अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘BJP पोषित गुंडों से परेशान होकर मकान बेचना चाहता हूं’:इंदौर में पुराने जनसंघी परिवार ने घर पर लगाया बोर्ड

Share

इंदौर

इंदौर के विधानसभा-2 में स्थित क्लर्क कालोनी के एक मकान पर लगा होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लगे होर्डिंग पर लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पोषित गुंडों द्वारा परेशान होकर यह मकान बेचना है – पुराने जनसंघी। राजधानी भोपाल के एक विधानसभा क्षेत्र में भी एक घर पर ऐसा ही होर्डिंग लगा होने की बात सामने आई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह फोटो भी शेयर की है। जिस कॉलोनी का मामला है, वह बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के विधानसभाक्षेत्र में आता है और बोर्ड लगाने वाला खुद को कैलाश विजयवर्गीय समर्थक बता रहा है।

मेरे पति विजयवर्गीय के बरसों काम करते रहे हैं : काजल

घर बेचने का बोर्ड लगाने वाले परिवार की काजल पति अजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि पास में रहने वाले चीकू यादव और सुधीर यादव मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं। रोज हमको धमकाते हैं और कहते है कि घर ख़ाली करो। हम इस पर क़ब्जा करेंगे। दो दिन पहले उन्होंने पति के सिर में चाकू मारा। मुझे व मेरी सास को धक्का देकर गिरा दिया। मेरे पति अजय मिश्रा बरसों से वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह फोटो भी शेयर की है।

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह फोटो भी शेयर की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें