अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

**पानी की त्राहि-त्राहि **

Share

सिंगपुरी की जनता उतरीं सड़कों पर नवीन नल जल योजना को लगा पलीता पी एच ई के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं

श्रीराम सेन सिलवानी 

आज़ सिलवानी विधानसभा के नगर सिलवानी तहसील के सामने सड़क पर ग्रामीणों ने  धरना प्रदर्शन किया जिसमें महिलाओं वजाये वरतन पुराने लोगों का कहना है कि खाली वर्णन न वजाओ अपशकुन होता है। और आपके सामने महिला -पुरुष दोनों ही वरतन वजा रहें वह भी राज दरबार के सामने….?

उन्होंने जिलाधीश को पत्र लिखा और निवेदन किया हम सभी ग्रामबासी पानी की समस्या से बहुत परेशान है।

बिगत 2 महीने पहले तक ग्राम पंचायत सिंगपुरी के द्वारा ग्राम की नल जल योजना को बिधिबत चलाया जा रहा था लेकिन  इस भीषण गर्मी में बोर का पानी कम होने के कारण नल जल योजना बन्द है। और सभी ग्रामबासी पानी से परेशान है ।

हमारे गाँव मे नवीन जल जीवन मिशन के तहत 75 लाख की योजना प्रारंभ की गई है। जिसके निर्माण में काफी अनियमियत्ताये बरती जा रही है और योजना को बंदर बाट की जा रही है।इस कार्य मे पीएचई के एसडीओ राजेश शर्मा जी के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा ग्राम की नल जल योजना की पुरानी पाइप लाइन भी निकाल ली गई है और इसे गायब कर दिया है। जल जीवन मिशन के तहत बिछी लाइन के अभी कनेक्शन भी नही हुए है ।

महोदय ,पीएचई के एसडीओ राजेश शर्मा जी से जब बात की गई तो उनके द्वारा सख्त लहजे में कहा गया कि मेरे पास 450 गाँव है आपका अकेला गाँव नही है और बात करने से मना किया और फोन काट दिया। 

विकास यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह 

 के समक्ष गांव में  दूसरी पानी की टंकी निर्माण की मांग उठाई थी तब विधायक ने मंच से ही पीएचई के एसडीओ राजेश शर्मा को एक और टंकी निर्माण करने के निर्देश दिए थे। और पुन:  एवं 

 कलेक्टर  के सिलवानी आगमन उनके सामने भी हमने हमारी समस्या को पुन: रखा था लेकिन आज तक समस्या का समाधान नही किया गया है । और ना ही ठेकेदार द्वारा दूसरी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। गाँव मे नवीन बोर का उत्खनन कर हमारी पुरानी नल जल योजना को सुचारू रूप से चालू करें 

में ओर हमारी पुरानी नलजल योजना के पाइपों को उपलब्ध कराकर नल-जल योजना चालू करें अन्यथा हम आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।  , जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस तरह से सिलवानी मैं 40से50नवीन नल-जल योजनाएं बनाई जा रही है जो आधी अधूरी है। क्षेत्र में इस तरह आज भी आथी अधूरी नल-जल योजनाएं लगभग दो वर्षों से भिनक रही है।

**देवेन्द्र पटैल पूर्व विधायक**

इस संबंध में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसेन ने साफ कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट है पानी की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए क्योंकि यह मानव के जीवन से जुड़ा सवाल है जल ही जीवन है।

**नीलमणि शाह**

आदिवासी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री नीलमणि शाह से वात चीत हुईं तों उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है जहां वर्तमान सरकार विकास के बड़े-बड़े वादे करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी शुद्ध पानी पीने जनता को नहीं मिल रहा है पानी की तुरंत व्यवस्था हो इसका हल शासन-प्रशासन करना चाहिए में अभी पूना में हूं आने के वाद में जनता के साथ हर परेशानी में साथ दूंगा।

पीएचई के एसडीओ राजेश शर्मा से दूरभाष पर बताया कि मैं अभी इन्दौर में हूं । 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें