अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मूसेवाला के मर्डर की पूरी प्लानिंग अयोध्या में

Share

अमृतसर

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। - Dainik Bhaskar

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस गैंग के शूटर यूपी के अयोध्या में इकट्‌ठे हुए थे। अयोध्या में ये लोग एक नेता के फार्म हाउस में रहे और वहीं पर हथियार चलाने की प्रैक्टिस की। गैंग ने मूसेवाला के मर्डर की पूरी प्लानिंग यूपी के अयोध्या में ही की।

अजरबैजान से गिरफ्तार करके वापस इंडिया लाए गए लॉरेंस के भांजे सचिन थापन ने दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की पूछताछ में इसका खुलासा किया। जांच में पुलिस को कुछ फोटो भी मिली हैं, जिनमें सचिन थापन के साथ लॉरेंस के दो प्रमुख शूटर सचिन भिवानी और कपिल पंडित भी नजर आ रहे हैं।

देखिए मूसेवाला के कातिलों .

हाथ में गन लिए शूटर सचिन भिवानी दो साथियों के साथ।

हाथ में गन लिए शूटर सचिन भिवानी दो साथियों के साथ।

मूसेवाला के कत्ल में शामिल सचिन भिवानी और लॉरेंस का भांजा सचिन थापन।

मूसेवाला के कत्ल में शामिल सचिन भिवानी और लॉरेंस का भांजा सचिन थापन।

मूसेवाला के कत्ल में शामिल शूटर अंकित सेरसा (नकाब में), सचिन थापन (दाएं) और उसका साथी।

मूसेवाला के कत्ल में शामिल शूटर अंकित सेरसा (नकाब में), सचिन थापन (दाएं) और उसका साथी।

लॉरेंस का भाई सचिन थापन, सचिन भिवानी और उनका साथी।

लॉरेंस का भाई सचिन थापन, सचिन भिवानी और उनका साथी।

सचिन थापन और उसका साथी।

सचिन थापन और उसका साथी।

पार्क में टहलता सचिन भिवानी और सचिन थापन।

पार्क में टहलता सचिन भिवानी और सचिन थापन।

हाथ में गन लिए बिस्तर पर लेटा सचिन भिवानी।

हाथ में गन लिए बिस्तर पर लेटा सचिन भिवानी।

मूसेवाला के कत्ल के लिए लाए हथियारों के साथ बैठा सचिन भिवानी।

मूसेवाला के कत्ल के लिए लाए हथियारों के साथ बैठा सचिन भिवानी।

मई 2022 में हुआ था मूसेवाला का मर्डर
सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में की गई थी। उनकी एसयूवी कार को सड़क पर ओवरटेक करके गोलियां दागी गई थीं। पंजाब सरकार के मुताबिक इस मामले में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए जबकि 5 दूसरे देशों में पनाह लिए हुए हैं। इन्हें भारत लाने की कोशिश चल रही है। इसके लिए पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और दूसरी एजेंसियों के संपर्क में है।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मुख्य आरोपी लॉरेंस गैंग का गोल्डी बराड़ है जो कनाडा में बैठा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें