अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मुहाड़ी फाल में पिकनिक मनाने गए थे 35 से ज्यादा स्टूडेंट, दो छात्र डूबे; एक का शव मिला

Share

इंदौर

खुडैल थाना क्षेत्र के जंगल में बसे मुहाड़ी गांव से 500 मीटर दूर फाल वाले कुंड में डूबने से रेनेसा कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। एक का शव पुलिस और रेस्क्यू टीम ने रात 8 बजे बरामद कर लिया था, जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। जानकारी के अनुसार यहां 35-40 स्टूडेंट पिकनिक मनाने आए थे। ये पहाड़ से 300 मीटर नीचे कुंड में जाकर नहा रहे थे। उन्हें गहराई का अंदाजा ही नहीं था। इसी के चलते हादसा हुआ है।

कंपिल चौकी प्रभारी विश्वजीत तोमर के अनुसार हादसा गुरुवार शाम 4 बजे के करीब मुहाड़ी फाल का है। इस हादसे में रेनेसा कॉलेज के 20 वर्षीय छात्र वीरेंद्र पिता हरिसिंह पंवार निवासी टिगरिया बादशाह की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी सीधी निवासी हर्ष गुप्ता अभी लापता है। आशंका है कि उसका शव खोह में फंस गया होगा। वीरेंद्र और हर्ष दोनों लॉ के स्टूडेंट है।

मृतक वीरेंद्र

मृतक वीरेंद्र

हर्ष विजय नगर में रहकर पढ़ाई करता है। घटना की जानकारी मिलते ही वीरेंद्र के परिजन औऱ हर्ष के मामा घटना स्थल पर पहुंच गए। रात को वीरेंद्र का शव मिलते ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। वहीं हर्ष की तलाश में परिजने वहीं रुके रहे।

गहराई का अंदाजा नहीं था

चौकी प्रभारी के अनुसार उन्हें प्रारंभिक जानकारी मिली है कि रेनेसा कॉलेज के 25 और उनके दोस्तों के 10-12 बच्चे अचानक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। यहां ऊपर सबका भोजन बना रहा था। तभी कुछ लड़कों ने नीचे कुंड में नहाने का प्लान बनाया। फिर कुछ छात्र नीचे नहाने उतर गए। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा ही नहीं था। वे नहाने लगे तभी कुंड में दोनों छात्र अचानक डूबने लगे। बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने के लए भी साथियों ने प्रयास किए, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

चौकी प्रभारी ने कहा- इतनी नीचे कुंड पहली बार देखा है

चौकी प्रभारी ने कहा- इतनी नीचे कुंड पहली बार देखा है

प्रबारी बोली मैंने पहली बार देखा घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी और पूरी टीम वहां पहुंची। प्रभारी ने तत्काल रेस्कयू टीम को बुलवाया। कहा कि उन्होंने मुहाड़ी गांव देखा है, लेकिन इतनी नीचे कुंड पहली बार देखा है। इस कुंड की जानकारी ज्यादा लोगों को भी नहीं है। यह समझ नहीं आ रहा है कि इन छात्रों ने पहले यह कुंड कैसे देखा या कौन इन्हें यहां खींचकर लाया है।

बंक मारकर बनाया था प्रोग्राम, आपस में बातचीत की

कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि यह बहुत ही दुखद घटना है। बहुत ही अफसोस जनकर घटना है। पता नहीं बच्चों ने क्यों ऐसा प्लान बनाया। पिकनिक में शामिल हुए एक छात्र ने एक प्रोफेसर को बताया कि सभी छात्रों ने गुरुवार को बंक मार दी थी। पिकनिक मनाने गए 10-12 लोग तो छात्रों के दोस्त थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें