अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मणिपुर हिंसा को लेकर पंजाब बंद का मिला-जुला असर

Share

मणिपुर हिंसा को लेकर पंजाब बंद का राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिला। शहरों में जहां इसका पूरा असर था और दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद दिखाई दिए, वहीं पर ग्रामीण क्षेत्रों में बंद का असर उन्हीं क्षेत्रों में देखने में मिला जहां पर अनुसूचित जाति या फिर ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की संख्या ज्यादा है। वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद की कॉल दी थी।

जालंधर के रामामंडी में प्रदर्शनकारियों से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बहस करते लोग

जालंधर के रामामंडी में प्रदर्शनकारियों से पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बहस करते लोग

बंद के दौरान जालंधर समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों की प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ आने-जाने को लेकर बहसबाजी होते हुए भी देखी गई। मोगा में गोलीबारी की घटना और जालंधर में कपूरथला चौक पर रोकने के बाद गाड़ी को निकालने के चक्कर कुचले गए दो लोगों के अलावा पंजाब में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

मोगा में निहंग सिंह को मारी गोली
मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान मोगा में गोली चल गई। कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने गए थे। यहां फतेह मोबाइल शॉप पर प्रदर्शनकारी दुकान बंद करवाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों में सरना दल के निहंग सिंह बलवंत सिंह भी शामिल थे। बलवंत दुकानदार गौरा को दुकान बंद करने के लिए कहा तो गौरा ने कहा कि उसे मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वह पंजाबी है और उसे सिर्फ पंजाब से मतलब है।

इस पर निहंग सिंह बलवंत ने गौरा से कहा कि यहां मतलब पंजाब या मणिपुर का नहीं है बल्कि मसला महिलाओं-बेटियों की इज्जत का है। इसी बीच दोनों के बीच बहस हो गई। दुकानदार गोरा ने गल्ले से पिस्तौल निकाली और प्रदर्शनकारियों पर सीधा फायर कर दिया। एक गोली सीधे निहंग सिंह बलवंत सिंह की छाती में लगी। इसके बाद गौरा हवाई फायर करता हुआ भाग गया।

प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक किया जाम
निहंग सिंह को पहले प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी से एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए तो लोग उन्हें सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। फायरिंग की इस घटना के बाद भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।

जालंधर के कपूरथला चौक पर बहस करते मोटरसाइकिल सवार और प्रदर्शनकारी

जालंधर के कपूरथला चौक पर बहस करते मोटरसाइकिल सवार और प्रदर्शनकारी

स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ा दी
जालंधर के कपूरथला चौक पर धरना दे रहे लोगों को एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने हिट कर दिया। दरअसल, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चौक को बंद रखा था। इस बीच एक स्कॉर्पियो चालक वहां से जबरदस्ती गाड़ी निकाल रहा था। धरना दे रहे लोगों ने उसे रोकना चाहा को अचानक उससे एक्सीलेटर दब गया और दो लोग चपेट में आ गए। एक की गर्दन और एक की बाजू पर चोट लगी है।

वहीं इससे पहले कपूरथला चौक पर ही लोगों की प्रदर्शनकारियों के साथ बहसबाजी भी हुई। लोग कुछ चौक से मोटरसाइकिल निकाल रहे थे उन्हें प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। जिस पर दोनों पक्षों की आपस में बहस हो गई। नौबत मारपीट तक आ पहुंची थी, लेकिन बीच में कुछ नरम दल के लोगों , पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों ने बचाव कर मामले को शांत करवाया।

वहीं बंद की कॉल को देखते पंजाब में कई जगह सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए।

जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।

जालंधर-दिल्ली हाईवे रोक संगठनों ने प्रदर्शन किया।

हाथों में बाइबल लेकर प्रदर्शन
ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों का कहना है कि वह संयुक्त रूप से हिंसा के विरोध में पिछले कई दिनों से शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करते आ रहे हैं। ईसाई समुदाय के लोगों ने सड़कों पर हाथों में पवित्र ग्रंथ बाइबल लेकर अपना रोष प्रदर्शन किया।

पंजाब में बंद का असर…

जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।

जालंधर में बंद की वजह से सूने पड़े बाजार।

लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लुधियाना के जालंधर बाईपास पर जाम की सूचना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गुरदासपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

गुरदासपुर में भी बंद का असर देखने को मिल रहा है।

बरनाला में भी मार्केट बंद है। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बरनाला में भी मार्केट बंद है। इस दौरान पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें