जला दिया। 7 साल के बच्चे को गोली लगी थी, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। साथ में मां और एक रिश्तेदार भी थी। रास्ते में करीब 2000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया और एम्बुलेंस में आग लगा दी।

पुलिस के मुताबिक, बाद में राख से सिर्फ हड्डियां मिलीं। उधर, मणिपुर सरकार के सिक्योरिटी एडवाइजर कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्य के अलग-अलग इलाकों से अब तक कुल 868 हथियार और 11,518 गोला बारूद बरामद किए गए हैं।

रूस में जमीन पर सोए भारतीय पैसेंजर्स; दिल्ली से US जाते वक्त इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

मगदान एयरपोर्ट का ये वीडियो एक पैसेंजर ने शेयर किया है। एअर इंडिया की इस फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर सवार थे।

मगदान एयरपोर्ट का ये वीडियो एक पैसेंजर ने शेयर किया है। एअर इंडिया की इस फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर सवार थे।

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसके बाद यहां फंसे शाकाहारी भारतीय यात्रियों को खाने में सिर्फ सूप और रोटी दी गई। इन्हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यहां फंसे पैसेंजर्स में बताया कि एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा लैंग्वेज के चलते भी परेशानी हुई। यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एअर इंडिया की दूसरी फ्लाइट मुंबई से मगदान के लिए रवाना हुई है।

ये यात्री मंगलवार को नई दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए थे। इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। अब यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई है।

पैसेंजर का दावा टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

पैसेंजर का दावा टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

पैसेंजर ने VIDEO शेयर करके बताई परेशानी
मगदान में फंसे पैसेंजर्स में से एक ने वीडियो शेयर करके लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी दी। उसका दावा है कि खाने-पीने में दिक्कत आ रही है। यहां सिर्फ सी-फूड और नॉनवेज मिल रहा है। जो लोग शाकाहारी हैं, उन्हें सिर्फ रोटी और सूप दिया गया। रात में लोगों को जमीन पर गद्दा बिछाकर सोना पड़ा।

एक कमरे में 20 लोगों को रखा गया। टॉयलेट और बाथरूम की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसके अलावा लैंग्वेज के चलते भी परेशानी हो रही है।

एअर इंडिया की तरफ से यह ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। यह बयान कंपनी ने टि्वटर पर शेयर किया है।

एअर इंडिया की तरफ से यह ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। यह बयान कंपनी ने टि्वटर पर शेयर किया है।

फ्लाइट में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेंबर सवार थे
मगदान में लैंड हुई एअर इंडिया की फ्लाइट AI173 में 216 पैसेंजर और 16 क्रू मेबर्स सवार थे। एअर इंडिया का कहना है कि मगदान या उसके पास के शहरों में उनका कोई कर्मचारी नहीं है। कंपनी ने रूस सरकार के अफसरों की हेल्प लेकर पैसेंजर्स के होटल में ठहरने की व्यवस्था की है।

एअर इंडिया ने यात्रियों का सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट भेजी है। मुंबई से बुधवार दोपहर एक बजे यह फ्लाइट रवाना हुई। पैसेंजर्स के लिए जरूरी सामान भी भेजा गया है।

अमेरिका भी फ्लाइट पर रखे है नजर
अमेरिकी सरकार ने भी कहा कि वह फ्लाइट डायवर्ट की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अमेरिकी फॅारेन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोक्सपर्सन वेदांत पटेल ने कहा कि यह नहीं पता कि विमान में कितने अमेरिकी नागरिक थे। यह फ्लाइट सैन फ्रांसिस्को आ रही थी, जाहिर है इसमें कुछ अमेरिकी भी होंगे।

विमान के इंजन में आई खराबी, मंगलवार को हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एअर इंडिया के विमान की मंगलवार को रूस के मगदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान के इंजन में अचानक आई खराबी की वजह से उसे मगदान की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 6 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-173 ने दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इंजन में तकनीकी खराबी के बाद उसे डायवर्ट करना पड़ा था और रूस के मगदान एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। 

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने की कोशिश कर रहा है केंद्र: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने की कोशिश की जा रही है। बनर्जी ने दावा किया कि बालासोर में दो जून को हुई भीषण रेल दुर्घटना की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही लेकिन साक्ष्यों को पहले ही हटाया जा चुका है, जैसा 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद किया गया था। वह ओडिशा के बालासोर जिले में हुई दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए राज्य के निवासियों के परिजनों को चेक और नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।

मालगाड़ी से कटकर 6 मजदूरों की मौत, बारिश से बचने के लिए ली थी शरण

ओडिशा के जाजपुर क्योंझर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी से कटकर 6 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूरों ने भारी बारिश से बचने के लिए खड़ी हुई मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी कि तभी अचानक बिना इंजन के मालगाड़ी चल पड़ी। इस दौरान मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला। रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा अचानक आंधी चली। मजदूर बगल की रेल लाइन पर काम कर रहे थे जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। उन्होंने इसके नीचे शरण ली, लेकिन दुर्भाग्य से मालगाड़ी जिसमें इंजन नहीं लगा था वह चलने लगी जिससे दुर्घटना हुई।

एमएसपी पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से किसानों को होगा फायदा: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 2023-24 के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दिए जाने के फैसले को किसानों के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ ही फसलों में विविधता लाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने धान का एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर इस खरीफ सत्र में 2,183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। पिछले एक दशक में यह दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि है। वर्ष 2023-24 की खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में 5.3 प्रतिशत से 10.35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। कुल मिलाकर एमएसपी को 128 रुपये से 805 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है।

दिल्ली वाले अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का साथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन के लिए बुधवार लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिले। इस मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि यदि गैर-बीजेपी पार्टियां एक साथ हो जाती हैं तो इस अध्यादेश को राज्यसभा में पराजित किया जा सकता है। इससे देश में एक मजबूत संदेश जाएगा कि मोदी सरकार 2024 में सत्ता में नहीं आ रही है। मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी हमें राज्यसभा में समर्थन करेगी।

‘महाराष्‍ट्र में पैदा हो गईं औरंगजेब की औलादें’देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगजेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे: देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री

MSP पर केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फैसला

केंद्रीय कैनिबेट ने कई फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) बढ़ाया है। धान का MSP 143 रुपये बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2,183 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सबसे ज्‍यादा बढ़त मूंग के MSP में हुई है। अब मूंग का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 8,558 रुपये/क्विंटल हो गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें