अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

न्यूज ब्रीफ:बॉलीवुड में 370 करोड़ की टैक्स चोरी, वैक्सीन की क्षमता का इस्तेमाल न करने पर सरकार को नोटिस और चौथे टेस्ट में टीम इंडिया 181 रन से पीछे

Share

बंगाल में ममता बनर्जी कहां से लड़ेंगी चुनाव? केरल में भाजपा ने किसके हाथ सौंपी पार्टी की कमान? OTT कंटेंट पर क्या है सुप्रीम कोर्ट का कमेंट? आज सुबह हम ऐसी ही खास खबरें आपके लिए लाए हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ…

मार्केट क्या कह रहा है..

  • BSE का मार्केट कैप 209.72 लाख करोड़ रुपए रहा। 50% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 3,170 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। 1,593 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,384 के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर..

  • बंगाल चुनाव के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस एक साथ 294 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के PM स्टीफन लोफेन के साथ वर्चुअल समिट में शामिल होंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।
  • रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसमें कई देशी-विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायर्नमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

देश-दुनिया

बॉलीवुड में 370 करोड़ की टैक्स चोरी
बॉलीवुड सेलेब्स तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, दो फिल्म प्रोडक्शन हाउस और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियों के खिलाफ दो दिन से मुंबई और पुणे में चल रहे छापों के मामले में नया खुलासा हुआ है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस यानी CBDT ने गुरुवार को बताया कि कुल 370 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यह टैक्स चोरी शेयर ट्रांजैक्शंस का अंडर वैल्यूएशन कर और फर्जी खर्चे दिखाकर हुई है। एक्ट्रेस तापसी के ठिकानों पर छापों के दौरान 5 करोड़ के कैश लेनदेन की रसीदें मिलीं। इसकी जांच की जा रही है।

IT रेड पर भाजपा-कांग्रेस की मुहावरेबाजी
बॉलीवुड में टैक्स चोरी को लेकर चल रही छापेमारी के बीच कांग्रेस और भाजपा में मुहावरों का जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप और अन्य लोगों पर हुई इनकम टैक्स छापों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों को डरा रही है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने भी उनके खिलाफ पलटवार किया है। राहुल के मुहावरों का जवाब जावड़ेकर ने भी मुहावरों से दिया है।

इंडिया vs इंग्लैंड चौथे टेस्ट का पहला दिन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड 205 रन पर सिमट गई। मैच का पहला दिन खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 1 विकेट गंवाकर 24 रन बना लिए हैं। टीम अब भी 181 रन से पीछे है। फिलहाल, रोहित शर्मा 8 रन और चेतेश्वर पुजारा 15 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड के 10 में से 8 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। इस तरह एक बार फिर अहमदाबाद की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हुई। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर शुभमन गिल लगातार 5वीं पारी में असफल रहे।

नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली करेंगे। मोदी की रैली ब्रिगेड ग्राउंड में होनी है। इसी दिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी में LPG की बढ़ती कीमतों के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी। ममता ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उतरने का ऐलान किया। तृणमूल से भाजपा में गए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक हैं। इधर, शिवसेना ने घोषणा की है कि वह पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। पार्टी ममता बनर्जी को समर्थन देगी। पार्टी के सांसद संजय राउत ने इसकी पुष्टि की है।

केरल में भाजपा की कमान पर सस्पेंस
केरल में भाजपा की तरफ से CM कैंडिडेट कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे कहा कि भाजपा ने 88 साल के ई श्रीधरन को CM कैंडिडेट बनाने का फैसला किया है। इसके 3 घंटे बाद ही मुरलीधरन का दूसरा बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए श्रीधरन को पार्टी का CM कैंडिडेट बनाने की जानकारी मिली थी। बाद में जब मैंने पार्टी प्रमुख से बात की, तो उन्होंने ऐसे किसी भी फैसले से इनकार किया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- OTT कंटेंट की मॉनिटरिंग हो
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ओवर द टॉप यानी OTT प्लेटफॉर्म्स पर जो भी कंटेंट दिखाया जाता है, उसकी स्क्रीनिंग होनी चाहिए, क्योंकि कुछ प्लेटफॉर्म्स पर तो पोर्नोग्राफी भी दिखाई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सोशल मीडिया और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट करने के लिए बनी नई गाइडलाइन सौंपने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट अमेजन की क्रिएटिव हेड अपर्णा पुरोहित की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहा था। वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान होने बाद उत्तर प्रदेश के तीन शहरों लखनऊ, नोएडा और शाहजहांपुर में FIR दर्ज हुई थी।

विदेशों में वैक्सीन भेज रही सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने देश में कोरोना वैक्सीन का पूरी क्षमता से इस्तेमाल न करने पर नाखुशी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा कि वैक्सीन कंपनियों के पास इसे बनाने और सप्लाई करने की क्षमता है। हम हर चीज पर पाबंदी लगाने की सोच के चलते इसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों को वैक्सीन लगाने की बजाय विदेशों को वैक्सीन दान कर रही है या इसकी बिक्री कर रही है। हाईकोर्ट ने ज्यूडिशयल सिस्टम में काम करने वाले लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर माने जाने की मांग वाली एक जनहित याचिका पर गुरुवार को सुनवाई के दौरान यह बात कही।

चौथे टेस्ट में सिराज से भिड़े बेन स्टोक्स
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी का मामला सामने आया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे। इसका खुलासा खुद सिराज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद किया। उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने मामले को अच्छे तरीके से हैंडल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के आउट होने के बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए। सिराज ने उनका स्वागत बाउंसर से किया। यह बात स्टोक्स को खास पसंद नहीं आई और उन्होंने सिराज को गाली दे दी।

एक्सप्लेनर
चीनी संसद की मीटिंग में भारत का मुद्दा

बीजिंग में आज से चीन की संसद की सालाना बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में देशभर से 5 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि जुटने वाले हैं। बैठक में चीन योजनाएं और लक्ष्य तय करता है। इस बार चीन इस दौरान 2021 के लिए अपने लक्ष्यों की घोषणा करेगा। साथ ही आर्थिक विकास की पंचवर्षीय योजना को भी मंजूरी देगा। बैठक में सीमा पर पिछले साल भारतीय सेना से तनाव पर भी चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है इसे विवाद के बाद चीन की संसद में आगे की तैयारी के लिए कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।

आंवला-एलोवेरा की फसल से मोटी कमाई
राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले कैलाश चौधरी की। 70 साल के चौधरी पिछले दो दशकों से आर्गेनिक फार्मिंग, बागवानी, वैल्यू एडिशन और पशुपालन पर काम कर रहे हैं। पारंपरिक खेती से फायदा नहीं हुआ, तो आंवला और एलोवेरा की फसल उगाने के साथ वे उसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग भी करने लगे। आज वे 20 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं और इससे 50 से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार करके मार्केट में बेचते हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित कई बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उनके प्रोडक्ट बिकते हैं। वे भारत के बाहर भी कनाडा, अमेरिका जैसे देशों में वे अपने प्रोडक्ट की सप्लाई कर रहे हैं। अब उनका सालाना एक करोड़ रुपए का टर्नओवर है।

ताज महल में बम की फर्जी खबर से अफरातफरी
ताज महल में गुरुवार सुबह बम की खबर मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद खबर को फर्जी पाया। इसके बाद ताज परिसर को पर्यटकों के लिए खोल दिया ग। पुलिस का कहना है कि बम रखने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। उसे फिरोजाबाद में हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया, ‘बम रखने की सूचना किसी देने वाले ने 112 नंबर पर कॉल किया था। उसने कहा कि सैनिक भर्तियों में गड़बड़ियां हो रही हैं। इसकी वजह से उसकी भर्ती नहीं हो पाई। उसने ताज महल में बम रख दिया है। कुछ देर में फट जाएगा।’ इसके बाद पुलिस ने पर्यटकों को बाहर निकालकर ताज महल के दोनों दरवाजे बंद करवा दिए थे।

ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में बेंगलुरु टॉप पर
ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन है और कम आबादी वाले शहरों में शिमला नंबर-1 है। इस लिहाज से राजधानी दिल्ली 13वें नंबर पर है। टॉप-20 शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ का रायपुर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट, महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई समेत 7 शहर शामिल हैं। सरकार की तरफ से जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स और म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स-2020 में 111 शहरों का सर्वे शामिल है। इनमें से 49 शहर 10 लाख से अधिक आबादी वाले (मिलियन प्लस) हैं, जबकि 62 शहर 10 लाख से कम कम आबादी वाले हैं।

PF पर 8.5% के रेट से ब्याज मिलता रहेगा
PF के दायरे में आने वाले देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी PF पर 8.5% की दर से ब्याज मिलता रहेगा। 2019-20 में भी ब्याज दर 8.5% ही थी। पहले आशंका जताई जा रही थी कि कि PF पर ब्याज दरें घटा दी जाएंगी, लेकिन गुरुवार को EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की मीटिंग में ब्याज दरों को बरकरार रखने का फैसला किया गया है।

सुर्खियों में और क्या है..

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में मई तक पांचवीं तक की क्लास नहीं लगेंगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भास्कर से ये बात कही।
  • महाराष्ट्र में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां बुधवार को 18 अक्टूबर के बाद पहली बार एक दिन में 9,000 से ज्यादा मरीजों की पहचान हुई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें