अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

‘राजबाड़ा’ में विराजेंगे रणजीत हनुमान

Share

इंदौर1

इंदौर का प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर 15 अगस्त पर अलग ही स्वरूप में नजर आएगा। यहां मेन गेट से लेकर शिखर तक विशेष सजावट के साथ शानदार लाइटिंग की जा रही है। खास बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह को इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर राजबाड़ा का रूप दिया जा रहा है, जिसमें भगवान रणजीत हनुमान का दरबार लगेगा और वे भक्तों को विशेष पोशाक में दर्शन देंगे।

शहर के पश्चिम क्षेत्र में स्थित प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर में मंदिर प्रबंधन और रणजीत हनुमान भक्त मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंदिर में अलग-अलग त्योहारों और आयोजनों पर मंदिर में विशिष्ट सजावट की जाती है। इस बार भी मंदिर में नए अंदाज में सजावट देखने को मिलेगी।

गेट पर आकर्षक सजावट, शिखर पर नजर आएगी तिरंगे की झलक
रणजीत हनुमान मंदिर के मेन गेट को महल के रूप में सजाया जा रहा है। थर्माकोल की शीट से मेन गेट को नया रूप दिया जा रहा है। इसके बाद मंदिर परिसर में सफेद, केशरिया और हरे रंग के वस्त्रों से तिरंगे की झलक देखने को मिलेगी। मंदिर परिसर में करीब 70 से ज्यादा तिरंगे लगाए जाएंगे।

राजबाड़ा में नजर आएंगे बाबा रणजीत
मंदिर के मुख्य पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया कि 15 अगस्त पर बाबा का दरबार अलग अंदाज में सजाया जा रहा है। गर्भगृह के बाहर थर्माकोल से राजबाड़ा का स्वरूप दिया जाएगा। ऐसा प्रतीत होगा मानो रणजीत हनुमान राजबाड़ा में विराजमान हैं। इसके साथ ही भगवान विशेष पोशाक धारण करेंगे। मंदिर में कई किस्मों के 4 से 5 क्विंटल फूलों से यहां तिरंगा बनाया जाएगा। ये सभी व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन और रणजीत हनुमान भक्त मंडल द्वारा की जा रही है।

सुबह के दर्शन नए स्वरूप में
पं. व्यास ने बताया कि रात में सजाने के बाद सुबह आने वाले भक्त शृंगारित मंदिर में भगवान के दर्शन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मंदिर में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने आते हैं। इसे देखते हुए यहां विशेष व्यवस्था भी की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें