अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

परेशान शख्स ने उंगली काटी:कहा- जिससे मोदी को वोट दिया, अब फडणवीस को गिफ्ट कर रहा हूं

Share

उल्हासनगर

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक शख्स ने उंगली काटकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को भेज दी। कहा कि जिस उंगली से पीएम नरेंद्र मोदी को वोट दिया, अब देवेंद्र फडणवीस को गिफ्ट के तौर पर दे रहा हूं। इस व्यक्ति के भाई और भाभी ने खुदकुशी कर ली थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मृतक के भाई ने ये कदम उठाया।

उल्हासनगर के एक दंपति ने कथित तौर पर दबंगों से परेशान होकर 1 अगस्त को आत्महत्या की थी। इसके एक दिन पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर वायरल किया था। वायरल वीडियो में महाराष्ट्र के सतारा जिले के कुछ लोगों और एक वकील का नाम लिया था।

अब मृतक के भाई धनंजय ननावरे ने 18 अगस्त को अपनी उंगली काटकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेज दी। इस घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ननावरे दंपती ने दबंगों से परेशान होकर 1 अगस्त को आत्महत्या की थी। (फाइल फोटो)

ननावरे दंपती ने दबंगों से परेशान होकर 1 अगस्त को आत्महत्या की थी। (फाइल फोटो)

पीड़ित का एक मंत्री पर आरोप, कहा- न्याय मिलेगा या नहीं?

उंगली काटने वाले धनंजय ननावरे ने वीडियो में बोल रहे है- करीब 20 दिन पहले मेरे भाई नंद कुमार ननावरे और मेरी भाभी उर्मिला ननावरे ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमारे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक कि हमारा गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। इस कांड में एक मंत्री मिला हुआ है, जो मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में हमें न्याय मिलेगा कि नहीं?

उन्होंने आगे कहा- मेरे भाई और भाभी ने वीडियो में स्पष्ट तौर हत्यारों का नाम लिया है और किस प्रकार उन्हें परेशान किया गया है। फिर भी शासन ध्यान देने को तैयार नहीं है। बार बार क्राइम ब्रांच जाकर अधिकारियों से मिलने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा।

धनंजय ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आज जो मैं कर रहा हूं, इसके लिए भी वहीं लोग जिम्मेदार होंगे, जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती, तब तक मैं ऐसे ही हर हफ्ते अपने शरीर का अंग काटकर सरकार को भेजता रहूंगा।

ये हैं मामला

नंद कुमार ननावरे अपने परिवार के साथ उल्हासनगर के अशेलेपाड़ा इलाके में रहते थे। पिछले कुछ सालों से वह अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालाजी किनिकर के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे।आत्महत्या के एक दिन पहले उन्होंने एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें सतारा के कुछ दबंग परेशान कर रहे है। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

वीडियो में उन्होंने बताया था कि सतारा जिले के संग्राम निखलजे, रंजीत सिंह नाइक निंबालकर, वकील ज्ञानेश्वर देशमुख और नितिन देशमुख से परेशान होकर सुसाइड कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस की जांच पर शक होने पर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें