~ रीता चौधरी
अचानक से स्किन पर होने वाले ब्रेकआउटस और फाइन लाइंस हमारी चिंता का विषय बन जाते हैं। इससे स्किन धीरे धीरे डल दिखने जगती है। एजिंग को रिवर्स करने के लिए यूं तो हम कई प्रोडकटस को चेहरे पर लगाते हैं। उसका प्रभाव स्किन पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाता है।
अगर आप स्किन प्रोबलम्स को रिकवर करना चाहती हैं, तो इन समस्याओं से बचने के लिए होम मेड स्किन क्रीम को अप्लाई करें। इससे स्किन पर दिखने वाले दाग धब्बों को दूर करने के अलावा त्वचा को स्मूद टेक्सचर बना रहतर है।
सेलेब्रिटी स्किन केयर रूटीन को फाॅलो करने की चाह हर किसी की होती है। मगर सभी स्टेप्स के अलग अलग प्रोडक्टस को खरादना हमारी जेब को खाली कर सकता है। कई बार कुछ हार्श केमिकल स्किन को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
यहाँ जानते है एलोवेरा, विटामिन ई और शिया बटर से तैयार एक ऐसी होममेड क्रीम को बनाने का तरीका जो हमारी स्किन को माइश्चराइज़ कर सकती है।
घटक द्रव्य और निर्माण प्रक्रिया :
होम मेड फेस क्रीम बनाने के लिए हमें चाहिए :
रोज़ वाॅटर 1/2 कप
विटामिन ई कैप्सूल 2 से 3
एलोवेरा जेल 1/3 कप
शिया बटर 1/3 कप
बीज़ वैक्स् 1/2 स्पून
सबसे पहले एक गिलास पानी में एसेशियल आयल, विटामिन ई का तेल और एलोवेरा जेल को मिक्स कर दें।
इन सभी चीजों को बाॅइलर में डालकर कुछ देरे के लिए गैस पर रख दें। उसके बाद सभी सामान को मेल्ट करने के लिए धीमी आंच पर रख दें।
अब तैयार मिश्रण को ब्लैण्ड करें और उसे ठण्डा होने के लिए रखें दे। ठण्डा होने के बाद वो मिश्रण क्रीमी फाॅर्म में दिखने लगेगा।
ब्यूटी क्रीम को देाबारा से ब्लैण्ड करें और उसे गाढ़ा होने दें। आप चाहें, तो इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार गुलाबजल मिला सकते हैं।
इस होम मेड क्रीम को लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे :
1. डेड स्किन सेल्स रिमूविंग :
इसे चेहरे पर रोज़ाना पी साइज़ लगाने से स्किन हेल्दी होती है। 2 से 3 मिनट की समाज करने से डेड स्किन सेल्स् से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
इससे स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सुचारू होने लगता है और स्किन में मौजूद डस्ट दूर हो जाती है।
2. स्किन पर निखार :
गर्मियों के मौसम में हर वक्त स्किन चिपचिपी और टैन लगने लगती हैं। धूप में निकलने से चेहरा मुरझा जाता है। साथ ही कुछ लोगों को स्किन टैन की समस्या भी घेर लेती है। ऐसे में इस क्रीम को सुबह उठकर लगाने से त्वचा की डलनेस दूर होने लगती है।
साथ ही टैनिंग की समस्या भी सुलझ जाती है। टैनिंग चेहरे के अलावा बाजूओं और पैरों को भी प्रभावति करती है।
3. एजिंग की समस्या का निवारण :
क्रीम का प्रयोग करने से हमारी त्वचा पूरी तरह हाइड्रेटेड हो जाती है। इससे उम्र से पहले चेहरे पर फाइन लांइस नज़र नहीं आती है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा की लोच बरकरार रखता है। इससे आपकी स्किन यंग और ग्लोइंग दिखने लगती है।
क्रीम को आप दिन में दो बार अप्लाई कर सकती है। 30 की उम्र के बाद इसे लगाने से इसका इफेक्ट चेहरे पर जल्द दिखने लगता है।
4. ड्राइनेस का समापन :
हर मौसम में त्वचा को हेल्दी रखने और रूखेपन से बचाने के लिए इसे त्वचा पर ज़रूर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले तत्व बेजान त्वचा को नमी प्रदान करके स्मूद और ज्वां बनाती है।
माइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर इस क्रीम को क्लीनिंग के बाद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से 3 से 5 मिनट तक मसाज करे। इसस चेहरे पर एक्ने की समस्या से भी राहत मिलती है।





