शहर में गुरुवार शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की गति इतनी तेज थी कि एक घंटे में एक इंच बारिश हो गई और कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया। इस बारिश से लोगों को एक बार फिर तात्कालिक राहत जरूर मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है। अब तक करीब आठ इंच बारिश दर्ज हो चुकी है।
रेडिसन से खजराना चौराहा तक जाम
बारिश के कारण शाम को रेडिसन चौराहा, रोबोट चौराहा, सत्यसांई चौराहा सहित कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी गई। इसके कारण वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बीआरटीएस पर पानी भरने से लोग उन स्थानों से निकलते रहे जहां पानी कम भरा था इससे भी काफी देर तक वाहन धीमी गति से चले और लोग गंतव्य तक पहुंचे।

एलआईजी चौराहा की यह थी स्थिति।
इस माह 1 जुलाई को 19.8 मिमी (आधे इंच से ज्यादा) बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद 2 जुलाई को 14 मिमी बारिश हुई। फिर लगातार बादल छाए और फिर 4 जुलाई को 7.6 मिमी तथा 5 जुलाई को 3 मिमी दर्ज की गई। गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा लेकिन फिर बादल छाए और धूप भी खिली। दोपहर में इंदौर के आसपास व शहर के कुछ हिस्सों में रिमझिम हुई। इसके बाद शाम 5 बजे बाद घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई।

ऐसा बरसा पानी…
बारिश से बीआरटीएस एबी रोड के कुछ हिस्सों में पानी भर गया। ऐसी ही स्थिति पलासिया, हुकुमचंद घंटाघर, गीता भवन के आसपास रही। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर चल रहा है। खास बात यह कि बारिश काफी तेज है और मौसम में ठण्डक घुलने से लोगों को राहत है। इस मौसम में अब तक 195 मिमी (8 इंच) बारिश हो चुकी है। यह स्थिति गुरुवार शाम 5.30 बजे तक की है।

रेडिसन चौराहा के पास जाम में ऐसे फंसे वाहन चालक।
जुलाई के पहले 6 दिन में चार इंच बारिश

बारिश कम होने के बाद कुछ ऐसा था नजारा।
इंदौर में जुलाई माह की बारिश फसलों व कोटे लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस माह औसतन 12 इंच बारिश होती है जिसमें से शुरुआत छह दिनों में चार इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल जुलाई माह में 14 इंच बारिश हुई थी।





