अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार:ज्ञानवापी में मूर्तियों के टुकड़े मिलने का दावा;पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भड़काई हरियाणा हिंसा,

Share

केंद्र सरकार ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 508 स्टेशनों के रीड‍िवेलपमेंट में जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। इनमें दिल्‍ली-NCR के 5 रेलवे स्टेशन (दिल्ली कैंट, नरेला, सब्जी मंडी, गाजियाबाद, मोदीनगर) शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, योजना के तहत स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ फुटओवर ब्रिज, एलईडी, ट्रेन इन्‍फॉर्मेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 मैच, गयाना में रात 8 बजे से,चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया, आज रात घटाया जाएगा ऑर्बिटउधर, वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का सर्वे जारी है। रविवार को तीसरे दिन सर्वे में ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. PM मोदी अमृत भारत योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। ये सभी स्टेशन देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में है।
  2. गृहमंत्री अमित शाह पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे।

 इमरान को तोशाखाना केस में 3 साल की जेल, 5 साल चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

इमरान ने गिरफ्तारी के बाद अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें इमरान ने बताया कि उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी पहले से थी। इसलिए उन्होंने वीडियो को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था।

इमरान ने गिरफ्तारी के बाद अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें इमरान ने बताया कि उन्हें गिरफ्तारी की जानकारी पहले से थी। इसलिए उन्होंने वीडियो को पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना करप्शन मामले में 3 साल की जेल हुई है। उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। गिरफ्तारी से पहले खान ने एक वीडियो मैसेज में कहा की वो देश बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोर्ट के फैसले के बाद इमरान के राजनीतिक करियर पर संकट आ गया है। अब वो अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

 इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान कई देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। इमरान ने चुनाव आयोग को बताया था कि उन्होंने तोशाखाने से इन सभी गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, बेचने पर उन्हें 5.8 करोड़ रुपए मिले थे। बाद में खुलासा हुआ कि यह रकम 20 करोड़ से ज्यादा थी।

ज्ञानवापी में मूर्तियों के अवशेष मिलने का दावा, ओवैसी बोले- कहीं 6 दिसंबर जैसी घटना न हो जाए

ज्ञानवापी में दूसरे दिन का ASI सर्वे 6 घंटे से ज्यादा चला। 61 सदस्यीय टीम ने ज्ञानवापी हॉल, तहखाना, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार और सेंट्रल के मैप तैयार किए। इस दौरान हिंदू पक्ष के वकील अनुपम द्विवेदी ने दावा किया कि सर्वे के दौरान मूर्तियों के कुछ टुकड़े मिले हैं। उधर, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा की ASI रिपोर्ट आने के बाद कहीं 6 दिसंबर जैसी घटनाएं न हो जाएं।

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी केस में 1991 में वाराणसी कोर्ट में पहला मुकदमा दाखिल हुआ था, जिसमें ज्ञानवापी परिसर में पूजा की अनुमति मांगी गई थी। मस्जिद कमेटी इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची। 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति कायम रखने का आदेश दिया था। 2019 में वाराणसी कोर्ट में फिर से इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरतत्व विभाग (ASI) की ओर से शनिवार को किए गए सर्वे में मंदिर के अवशेष मिलने का दावा किया जा रहा है। हिंदू पक्ष के वकील का कहना है कि एक-दो दिन के अंदर ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) आने वाला है। इसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ASI की रिपोर्ट आएगी, तो भाजपा एक नरेटिव सेट करेगी। हमें डर है कि कहीं 23 दिसंबर या 6 दिसंबर जैसी घटनाएं न हो जाएं। हम नहीं चाहते कि बाबरी मस्जिद जैसे मामले और खुल जाएं।

ASI ने शनिवार सुबह 9 बजे से तीसरे दिन का सर्वे शुरू किया, जो शाम करीब 3 बजे तक चला। बीच में इसे 1 बजे से 3 बजे के बीच रोका गया था। ASI टीम के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्ष के एक-एक वकील तहखाने में उतरे।

एएसआई के अधिकारियों और टीम के लिए गोदौलिया से गाड़ियां बुलाई गईं। झमाझम बारिश में ही एएसआई सर्वे टीम, वादी और वकील समेत अधिकारी प्रोटोकॉल ऑफिस पहुंच गए।

एएसआई के अधिकारियों और टीम के लिए गोदौलिया से गाड़ियां बुलाई गईं। झमाझम बारिश में ही एएसआई सर्वे टीम, वादी और वकील समेत अधिकारी प्रोटोकॉल ऑफिस पहुंच गए।

हॉल, तहखाना और दीवार के मैप तैयार हुए
शनिवार को शुरुआती 4 घंटे के सर्वे में चार टीमों ने ज्ञानवापी हॉल, तहखाना, पश्चिम दीवार, बाहरी दीवार और सेंट्रल के मैप तैयार किए। सर्वे की कार्रवाई गुरुवार से चल रही है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान भी 6 घंटे तक सर्वे किया गया था। ASI की 61 मेंबर्स की टीम सर्वे कर रही है। वजूखाने को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे होना है।

मूर्तियों और मंदिर के अवशेष मिले
हिंदू पक्ष के वकील अनुपम द्विवेदी ने कहा कि ज्ञानवापी की 3D इमेजिंग, सैटेलाइट से मैपिंग (फ्रेमिंग-स्कैनिंग) में मूर्तियों के कुछ टुकड़े मिले हैं। साथ ही प्राचीन मंदिर के भग्नावशेष हैं। एक-दो दिन के अंदर जीपीआर मशीन भी लगेगी।

द्विवेदी ने बताया कि मुस्लिम पक्ष ने आज सहयोग किया। हमें सभी चाबियां मिल गई हैं। अंदर घुसने के बाद पूरी मैपिंग की गई। आज एएसआई की टीम ने मुख्य मस्जिद का हिस्सा, जिसे हॉल कहते हैं, वहां की पूरी मैपिंग की है। इसके अलावा व्यास जी के तहखाने में भी दाखिल हुई है।

कल रविवार है, मगर कार्रवाई जारी रहेगी। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कार्रवाई होगी। सिर्फ 12:30 से 2:30 बजे तक भोजन और नमाज की वजह से कार्रवाई बंद रहेगी।

यह राखी सिंह के वकील अनुपम द्विवेदी हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के अंदर जीपीआर आने वाला है।

यह राखी सिंह के वकील अनुपम द्विवेदी हैं। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के अंदर जीपीआर आने वाला है।

मस्जिद का ताला खोला, तहखाना अभी बंद है
मुस्लिम पक्ष आज सर्वे के दौरान मौजूद रहा। इंतजामिया कमेटी के वकील मुमताज परिसर से बाहर आए। उन्होंने कहा, अंदर सर्वे चल रहा है। हम संतुष्ट हैं। मस्जिद का ताला खोला गया है। मशीनें अंदर मौजूद हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया गया है। तहखाने को खोलने के लिए कहा गया है। अभी वो बंद है।

उन्होंने बताया कि अब तक सिर्फ चीजों को आंखों से देखकर उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक वहां ना मिट्टी का सैंपल, ना कोई पत्थर का टुकड़ा ले सकते हैं। अंदर कमेटी से दो वकील और एक सचिव हैं।

ASI सर्वे के लिए टीम सुबह परिसर में पहुंची। इसके बाद सर्वे शुरू किया गया।

ASI सर्वे के लिए टीम सुबह परिसर में पहुंची। इसके बाद सर्वे शुरू किया गया।

कुदाल-छाता लेकर पहुंची ASI की टीम
ASI टीम सैंपल बैग, चार्ट पेपर, बाल्टी, कुदाल, छाता, केमिकल लेकर परिसर में पहुंची। टीम ने शुक्रवार को परिसर में मिट्‌टी का सैंपल लिया था। ज्ञानवापी परिसर को 4 ब्लॉक में बांटा गया है। चारों तरफ कैमरे लगाकर वीडियोग्राफी की गई। ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार की बारीकी से स्कैनिंग की गई। कलाकृतियों को देखा जा रहा है।

तहखाने का सर्वे किया जा सकता है
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर ने कहा, “इमेजिंग, मैपिंग और साफ-सफाई हुई है। मॉडर्न टेक्नीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ASI टीम ये पता लगाएगी कि स्ट्रक्चर कितना पुराना है। ऐज कितनी है। क्या कुछ नया कंस्ट्रक्शन हुआ है। GPR किया जाएगा।”

सर्वे को देखते हुए ज्ञानवापी परिसर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा रही।

सर्वे को देखते हुए ज्ञानवापी परिसर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा रही।

पत्थर के टुकड़े, दीवारों की कलाकृतियां और मिट्‌टी के लिए सैंपल
ASI की टीम ने अब तक सर्वे में पत्थर के टुकड़े, दीवार की प्राचीनता और नींव के सैंपल लिए हैं। इसके अलावा दीवारों की कलाकृतियां, मिट्‌टी, अवशेष की प्राचीनता समेत अन्न के दाने का सैंपल जुटाया है। सर्वे के दौरान जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा रहेगी। ASI की टीम के अलावा जिले के कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पर मौजूद रहेंगे।

पूरे परिसर की हो चुकी है पैमाइश
पिछले दो दिन के सर्वे में पूरे परिसर की पैमाइश (नाप) हो चुकी है। चार सेक्टर बनाकर 100 मीटर एरियल व्यू फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की जा चुकी है। अब तक पश्चिमी दीवारों के निशान, दीवार पर सफेदी का चूना, ईंट में राख और चूने की जुड़ाई समेत मिट्टी के कई सैंपल जुटाए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।

यह ज्ञानवापी के पिछले हिस्से की दीवार है। ऐसा दावा किया जाता है कि इन दीवारों पर देव-विग्रहों की कलाकृतियां हैं।

यह ज्ञानवापी के पिछले हिस्से की दीवार है। ऐसा दावा किया जाता है कि इन दीवारों पर देव-विग्रहों की कलाकृतियां हैं।

ज्ञानवापी परिसर के अंदर एक साल पहले भी कमीशन ने सर्वे किया था।

ज्ञानवापी परिसर के अंदर एक साल पहले भी कमीशन ने सर्वे किया था।

स्थानीय कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक हुई अपील

  • 21 जुलाई को वाराणसी की स्थानीय कोर्ट ने ASI को सर्वे करके 4 अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था।
  • 24 जुलाई को सुबह 7 बजे सर्वे शुरू हुआ। मुस्लिम पक्ष रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम तक सर्वे पर रोक लगा दी और हाईकोर्ट जाने को कहा।
  • 25, 26, 27 जुलाई को मुस्लिम पक्ष की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 27 जुलाई को कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया और 3 अगस्त को आदेश देने की बात कही।
  • 3 अगस्त को हाईकोर्ट के जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, ‘न्यायहित में सर्वे जरूरी है। मुझे इस तर्क में कोई दम नहीं दिखता कि बिना दीवार खोदे ASI नतीजे पर नहीं पहुंच सकता।’
  • 3 अगस्त को इस आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट चला गया।
  • 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

  पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भड़काई हरियाणा हिंसा, कई वीडियो राजस्थान लोकेशन से पोस्ट किए

पाकिस्तानी यूट्यूबर अहसान मेवाती ने 31 जुलाई को नूंह में हिंसा के दौरान भड़काने वाले कई पोस्ट किए।

पाकिस्तानी यूट्यूबर अहसान मेवाती ने 31 जुलाई को नूंह में हिंसा के दौरान भड़काने वाले कई पोस्ट किए।

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की जांच में पाकिस्तानी यू-ट्यूबर जीशान मुश्ताक का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीशान खान ने राजस्थान की लोकशन डालकर कई भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए। जबकि उसकी असली लोकेशन लाहौर पाई गई। जीशान हिंसा के दिन आगजनी और तोड़फोड़ के फुटेज भी जारी कर रहा था। पुलिस को शक है की जीशान का नूंह में तगड़ा नेटवर्क है।

हिंसा के 6 दिन बाद भी हालात तनावपूर्ण हैं। पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। अब तक 5 जिलों में 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अकेले नूंह में 46 FIR दर्ज हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए 2300 वीडियो की पहचान की है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने में भूमिका निभाई है। हिंसा की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 8 और 3 स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई हैं।

हरियाणा की नूंह हिंसा में अब पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। हरियाणा पुलिस की जांच में पाकिस्तानी यू-ट्यूबर जीशान मुश्ताक के बारे में पता चला है। उसने भड़काऊ वीडियो पोस्ट किए।

भास्कर को पुलिस सूत्रों ने बताया कि यू-ट्यूबर ने अहसान मेवाती पाकिस्तानी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बना रखा था। यूजर ने अपनी लोकेशन राजस्थान का अलवर बताई थी, हालांकि हकीकत में वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर से वीडियो पोस्ट कर रहा था।

जीशान ने पाकिस्तान एजुकेशन एंड रिसर्च नेटवर्क (PERN) के जरिए वीडियो अपलोड किए। इस सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क से पाकिस्तान के एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को इंटरनेट दिया जाता है। यह पाकिस्तान सरकार का ही हिस्सा है।

जीशान ने मोनू मानेसर को मारने और नूंह में हिंसा के लिए उकसाया था। जिस दिन हिंसा जारी थी, उसी दिन आगजनी-तोड़फोड़ के फुटेज भी जारी कर रहा था। पुलिस को शक है कि जीशान का नूंह में मजबूत नेटवर्क है। पुलिस ने अब तक की जांच के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

सोशल मीडिया पर जीशान खुद को अहसान मेवाती बताता है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अहसान मेवाती के अकाउंट्स की डिटेल। जिसमें एक में वह पाकिस्तान और दूसरे में अपनी लोकेशन अलवर राजस्थान बता रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अहसान मेवाती के अकाउंट्स की डिटेल। जिसमें एक में वह पाकिस्तान और दूसरे में अपनी लोकेशन अलवर राजस्थान बता रहा है।

सोशल मीडिया पर अहसान मेवाती का प्रोफाइल वायरल हुआ, पुलिस एक्टिव हुई

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ऐसे कई सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच कर रही है, जो हाल ही में बनाए गए हैं। इनसे लगातार भड़काऊ पोस्ट और वीडियो अपलोड किए गए हैं। इनमें से एक अहसान मेवाती का प्रोफाइल वायरल है। अब तक की जांच में पता चला है कि यह जीशान का प्रोफाइल है। वो खुद को अलवर का बताता है। 31 जुलाई को जब नूंह में हिंसा भड़की हुई थी, तब उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

हरियाणा में स्ट्रॉन्ग कनेक्शन, वीडियो को 1 लाख 45 हजार लाइक्स मिले…4 जरूरी पॉइंट

1. सूत्रों के मुताबिक, जीशान ने अहसान मेवाती के नाम से भड़काऊ वीडियो अपलोड किए, उसके अलावा वो जो जानकारियां दे रहा था…उनसे जाहिर होता है कि हरियाणा में उसका स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है। वीडियो पोस्ट होने के 48 घंटे के भीतर उन्हें 1 लाख 45 हजार लाइक्स मिले। उसके यू-ट्यूब चैनल पर 273 वीडियो पोस्ट किए गए हैं और 80 हजार फॉलोअर्स हैं।

2. जांच में सामने आया है कि जीशान का यू-ट्यूब हैंडल zeshanmushtaq668@gmail.com ई-मेल से रजिस्टर्ड था। जीशान ऊर्फ अहसान मेवाती जब वीडियो अपलोड कर रहा था तो उसकी लोकेशन इस्लामाबाद की मिली। उसका IP एड्रेस पाकिस्तानी नेटवर्क PERN में था।

3. जीशान 27 जुलाई को पाकिस्तान के पंजाब में सरगोढ़ा के करीब एक गांव में गया था। वहां उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस दौरान उसने टेलेनॉर ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल किया। 1 अगस्त को वह लाहौर पहुंचा और Zong नेटवर्क का इस्तेमाल किया। इस दौरान वह एक क्रिकेट ग्राउंड के करीब था। यह जगह पंजाब सचिवालय के करीब है।

4. सूत्रों ने बताया कि जीशान फिलहाल 2 मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। वह इनके जरिए वीडियो रिकॉर्ड करता है। इन मोबाइल्स के जरिए वो 11 ई-मेल ऑपरेट कर रहा है। वो यू-ट्यूब के अलावा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव है।

नूंह में दूसरे दिन भी बुलडोजर एक्शन
इस बीच, नूंह में हुई हिंसा के 5 दिन बाद राज्य सरकार का बुलडोजर एक्शन दूसरे दिन भी जारी है। शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी 4 बुलडोजर लेकर नूंह पहुंचे। यहां नलहड़ रोड पर 30 मकान-दुकान गिरा दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि ये अवैध निर्माण हैं और इनमें रहने वाले 31 जुलाई की हिंसा में शामिल थे।

इससे पहले शुक्रवार को नूंह में ही 25 घर-दुकानों और रोहिंग्या की 250 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया था। पुलिस ने इन्हें भी अवैध कब्जा करार दिया था।

नूंह में नल्हड़ रोड पर अवैध निर्माण तोड़ता बुलडोजर और उससे इकट्‌ठा हुए मलबा। पुलिस का कहना है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे।

नूंह में नल्हड़ रोड पर अवैध निर्माण तोड़ता बुलडोजर और उससे इकट्‌ठा हुए मलबा। पुलिस का कहना है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे।

गुरुग्राम बजरंग दल नेता की हत्या में CCTV मिला
नूंह में 31 जुलाई की हिंसा के बाद घर लौटते गुरुग्राम के बादशाहपुर के बजरंग दल मंडल संयोजक प्रदीप शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ CCTV फुटेज लगा है। इसमें एक संदिग्ध एम्बुलेंस दिखाई दी है। पुलिस को शक है कि इसी एंबुलेंस से प्रदीप शर्मा को यहां फेंका गया। 31 जुलाई की देर रात पुलिस ने उसे अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचाया था।

एसीपी सोहना नवीन संधू के अनुसार प्रदीप शर्मा 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होने नूंह गया था। वहां पर हिंसा हुई। हिंसा के दौरान वो किसी सुरक्षित जगह पर छुपा रहा। देर रात साढ़े 10 बजे नूंह से वापस अपने घर भोंडसी लौट रहा था तो सोहना के रायपुर के पास दंगाइयों ने उसकी गाड़ी पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला बोल दिया।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक एम्बुलेंस मस्जिद के सामने आकर रुकती है। तब उसकी डिग्गी बंद थी और फिर अंधेरे में एम्बुलेंस की डिग्गी को खोल कुछ फेंका गया था। इसके बाद एम्बुलेंस मौके से वापस जाती देखी जा रही है।

गुरुग्राम में दिख रही इसी एंबुलेंस से जख्मी प्रदीप को फेंके जाने का शक है।

गुरुग्राम में दिख रही इसी एंबुलेंस से जख्मी प्रदीप को फेंके जाने का शक है।

पलवल में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ और आगजनी की नई FIR
नूंह में हिंसा के बाद पलवल में हुए दंगों के संबंध में शहर थाना पुलिस ने बीती रात एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ करने के अलावा बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी। अन्य गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार उन्हें शिकायत मिली कि 31 जुलाई की शाम के करीब छह बजे 30-35 उपद्रवी धार्मिक नारेबाजी करते हुए मस्जिद का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए और पत्थरबाजी करने लगे। अंदर पढ़ने वाले बच्चों समेत सभी लोग कमरों के दरवाजे बंद कर अंदर छिप गए। जिसके बाद उपद्रवी तोड़फोड़ और स्कूटी-साइकिल जलाने के बाद भाग गए।

धार्मिक स्थल के बाहर उपद्रवियों की जलाई स्कूटी।

धार्मिक स्थल के बाहर उपद्रवियों की जलाई स्कूटी।

फरीदाबाद में बिट्‌टू बजरंगी पर FIR, थाने से जमानत पर छोड़ा

नूंह हिंसा में उकसाने के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी पर फरीदाबाद पुलिस थाने में FIR सामने आई है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने का यह केस नूंह हिंसा के अगले दिन यानी 1 अगस्त को दर्ज हुआ। इसमें बिट्‌टू बजरंगी के लोकेशन बताकर उसके मेवात आने के लाइव वीडियो को आधार बनाया गया है। पुलिस ने कहा कि बिट्‌टू ने पाली गांव में समर्थकों के साथ ऐसी बातें कर लोगों को भड़काया है। हालांकि इसको लेकर फरीदाबाद पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं कि उन्होंने केस के बाद थाने से ही बिट्‌टू को जमानत दे दी। इससे पहले भी बिट्‌टू पर 2 FIR दर्ज हैं।

वहीं इस मामले में फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ सूबे सिंह ने कहा कि बिट्‌टू को थाने से ही जमानत दी गई क्योंकि इसके ऊपर जो एफआईआर दर्ज हुई, इसमें 7 साल से कम की सजा का प्रावधान है।

वायरल वीडियो में दिख रहा बिट्‌टू बजरंगी। उसने कहा था कि फूल माला तैयार रखना, हम लोकेशन बताकर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दिख रहा बिट्‌टू बजरंगी। उसने कहा था कि फूल माला तैयार रखना, हम लोकेशन बताकर आ रहे हैं।

रोहतक में देर रात धार्मिक स्थल पर पथराव
नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हालात तनावपूर्ण हैं। चारों जिलों में पैरामिलिट्री फोर्सेज की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। नूंह, पलवल और फरीदाबाद में पूरे जिले और गुरुग्राम में मानेसर, पटौदी व सोहना में इंटरनेट 5 अगस्त यानी आज रात 12 बजे तक बंद है। राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लागू है।

रोहतक में कलानौर के गांव आंवल में शुक्रवार देर रात को धर्म स्थल पर पथराव कर दिया गया। यहां 10-11 युवकों ने आकर हुड़दंग मचाया और ईंटें फेंकीं। हालांकि, पुलिस तुरंत वहां पहुंची और सिक्योरिटी तैनात कर दी।

करनाल में तरावड़ी शहर की सौकड़ा पुलिया और सब्जी मंडी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने फल-सब्जियों की रेहड़ियां पलटकर हुड़दंग किया।

सरकार ने नूंह के SP-DC को हटाया
इसके साथ सरकार ने शुक्रवार देर शाम नूंह के DC प्रशांत पंवार को हटा दिया। उनकी जगह पर धीरेंद्र खड़ागटा को भेजा गया है। इससे पहले गुरुवार देर रात नूंह के SP वरूण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया गया। नूंह में हिंसा के दौरान वह छुट्‌टी पर थे। उनकी जगह पर अब नरेंद्र बिजराणिया को नूंह का नया SP बनाया गया है।

सरकार के सूत्रों के मुताबिक नूंह में सरकार बड़े एक्शन की तैयारी में है। इसलिए इन दोनों अधिकारियों को वहां तैनात किया गया है।

कांग्रेस नेता टाइटलर ने भीड़ से कहा- पहले सिखों को मारो, CBI चार्जशीट में दावा

सिख विरोधी दंगा मामले में CBI ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। टाइटलर पर हत्या का आरोप है। CBI ने कहा- कांग्रेस नेता ने दिल्ली में गुरुद्वारा पुल बंगश के पास सिखों को मारने के लिए भीड़ को उकसाया था। भीड़ से कहा था कि पहले सिखों को मारो। इसके बाद भीड़ ने तीन लोगों की हत्या कर दी। CBI ने टाइटलर को जमानत देने का विरोध किया और कहा की वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

31 अक्टूबर 1984 को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे भड़के थे। CBI ने बताया कि नवंबर 1984 में दिल्ली स्थित पुल बंगश गुरुद्वारा को भीड़ ने आग लगा दी थी। तीन सिखों को जलाकर मार डाला था। CBI ने जांच में पाया कि कांग्रेस नेता टाइटलर ने ही भीड़ को भड़काया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की सैलरी 4 गुना बढ़ेगी, भारत के मुकाबले अब भी बहुत कम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने क्रिकेटर्स की सैलरी में ऐतिहासिक इजाफा करने जा रहा है। नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में रह सकते हैं। इन्हें भारतीय करेंसी में महीने के 13.22 लाख रुपए यानी साल के 1.58 करोड़ रुपए मिलेंगे।

 भारत के मुकाबले पाकिस्तान के टॉप प्लेयर्स की सैलरी अब भी बहुत कम है। BCCI अपने A+ ग्रेड प्लेयर्स को साल के 7 करोड़ रुपए देती है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। PCB अपने खिलाड़ियों को कम पैसे देने के बावजूद इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर करता था। इस बात का खिलाड़ी लम्बे समय से विरोध कर रहे थे, इसी वजह से PCB अब खिलाड़ियों की कमाई में ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने क्रिकेटर्स की सैलरी में ऐतिहासिक इजाफा करने जा रहा है। नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में रह सकते हैं। इन्हें महीने के 45 लाख पाकिस्तानी रुपए (करीब 13.22 लाख भारतीय रुपए) मिलेंगे। यानी इनका सालाना कॉन्ट्रैक्ट 5.40 करोड़ रुपए (1.58 करोड़ भारतीय रुपए) का होगा।

भारत के मुकाबले पाकिस्तान के टॉप प्लेयर्स की सैलरी अब भी बहुत कम है। BCCI अपने A+ ग्रेड प्लेयर्स को साल के 7 करोड़ रुपए देती है। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

विदेशी लीग में खेलने के विवाद के कारण सैलरी बढ़ी
पाकिस्तान के ज्यादातर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले प्लेयर्स कई देशों की फ्रेंचाइजी लीग में भी हिस्सा लेते हैं। इन लीग में खिलाड़ियों की कमाई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मुकाबले ज्यादा होती थी। PCB अपने खिलाड़ियों को कम पैसे देने के बावजूद इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए बाध्य करता था। इस बात का खिलाड़ी लम्बे समय से विरोध कर रहे थे, इसी कारण PCB अब खिलाड़ियों की कमाई में ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है।

खिलाड़ियों को अब 4 ग्रेड की कैटेगरी में बांटा जाएगा
पिछले कॉन्ट्रैक्ट में पाकिस्तान के रेड और व्हाइट बॉल से खेलने वालों की 2 कैटेगरी थी। अब इन दोनों कैटेगरी को हटाया जा सकता है। अब PCB भी BCCI की तर्ज पर अपने खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटेगा। इनमें A, B, C और D कैटेगरी शामिल होंगी। PCB ने पिछले साल 33 क्रिकेटर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया था। इस बार क्रिकेटर्स की संख्या की जानकारी सामने नहीं आई है।

ICC भी अब PCB को ज्यादा पैसे देगा
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी पिछले दिनों अपना रेवेन्यू मॉडल अपग्रेड किया। इसके तहत PCB को एक साल के 960 करोड़ PKR (₹282 करोड़) मिलेंगे। जो पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना है।

4 गुना सैलरी बढ़ी, लेकिन भारत के मुकाबले अब भी बहुत कम
पाकिस्तान के टॉप प्लेयर्स को इससे पहले महीने के करीब 11.25 लाख PKR (₹3.23 लाख) मिलते थे। अब उन्हें 45 लाख PKR (₹13.22 लाख) मिलेंगे। पाकिस्तान में ग्रेड सिस्टम आने के बाद A, B, C और D नाम से 4 कैटेगरी में प्लेयर्स को बांटा जाएगा। उसी हिसाब से उनकी इनकम तय होगी।

भारत में A+, A, B और C नाम से 4 कैटेगरी में प्लेयर्स को बांटा जाता है। भारत में A+ कैटेगरी के प्लेयर्स को साल में 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। A कैटेगरी के प्लेयर्स को 5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। B कैटेगरी के प्लेयर्स को साल के 3 करोड़ रुपए मिलते हैं, जबकि C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। पाकिस्तान में टॉप प्लेयर्स को अब करीब डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे।

  • 24,470 करोड़ रुपये से होगा 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्पप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया कि योजना के तहत उनके जोन में 144 स्टेशनों का सौंदर्यीकरण होगा। रविवार को 71 स्टेशनों पर औपचारिक काम शुरू हो जाएगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में 5 स्टेशनों का कायाकल्प होगा। इसमें दिल्ली कैंट, नरेला, सब्जी मंडी, गाजियाबाद, मोदीनगर शामिल हैं। स्कीम के तहत अवांछित ढांचों को हटाया जाएगा। स्टेशन तक सुगम पहुंच, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, खुले सर्कुलेटिंग एरिया, उन्नत पार्किंग क्षेत्र, दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल आधारभूत सुविधाएं, हरित और नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण अनुकूल इमारतें बनेंगी।

ओडिशा: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आज पुरी के जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें