अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

दिल्ली में NDA के 38 दलों की बैठक :PM अध्यक्षता कर रहे

Share

बेंगलुरु में विपक्ष की दो दिन की बैठक मंगलवार शाम 4 बजे खत्म हो गई। इधर, दिल्ली के अशोका होटल में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) में शामिल 38 दलों की मीटिंग शुरू हो गई है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

NDA के 25 साल और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर यह बैठक बुलाई गई है। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से NDA गठबंधन की सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। NDA मई 1998 में बनाई गई थी, तब इसके संयोजक जार्ज फर्नांडिस थे।

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे शिवसेना की ओर से और NCP के बागी गुट के नेता अजित पवार-प्रफुल्ल पटेल पहली बार बैठक में शामिल हो रहे हैं। प्रफुल्ल पटेल पटना में हुई विपक्ष की पहली बैठक में भी शामिल हुए थे। शिंदे उद्वव ठाकरे से बगावत के बाद NDA में शामिल हुए हैं।

बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह बेहद खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान NDA साझेदार आज दिल्ली में बैठक में भाग लेंगे। हमारा टाइम टेस्टेड गठबंधन है जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।

NDA के 25 साल और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर यह बैठक बुलाई गई है।

NDA के 25 साल और केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर यह बैठक बुलाई गई है।

NDA से कुछ बिछड़े कुछ जुड़े
बीते कुछ साल में भाजपा कुछ पुराने सहयोगी दल NDA से अलग हुए हैं। इनमें कर्नाटक से जनता दल (यूनाइटेड), महाराष्ट्र से उद्धव ठाकरे की शिवसेना और पंजाब से अकाली दल बादल शामिल हैं।हालांकि, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की NCP, उत्तर प्रदेश में ओपी राजभर की सुभासपा, बिहार में जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भाजपा के साथ आई हैं।

बैठक में पहुंचे चिराग पासवान ने मोदी के पैर छुए तो PM ने गले लगाया

बैठक में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस भी पहुंचे। बैठक से पहले चिराग पासवान ने पीएम मोदी के पैर छुए तो प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनको गले लगाया।

वहीं, पशुपति नाथ पारस से पीएम ने हाथ मिलाया। बिहार से 4 पार्टियां NDA की बैठक में शामिल हुई हैं। NDA की बैठक से पहले चिराग पासवान ने कहा- उनकी पार्टी अब NDA का हिस्सा है। मैंने बीजेपी नहीं, नीतीश के कारण NDA छोड़ा था। 

भाजपा ने बिहार से चार पार्टियों को जोड़ा
भाजपा ने बिहार से 4 नेताओं चिराग, पशुपति पारस, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को NDA में जोड़ा है। भाजपा चिराग पासवान के जरिए लोकसभा चुनाव में बिहार के 4.5% दुसाध और पासवानों को साधने की कोशिश करेगी। LJP में फूट के बाद उन्होंने LJP (R) बनाई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा से अलग हो गए थे।

इसके अलावा BJP पूर्व CM जीतन राम मांझी के जरिए बिहार के महादलित वोटों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के जरिए कुर्मी और कुशवाहा वोटों पर भाजपा सेंध लगाना चाहती है। इसके अलावा विकासशील इंसान पार्टी VIP के प्रमुख मुकेश सहनी भी भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि आज की बैठक में वे नहीं आए हैं।

चिराग बोले- हम NDA का हिस्सा
उधर NDA की बैठक से पहले लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने औपचारिक तौर पर घोषणा की है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब एनडीए का हिस्सा है। पटना में चिराग ने कहा, मैंने बीजेपी नहीं, नीतीश के कारण NDA छोड़ा था। एक बार फिर NDA के साथ हैं। हमने कभी पार्टी के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात भी कही। बता दें कि इस सीट पर उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस सांसद हैं। वो हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। 

विपक्षी गठबंधन का नाम INDIA रखा गया, RJD बोली- भाजपा को अब INDIA कहने में भी पीड़ा होगी

विपक्षी एकता की दूसरे दिन की बैठक बेंगलुरु खत्म हो गई है। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए विपक्ष के 26 दल एक साथ आए हैं। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया है। INDIA यानी इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस। ​​​​​​

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें