अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें:सबसे ज्यादा यूपी में

Share

नई दिल्ली

हिमाचल के मंडी में सैलाब घर को बहा ले गया। वहीं तीन मंजिला होटल गिर गया। उत्तराखंड में एक बस बाढ़ में बहने से बच गई। - Dainik Bhaskar

हिमाचल के मंडी में सैलाब घर को बहा ले गया। वहीं तीन मंजिला होटल गिर गया। उत्तराखंड में एक बस बाढ़ में बहने से बच गई।

दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।

PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। PMO के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में 56 मौतें, सबसे ज्यादा यूपी में

राज्यमौतें
यूपी34
हिमाचल7
उत्तराखंड6
जम्मू-कश्मीर4
पंजाब3
राजस्थान1
दिल्ली1
कुल56

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक यमुना का वाटरलेवल 204.63 मीटर पहुंचा।
  • दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की।
  • दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उसे शिफ्ट किया गया।
  • हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 23 की मौत।
  • हिमाचल में नेशनल हाईवे और लिंक रोड सहित कुल 1300 रोड प्रभावित।
  • पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद।
  • हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला।
  • मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
  • अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
  • चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सारे स्कूल बंद किए गए।
  • श्रीखंड यात्रा सस्पेंड। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने आदेश जारी किया।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

जालंधर के फिल्लौर में पंजाब पुलिस एकेडमी के अंदर पानी घुस गया। पार्किंग में खड़ी दो दर्जन के करीब गाड़ियां पानी में डूब गईं।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू बस स्टैंड के पास नदी में उफान।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ घरों और दुकानों में घुस गया।

मंडी के थुनाग इलाके में बारिश का पानी और कीचड़ घरों और दुकानों में घुस गया।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

पंजाब के आनंदपुर साहिब में आई बाढ़ का एरियल व्यू।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से कार पानी में बह गई।

हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से कार पानी में बह गई।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

मंडी जिले में ब्यास नदी में तेज बहाव के चलते पुल पानी में बह गया।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिसमें एक कार दब गई।

शिमला में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई, जिसमें एक कार दब गई।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई। इसके चलते सड़क पर जलभराव हो गया।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ यमुना नदी पहुंचीं।

दिल्ली की PWD मंत्री आतिशी अधिकारियों के साथ यमुना नदी पहुंचीं।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

चंडीगढ़ सचिवालय भी पानी से लबालब भर गया। कई गाड़ियां इसमें डूब गईं।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

राजस्थान के अजमेर में भारी बारिश से सड़क पर गाड़ियां फंस गईं। कई घरों में पानी भर गया।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें