अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस ने नेहरू की शीर्षासन की तस्वीर की पोस्ट:कहा- इन्होंने योग को पॉपुलर बनाया

Share

कांग्रेस ने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की शीर्षासन वाली तस्वीर पोस्ट की। लिखा, ‘पंडित नेहरू का धन्यवाद, जिन्होंने योग को पॉपुलर बनाया और राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया।’

इस पर कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने रीट्वीट किया। कहा, ‘बिल्कुल, हमें हमारी सरकार समेत उनका भी धन्यवाद करना चाहिए, जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर पॉपुलर बनाया है। उन्होंने PMO, MEAINDIA को टैग किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिए योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए।

रूस में मॉस्को के सारित्सिनो पार्क में सैंकड़ों लोग योग करने जुटे।

रूस में मॉस्को के सारित्सिनो पार्क में सैंकड़ों लोग योग करने जुटे।

थरूर ने कहा- योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा

थरूर ने लिखा, मैं दशकों से कहता आ रहा हूं कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है। इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है।

PM मोदी ने कहा – योग ग्लोबल स्पिरिट बन गया है
PM मोदी ने अमेरिका से वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है, जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत ज्यादा होती है। भारत की अपील पर 180 देशों का योग को लेकर साथ आना, ऐतिहासिक है। योग ने हमें एकजुट किया है।

उन्होंने कहा, योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है। आज योग ग्लोबिल स्पिरिट बन गया है। योग ने हमेशा से ही जोड़ने का काम किया है।

आज शाम 5:30 बजे अमेरिका में योग करेंगे PM मोदी
पिछले आठ साल से PM मोदी देश में लोगों के बीच योग करके योग दिवस मनाते आए हैं। इस बार वे अमेरिका में स्टेट विजिट पर हैं। ऐसे में उन्होंने सुबह वीडियो संदेश जारी करके लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

PM ने बताया कि जिम्मेदारियों के चलते वे अमेरिका में हैं। वे यहां न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) हेडक्वार्टर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लीड करेंगे। यह कार्यक्रम यूएन हेडक्वार्टर के उत्तरी लॉन में भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा। इसमें 177 देशों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं।

PM मोदी ने अमेरिका से वीडियो संदेश जारी करके बताया कि वे UN में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

PM मोदी ने अमेरिका से वीडियो संदेश जारी करके बताया कि वे UN में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें