अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता 

Share

मुनेश त्यागी

आदमी मुंह छाती पैरों से पैदा हुआ था तुम कहो
सीता धरती में गड़े घड़े से निकली थी तुम कहो
आदमी सूरज को निगल गया था तुम कहो
मनुष्य मछली से पैदा हुआ था तुम कहो
इस खुले झूठ को, जहन की लूट को
मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।

रावण के पास हवाई जहाज था तुम कहो
हनुमान पहाड़ उठा लाया था तुम कहो
बच्चे के सिर हाथी का सिर रखा था तुम कहो
अहिल्या पत्थर की हो गई थी तुम कहो
इस खुले झूठ को, दिमाग की लूट को
मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।

यहां कहीं क्षीर सागर था तुम कहो
शेषनाग रही की रस्सी था तुम कहो
दुनिया में राहु और केतु हैं तुम कहो
सूरज पृथ्वी के चक्कर काटता है तुम कहो
कुतर्क की बात को, गपोड़ की बात को
मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।

सांप्रदायिक ताकतें देशभक्ति थीं तुम कहो
माफी मांगूं वीर था तुम कहो तुम कहो
गांधी के हत्यारे को देशभक्त तुम कहो
शोषकों को भारत के उद्धारक तुम कहो
इस गलत बात को, कोरे झूठ की बात को
मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।

यहां समता है, समानता है तुम कहो
यहां सामाजिक न्याय है तुम कहो
यहां आपसी भाईचारा है तुम कहो
यहां सामाजिक सौहार्द है तुम कहो
इस सरासर झूठ को, वहम की बात को
मैं नहीं मानता, मैं नहीं मानता।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें