अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राजपुर में हिंदू संगठनों की लव जिहाद के आरोपी फैज का घर गिराने की मांग को लेकर बड़ी रैली

Share

बड़वानी के राजपुर में रविवार शाम विभिन्न हिंदू संगठनों ने लव जिहाद के आरोपी फैज का घर गिराने की मांग को लेकर बड़ी रैली निकाली और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में राजपुर क्षेत्र की युवती को फैज नाम के युवक ने धमकी दी थी कि वह उससे रीजनल पार्क में मिलने नहीं आई तो वह उस पर एसिड अटैक करेगा। उसकी बहनों को जान से मार देगा। धमकी से डरकर युवती आरोपी से मिलने गई। वहां आरोपी ने युवती का गला दबाने और एसिड फेंकने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने युवती को बचा लिया। इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

हिंदू संगठनों का कहना है कि इस मामले में सिर्फ राजपुर के फैज सैयद को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। उसके साथी परवेज के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है जबकि दोनों आरोपी इस काम में शामिल थे।

हिंदू संगठन के मुताबिक, बड़वानी जिले के अंजड़ स्थित स्कूल में युवती का फैज से परिचय हुआ था। उसने अपना नाम करण राणावत बताया था। इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी करने के नाम पर कई बार यौन शोषण किया। कुछ दिन असली परिचय युवती के सामने आ गया तो आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देना लगा था।

लड़की की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने धारा 387, 376, 376 (2) एन और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 325 के अंतर्गत फैज के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

राजपुर SDOP रोहित अलावा ने बताया कि मामला राजेंद्र नगर थाना इंदौर में दर्ज है, इसलिए इसकी जांच वहीं की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें