अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राष्ट्र भक्त बनने के लिए…..

Share

राष्ट्र भक्त बनने के लिए
आपको
देश के एक काल्पनिक चित्र पर गर्व करना है
सेना की जय बोलनी है
जोर से अपने राष्ट्र की जय के नारे लगाने हैं
और झंडे का सम्मान करना है

लेकिन अगर आपने गलती से भी
दलितों
आदिवासियों
अल्पसंख्यकों
औरतों
नदियों
जंगलों
पहाड़ों
पेड़ों
लोगों के मानवाधिकारों
और सभी नागरिकों की बराबरी
के लिए आवाज़ बुलंद की
तो आप देशद्रोही
कम्युनिस्ट और
विदेशी पैसे खाने वाले
विदेशी एजेंट
मान लिए जायेंगे

ये मुर्दा राष्ट्र भक्ति
आप ही को मुबारक हो

हमारा राष्ट्र
यहां के लोग हैं
यहां की आब
मिट्टी
खनिज
इनकी इज्ज़त
और इनकी बराबरी है

जाइए हमें
मुल्क का गद्दार घोषित कर दीजिए !

  • हिमांशु कुमार

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें