वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। शनिवार को सुबह सात बजे से फिर सर्वे शुरू होगा। सर्वे शाम पांच बजे तक चलेगा। मस्जिद कमिटी ने सर्वे का बहिष्कार किया है। वहीं, भारत के चंद्रयान-3 ने धरती से चांद तक की दो-तिहाई यात्रा पूरी कर ली है। शनिवार शाम 7 बजे इसे चांद के ऑर्बिट में पहुंचाया जाएगा। यह चांद के चक्कर लगाता हुआ सतह के पास पहुंचेगा।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- एक्ट्रेस कंगना रनोट की ओर से दायर मानहानि मामले में गीतकार जावेद अख्तर मुंबई के अंधेरी कोर्ट में पेश होंगे। एक्ट्रेस का आरोप है कि गीतकार जावेद ने उन्हें घर बुलाकर धमकी दी और अपमान किया। साथ ही ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए दबाव डाला।
- चंद्रयान-3 आज शाम 7 बजे चंद्रमा के ऑर्बिट में प्रवेश करेगा, जिसके बाद ये चंद्रमा के चक्कर लगाएगा। चांद पर इसकी लैंडिंग 23 अगस्त को होगी।
राहुल की सजा पर 133 दिन बाद रोक, सांसदी बहाल होगी और बंगला वापस मिलेगा
राहुल के इस बयान के चलते उनको 2 साल की सजा सुनाई गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल की सजा पर 133 दिन बाद रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राहुल को कम सजा दी जा सकती थी। ऐसे में उनकी सांसदी नहीं जाती। सजा में रोक लगाए जाने के बाद राहुल की सांसदी बहाल होगी और सरकारी बंगला भी वापस दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने 11 अप्रैल 2019 में बेंगलुरु के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। इसके खिलाफ भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। सेशन कोर्ट में चार साल तक केस चला और फैसला इस साल 23 मार्च को आया था। मानहानि केस में राहुल को अधिकतम दो साल की सजा मिली। जिसके चलते उनकी सांसदी चली गई।
ज्ञानवापी में ASI सर्वे के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी, आज दूसरे दिन का सर्वे होगा
सुप्रीम कोर्ट ने भी ज्ञानवापी में ASI सर्वे की मंजूरी दे दी है। कल ASI की 61 सदस्यीय टीम ने सात घंटे से ज्यादा सर्वे किया। आज भी टीम अपना काम जारी रखेगी। ASI ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि संरचना को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सर्वे किया जाएगा।
काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। मस्जिद कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया था। 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।
हरियाणा में 250 झुग्गियों पर चला बुलडोजर, गृहमंत्री बोले- मोनू मानेसर जरूर पकड़ा जाएगा

नूंह के नलहड़ मंदिर की तरफ जाने वाली रोड और मंदिर के आसपास बने अवैध मकान और दुकानों को तोड़ा गया।
हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद प्रशासन ने 20 घरों और 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया है। ये कंस्ट्रक्शन अवैध थे। पुलिस के मुताबिक, यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। इधर, गृह मंत्री अनिल विज ने मोनू मानेसर को लेकर कहा कि वो जरूर पकड़ा जाएगा। जो उसने किया है उसकी सजा उसको मिलेगी।
हिंसा के 5 दिन बाद भी हालात तनावपूर्ण हैं। नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सोहना, मानेसर और पटोदी में इंटरनेट और SMS सर्विस बंद है। पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। 176 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई हैं।
नूंह हिंसा के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने शहर के नल्हड़ शिव मंदिर के पास 20 घरों- दुकानों और तावडू इलाके में 250 झुग्गी-झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। ये कंस्ट्रक्शन अवैध थे।
पुलिस सूत्रों ने भास्कर को बताया कि यहां बांग्लादेशी रोहिंग्या अवैध तरीके से रह रहे थे और हिंसा में शामिल थे। कई युवकों के नाम FIR में दर्ज हैं।
वहीं, नूह में हुई हिंसा के विरोध में गुरुग्राम के पटौदी में हिंदू संगठनों ने मार्च निकाला। हिंदू संगठन पटौदी के पुराने कोर्ट पर इकट्ठा हुए और बाजार में दुकानों को बंद करते हुए SDM ऑफिस पहुंचे।
इधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मोनू मानेसर को लेकर कहा कि वो जरूर पकड़ा जाएगा। जो उसने किया है उसकी सजा उसको मिलेगी।

नूंह में अवैध मकान को गिराता बुलडोजर।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हेट स्पीच के बढ़ते मामलों को लेकर हमें सॉल्यूशन ढूंढने की जरूरत
सुप्रीम कोर्ट ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली-NCR में निकाली गई रैलियों के खिलाफ दाखिल याचिका की आज दोबारा सुनवाई की। जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच ने कहा कि हेट स्पीच के बढ़ते मामलों को लेकर हमें सॉल्यूशन ढूंढने की जरूरत है।
बेंच ने कहा- नफरत भरे भाषण को कोई भी समुदाय उचित नहीं ठहरा सकता। कोर्ट ने संबंधित पक्षों से पूछा कि वे सब इसे लेकर एक साथ बैठकर समाधान क्यों नहीं निकालते हैं। कोर्ट ने कहा, सॉल्यूशन ढूंढने के लिए एक अलग नजरिया अपनाने की जरूरत है।
नूंह में जुमे की नमाज घरों में अदा हुई
नूंह और गुरुग्राम में आज जुमे की नमाज घरों में अदा हुई। नूंह के DC प्रशांत पंवार और गुरुग्राम में ACP क्राइम वरूण दहिया ने खुले में नमाज न पढ़ने की अपील की थी।
हिंसा के चलते 4 जिलों- नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हालात तनावपूर्ण हैं। चारों जिलों में पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं और इंटरनेट बंद है। राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लागू है।
रोहतक में निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और संत महामंडलेश्वर बाबा अनभुतानंद नजरबंद
नूंह हिंसा के बाद रोहतक नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल राजू सहगल, उनके पीए रोहित शर्मा और संत महामंडलेश्वर बाबा अनभुतानंद को पुलिस ने उनके घरों पर नजरबंद किया है। इन्होंने गुरुवार को हिंदू संगठनों की मीटिंग की थी, जिसमें विशेष समुदाय की दुकानें खाली करवाने की बात कही गई थी।

रोहतक में नजरबंद किए गए सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल।
पानीपत में चिकन शॉप पर पथराव, पटौदी में बाइक जलाईं
गुरुवार रात को पानीपत में कुछ लोगों ने एक चिकन शॉप और दो गाड़ियों पर पथराव कर दिया। नूंह हिंसा में पानीपत के अभिषेक की मौत हुई थी। उसके घर के पास ही भीड़ ने यह तोड़-फोड़ की।
गुरुवार रात को ही गुरुग्राम के पटौदी में 3 बाइक्स को आग के हवाले कर दिया गया। ये बाइक्स राशिद ऑटो वर्क्स के बाहर खड़ी हुई थीं और अंदर एक मैकेनिक सो रहा था। फायर टीम ने आग बुझाई और सो रहे व्यक्ति को बचाया।
इससे पहले बुधवार रात को नूंह में दो धार्मिक स्थलों और पलवल में 3 दुकानों, 2 धार्मिक स्थलों और एक टेंपो में आग लगा दी गई थी।

पानीपत की इसी दुकान में भीड़ ने तोड़फोड़ की।
हिंसा में 6 की मौत, 202 लोग गिरफ्तार
हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 2 होमगार्ड गुरसेवक और नीरज, नूंह के शक्ति, पानीपत के अभिषेक, गुरुग्राम के इमाम और बादशाहपुर के प्रदीप शर्मा शामिल हैं।
राज्य में पुलिस ने कुल 102 केस दर्ज किए हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार और 78 को हिरासत में लिया है। नूंह हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमें बनाई गई हैं।
नूंह में 55, गुरुग्राम में 23, पलवल में 18 और रेवाड़ी-फरीदाबाद में 3-3 FIR दर्ज हुई हैं। नूंह में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो नूंह सदर थाने में बैठे हिंसा के आरोपियों की है।
नूंह में बनाया जाएगा रैपिड एक्शन फोर्स का सेंटर
हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि जल्द ही नूंह में CRPF की रैपिड एक्शन फोर्स का सेंटर बनाया जाएगा। गुरुवार को एक हजार जवानों की सेकेंड इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का हेडक्वार्टर नूंह जिले में शिफ्ट किया गया था।
नूंह में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 3 घंटे के लिए कर्फ्यू हटाया गया, जिससे लोग जरूरत का सामान खरीद सकें। गुरुवार को CET स्क्रीनिंग टेस्ट के कारण नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम के कुछ इलाकों में 3 घंटे के लिए इंटरनेट बैन भी हटाया गया था।
राजस्थान के भरतपुर-अलवर से भी नूंह आए थे दंगाई, 5 गिरफ्तार
नूंह में हुई हिंसा के तार अब पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी जुड़ गए है। हिंसा वाले दिन कुछ दंगाई भरतपुर और अलवर के कुछ गांवों से भी पहुंचे थे। वहां के 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 4 आरोपी तो भरतपुर के उसी पहाड़ी थाना क्षेत्र के हैं, जहां के 2 मुस्लिम युवकों नासिर-जुनैद की फरवरी में जिंदा जलाकर हत्या हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

मोनू मानेसर हिंसा के बाद पहली बार सामने आया। उसने एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया।
मोनू मानेसर बोला- मैंने कुछ गलत बोला हो तो बताएं, जिम्मेदारी लूंगा
मोनू मानेसर ने एक निजी चैनल से कहा- हिंसा से एक दिन पहले की वीडियो में मैंने कुछ गलत बोला हो तो बताएं, मैं हिंसा की जिम्मेदारी ले लूंगा। मैं पिछले 4 साल से लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहा हूं। हिंसा के लिए यूट्यूबर जिम्मेदार हैं। उन्होंने वीडियो बनाए कि सिलेंडर रखे हैं, फूंक देंगे। इससे सारा माहौल बिगड़ा।
इससे पहले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी मोनू मानेसर के वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक न होने की बात कह चुके हैं।
राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए गए, 7 अगस्त को उद्घाटन होगा
राजस्थान में 19 नए जिले और 3 नए संभाग बनाए गए हैं। ऐसे में जिलों की संख्या बढ़कर 50 और संभागों की संख्या 10 हो गई है। जयपुर और जोधपुर को बांटकर दो-दो जिले बनाए गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने खुशी जताते हुए कहा कि 7 अगस्त को नए जिलों का उद्घाटन किया जाएगा।
राजस्थान सरकार ने मार्च 2023 में 19 नए जिलों की घोषणा की थी। जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण जिलों की घोषणा पर विवाद हो गया था। लोगों को दक्षिण-उत्तर में बांटना ठीक नहीं लगा। सरकार ने बाद में बीच का रास्ता निकालते हुए इन जिलों का नाम जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण कर दिया।
जयपुर और जोधपुर जिले पहले से ही थे, इसलिए असल में 19 की जगह 17 ही नए जिले बने। 33 जिले पहले से थे। अब इन नए 17 जिलों को मिलाकर प्रदेश में 50 जिले हो गए हैं।
पाली, सीकर, बांसवाड़ा को संभाग बनाया गया है, इसके बाद अब राज्य में 10 संभाग हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा- 7 अगस्त को प्रभारी मंत्री नए जिलों का उद्घाटन करेंगे।
सरकार ने नए जिलों में IAS और IPS अफसरों को OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) लगाया था। नए जिलों का नोटिफिकेशन जारी होते ही उनका पद कलेक्टर और एसपी हो गया। यहां कलेक्टर, एसपी और जिला लेवल के ऑफिस खुलेंगे।
राजस्व मंत्री बोले- आगे और नए जिले बनाएंगे
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा- सीएम ने इतिहास बनाया है। मेरी मांग है कि आगे और भी जिले बनाए जाएं। सरकार राज्य में कुछ छोटे जिले भी बनाए। जनता और बीजेपी की ओर से प्रदेश में और जिले बनाने की मांग की जा रही है।
दूदू सबसे छोटा, जैसलमेर सबसे बड़ा जिला
राजस्थान में अब दूदू सबसे छोटा जिला होगा। दूदू जिले में एक ही विधानसभा क्षेत्र रहेगा। क्षेत्रफल के हिसाब से जैसलमेर अभी भी सबसे बड़ा जिला है।
जयपुर-जोधपुर पर विवाद हुआ तो सरकार ने बीच का रास्ता निकाला
सरकार ने 19 नए जिलों की घोषणा की थी। जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण जिलों की घोषणा पर विवाद हो गया था। लोगों को दक्षिण-उत्तर में बांटना ठीक नहीं लगा। सरकार ने बाद में बीच का रास्ता निकालते हुए इन जिलों का नाम जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण कर दिया।
जयपुर और जयपुर ग्रामीण दोनों का मुख्यालय जयपुर रहेगा
नए जिलों के गठन को मंजूरी देने के साथ उनके मुख्यालय भी तय कर दिए गए हैं। जयपुर ग्रामीण और जयपुर दोनों जिलों के मुख्यालय जयपुर में ही रहेंगे। जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण, दोनों जिलों के मुख्यालय जोधपुर में ही रहेंगे।
डीडवाना-कुचामन का मुख्यालय अस्थाई रूप से डीडवाना किया गया है। मिनी सचिवालय भवन बनने तक ही यह मुख्यालय डीडवाना रहेगा। कोटपूतली-बहरोड़ का मुख्यालय कोटपूतली-बहरोड़ ही रखा है। खैरथल-तिजारा जिले का मुख्यालय खैरथल होगा।
पाकिस्तान के बाद 200वां टी-20 खेलने वाल दूसरा देश बना भारत
भारत ने गुरुवार को अपना 200वां टी-20 मुकाबला खेला। टीम इंडिया ने यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला, जिसमें भारत 4 रन से हार गया। टीम इंडिया 200 या इससे ज्यादा टी-20 मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी। भारत से ज्यादा पाकिस्तान 223 टी-20 खेल चुका है।
200 मैचों के बाद भारतीय टीम का विनिंग परसेंटेज सबसे ज्यादा है। भारतीय टीम ने 63.5 % मैच जीते हैं, जबकि 223 मैच खेल चुकी पाकिस्तानी टीम 60.08% मैच ही जीत सकी है। भारत ने 200 में से 127 और पाकिस्तान ने 223 में से 134 मैच जीते हैं।
लैपटॉप इंपोर्ट के लाइसेंस पर कंपनियों को राहत
लैपटॉप और टैबलेट के इंपोर्ट पर लाइसेंस ज़रूरी करने से पहले कंपनियों को और वक्त मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार इसके लिए इन कंपनियों को एक महीने का वक्त दे सकती है। इसे लेकर जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। बता दें कि हाल में केंद्र ने खास तरह के लैपटॉप, टैबलेट जैसे उपकरणों के आयात पर कुछ पाबंदियां लागू की हैं।
सहारा के छोटे निवेशकों को 10-10 हजार जारी
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के करोड़ों जमाकर्ताओं की गाढ़ी कमाई लौटाने की प्रक्रिया शुरू की। पहले चरण के तहत उन्होंने 112 छोटे निवेशकों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की। शाह ने कहा कि अब तक 18 लाख जमाकर्ताओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इस पोर्टल की शुरुआत 18 जुलाई को की गई थी।
मणिपुर-राजस्थान पर भिड़े पक्ष और विपक्ष
राज्यसभा में शुक्रवार का दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के नाम रहा। विपक्ष जहां मणिपुर पर जल्द चर्चा करवाने की मांग उठा रहा है, वहीं शुक्रवार को सत्ता पक्ष ने राजस्थान में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में व्यवस्था बनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हंगामा जारी रहा।
कहा जाता है कि ‘न्याय में देरी न्याय न मिलने के समान है’ और न्याय में देरी होने पर लोगों का न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास कम हो जाता है। न्यायिक प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए समय-समय पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट और ट्रिब्यूनल आदि की स्थापना की जाती है लेकिन, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाते समय इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया का उल्लंघन न हो क्योंकि ‘जल्दबाज़ी में न्याय देने से न्याय दफन हो जाता है’…: सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
कौन हैं प्रोफेसर जावेद एन मलिक, जो ज्ञानवापी का सच तलाशने में मदद करेंगे
वाराणसी (Varanasi News) में ज्ञानवापी परिसर (Gyanvapi Survey) के एएसआई सर्वे का काम शुरू हो गया है। लगभग 350 साल पुरानी मस्जिद का सर्वे कराने के पीछे यह जानना है कि क्या यह किसी मंदिर को तोड़कर उसके ऊपर बनाई गई है। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के ऊपर यहां का सर्वे करने की जिम्मेदारी है। एएसआई की टीम डॉ आलोक त्रिपाठी की अगुआई में यह काम करेगी। डॉ त्रिपाठी एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक हैं। चूंकि सर्वे के दौरान इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि मौजूदा इमारत को कोई नुकसान न हो इसलिए इसमें आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों की एक टीम भी होगी जिसे प्रोफेसर जावेद एन मलिक लीड करेंगे।





