अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हाथ- पैर सुन्न होने पर आजमाएं होमरेमेडी*

Share

        ~ रीता चौधरी 

आप जब लगातार एक करवट सो रहे हैं या एक ही मुद्रा में खुद को रखते हैं, तो आपका हाथ-पैर सुन्न हो जाता है। ऐसा इन पर दबाव डालने का कारण हो सकता है। हाथ-पैर सुन्न की समस्या होने पर भीतरी उथल-पुथल या चलने-बैठने के बाद परेशानी होने लगती है।

     वैसे यह कोई बहुत गंभीर समस्या नहीं है. वास्तव में इन अंगों में लगातार दबाव दबाव से रक्त प्रवाह बाधित होता है। दबाव हटते ही शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार अच्छे तरीके से होने लगता है।

*हाथपैर में सुन्नता का एहसास क्यों?*

      शरीर के किसी भी अंग के सुन्न होने का मुख्य कारण शरीर में रक्त सर्कोलन की समस्या होना है। कभी-कभी हाथ या पैर में स्पर्श संवेदना कम हो जाती है। इसके साथ झुनझुनी, जलन, तेज दर्द और कमजोरी भी महसूस होती है।

    हाथों और हड्डियों पर लगातार दबाव, चोट, बहुत देर तक ठंड में मोटापा, मधुमेह, थकान, फिजियोएक्टिविटी की कमी, विटामिन बी या मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व की कमी।

     अगर आपको बार-बार या लंबे समय तक हाथ या पैर में सुन्नता का अनुभव होता है, तो डॉक्टर से सलाह लें। यह किसी बड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है। समस्या कुछ घरेलू उपायों से भी दूर हो सकती है।

*1 दालचीनी और हल्दी हल्दी :*

    दालचीनी एक गर्म मसाला है, जो ब्लड सर्कुलेशन की बाधा को हटाकर मदद करता है। एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों वाला शहद भी ब्लड फ्लो को सुचारू करने में मदद करता है।

     1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह होगा। नियमित रूप से हल्दी-दूध पीने, दालचीनी की चाय पीने से भी धीरे-धीरे सुन्नपन की समस्या खत्म हो सकती है।

*2 मालिश कर सकती है असर :*

     1 चम्मच सोंठ और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सुन्न अंगों पर लेप की तरह लगाएं। 50 ग्राम नारियल तेल में 2 ग्राम जायफल पाउडर मिलाएं। इसे सुन्न अंग पर लगाएं।

     1 चम्मच सरसों के तेल में तुलसी के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण से सुन्न अंगों पर मालिश करें। गुनगुने देशी घी से सुन्न अंग पर मालिश करने से धीरे-धीरे सुन्नता कम हो जाती है।

 *3 खान-पान पर ध्यान :*

      यदि शरीर का कोई अंग बार-बार सुन्न हो जाता है, तो इसके पीछे विटामिन बी और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इन दोनों पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करें।

    किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लेकर इन दो जरूरी तत्वों के सप्लीमेंट भी ले सकती हैं।

*4 एक्सरसाइज :*

   अक्सर सोते हुए या लगातार बैठने पर यह समस्या परेशान करती है, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इससे शरीर में रक्त संचार ठीक रहेगा।

    इसके अलावा, हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करें। इसमें तेज गति से वाकिंग, स्वीमिंग और साइकिलिंग भी शामिल हैं।

*5 गरम सेंक :*

प्रभावित जगह पर गर्म पानी से सिंकाई भी की जा सकती है। इससे रक्त की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। उस हिस्से की मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। हीटिंग पैड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

     हाथों में गर्म ऑलिव आयल, नारियल तेल या सरसों का तेल लगाकर 5 मिनट तक उस स्थान पर गोलाकार गति में मालिश की जा सकती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें