अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यह है सदी की सबसे खूबसूरत तस्वीर !

Share

(ध्रुव गुप्त)

बेशक इस हृदयस्पर्शी तस्वीर को देख कर आप इसके पात्रों को सलाम करना नहीं भूलेंगे। चित्र में हाथ जोड़े जो व्यक्ति मुस्कुरा रहा है, वह है अफगानिस्तान की सेना का एक जांबाज सिपाही अब्दुल रहीम। रहीम युद्ध में अपने दोनों हाथ खो चुका था। मरने के पहले केरल के जोसेफ ने उसे अपने दोनों हाथ दान कर दिए। उसके सामने खड़ी जोसेफ की पत्नी और पुत्री रहीम की देह पर जोसेफ के दोनों हाथ देखकर भावविह्वल हैं। ये वही हाथ हैं जिन्होंने कभी प्यार से उनका आलिंगन किया था। रहीम के बाएं निश्छल हंसी हंसते हुए जो व्यक्ति हैं, वे हैं डॉ सुब्रह्मण्यम अय्यर जिन्होंने उन हाथों का सफल प्रत्यारोपण किया था। हिन्दू डॉक्टर, ईसाई अंगदाता और मुस्लिम लाभार्थी – यह है मनुष्यता जिसे देखकर महसूस होता है कि धर्म, देश, संस्कृति कुछ भी हो, हम सब एक ही ईश्वर की संतान है। एक दूसरे के लिए प्यार और एक दूसरे की फ़िक्र से भरे हुए !

कौन कहता है ख़ुदा भूल गया है हमको 

किसी भी दिल में अगर प्यार अभी बाकी है !

(ध्रुव गुप्त)

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें