अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आस्ट्रिया से निकलने वाले 320 साल पुराने अखबार ‘वीनर जितुंग’ का प्रकाशन बंद

Share

आस्ट्रिया की राजधानी वियना से निकलने वाले 320 साल पुराने अखबार ‘वीनर जितुंग’ का दैनिक प्रकाशन बंद हो गया है। शुक्रवार को इसके अंतिम मुद्रित संस्करण का प्रकाशन किया गया। इस अखबार की गिनती दुनिया के सबसे पुराने अखबारों में होती है।

आठ अगस्त 1703 को शुरू हुए अखबार को पहले ‘वियेनेरिसचेस डायरियम’ के नाम से जाना जाता था। इसका प्रकाशन काव्यात्मक भाषा और बिना किसी वाक पटुता के  शालीन ढंग से लोगों तक खबरें पहुंचाने के लिए किया गया था। 

 ‘वीनर जितुंग’ को हाल ही में कानून में किए गए बदलाव के कारण राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। नए कानून के तहत कंपनियों को मुद्रित संस्करण में वाणिज्यिक रजिस्ट्री में परिवर्तन प्रकाशित करने के लिए भुगतान करने की आवश्यकता को समाप्त कर दिया था।

अखबार ने अपने अंतिम संस्करण के मुख पृष्ठ पर छापा है- 320 साल 12 राष्ट्रपति, 10 राजा, दो लोकतंत्र और एक अखबार। ‘वीनर जितुंग’ का स्वामित्व ऑस्ट्रिया सरकार के पास है, लेकिन संपादकीय रूप से यह स्वतंत्र है। अपने अंतिम संस्करण में अखबार ने आस्ट्रिया के सबसे मशहूर लोगों में से एक अभिनेता से नेता बने अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का साक्षात्कार छापा है।

वैसे अब यह अखबार आनलाइन जारी रहेगा और इसका मासिक संस्करण निकालने की योजना है। अब अचानक इसके बंद कर दिए जाने से काफी संख्या में कर्मचारी भी बेरोजगार होंगे। पहले भी अखबार को 63 कर्मचारियों को हटाने और संपादकीय विभाग में दो तिहाई कर्मचारियों की संख्या घटाकर 20 करने पर मजबूर होना पड़ा था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें