अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भाजपा ने पहले और दूसरे फेज के लिए 57 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया, नंदीग्राम में ममता और शुभेंदु के बीच मुकाबला

Share

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी घमासान अब और रोचक होने जा रहा है। राज्य की सबसे चर्चित सीट नंदीग्राम पर सबसे बड़ा सियासी मुकाबला होगा। यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल छोड़कर BJP में आए शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने होंगे। ममता ने शुक्रवार को खुद नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, तो BJP ने शनिवार को नंदीग्राम से शुभेंदु के नाम की घोषणा कर दी।

BJP ने शनिवार को राज्य में पहले और दूसरे फेज की 60 में से 57 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि बाघमुंडी सीट सहयोगी दल आसजू के लिए छोड़ी गई है। वहीं 2 सीटों पर नामों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इस सूची में सबसे चर्चित नाम शुभेंदु अधिकारी का ही है। अधिकारी के अलावा लिस्ट में अशोक डिंडा, डाॅ. भारती घोष, तापसी मंडल और अंतरा भट्‌टाचार्य जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

पहले फेज की 29 सीटों पर BJP उम्मीदवार

सीटकैंडिडेट का नाम
पटशपुरडॉ. अम्बुजाक्षा महंती
कंठी उत्तरसुनीता सिंघा
भागबनपुररबिन्द्रनाथ मैती
खेजुरीशांतनु प्रामाणिक
कांति दक्षिणअरूप कुमार दास
रामनगरस्वदेश रंजन नायक
एग्रअरूप दास
दांतनशक्ति पद नायक
नयाग्रामश्री वाकुल मुरमू
गोपीबल्लपुरसंजीत महतो
झारग्रामसुखमय सतपति
केशरीसोनाली मुर्मू
खड़गपुरतपन भुइया
गर्बेटामदन रुईदास
सालबोनीराजीब कुंडू
मेदिनीपुरशमित दास
बिनपुरपालन सरीन
बांदवानपारसी मुरमू
बलरामपुरबनेस्वर महतो
बाघमुंडीअजसु (AJSU) प्रत्याशी
जॉयपुरनाराहरी महतो
पुरुलियासुदीप मुखर्जी
मनबाजारगौरी सिंह सरदार
पैरानादिया चंद बाउरी
रघुनाथपुरएडवोकेट विवेकानंदा बाउरी
साल्टोराचंदना बाउरी
छठनासत्यनारायण मुखर्जी
रानीबांधखुदीराम टुडू
रायपुरसुधांगशु हंसदा

दूसरे फेज की 28 सीटों पर BJP उम्मीदवार

सीटकैंडिडेट का नाम
गोसाबाचित्ता (बरुन) प्रमाणिक
पथप्रतिमाआशीत हलदर
काकद्वीपदीपांकर जना
सागरबिकास कामिला
तामलुकहरेकृष्णा बेरा
पंसकुरा पुरबदेबाब्रता पटनायक
पंसकुरा पश्चिमशिन्तु सेनापति
मोयनाअशोक दिन्दा (क्रिकेटर)
नंदकुमारनिलांजन अधिकारी
महिषादलविश्वानाथ बनर्जी
हल्दियातपासी मोंडल
नंदीग्रामशुभेंदु अधिकारी
चांदीपुरपुलक कांति गुरिया
नारायणगढ़रामप्रसाद गिरि
सबंगअमूल्य मैती
पिंगलाअंतरा भट्टाचार्य
देबराभारती घोष
दासपुरप्रशान्त बेरा
घटलशीतल कापत
चंद्रकोनाशिबराम दास
केशपुरप्रीतीश रंजन कुअर
तलाडांगराश्यामल कुमार सरकार
बांकुड़ानिलादरी शेखर दाना
ओंडाअमर साखा
बिष्नुपुरतन्मय घोष
कटुलपुरहरकाली पटीदार
इंदसनिर्मल धारा
सोनामुखीदिबाकर घोरमी

देबरा में 2 पूर्व IPS अफसरों में मुकाबला
देबरा से TMC ने हुमायूं कबीर को टिकट दिया है। IPS ऑफिसर रहे हुमायूं कबीर चंदननगर पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। BJP ने उनके खिलाफ भारती घोष को मैदान में उतारा है। भारती भी IPS ऑफिसर रह चुकी हैं। उन्हें भी ममता बनर्जी का काफी करीबी माना जाता था। 2019 में उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली थी।

लिस्ट जारी करते समय कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था
नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शाम 6.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। देश के सबसे अहम चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान करने के दौरान पार्टी का कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं था। सिंह ने कहा कि कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली होनी है, इसलिए कोई और बड़ा नेता यहां नहीं है।

बंगाल की राजनीति भी शुभेंदु बनाम ममता में बदली
शुभेंदु अधिकारी के TMC छोड़कर BJP में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल की राजनीति ममता बनाम शुभेंदु में बदल गई थी। ममता बनर्जी ने करीब 2 महीने पहले पहली बार नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तभी शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि मुझे ममता का चैलेंज मंजूर है। मैं उन्हें हराकर दिखाऊंगा, वरना राजनीति छोड़ दूंगा। 2016 में शुभेंदु अधिकारी ने यहीं से चुनाव जीता था। बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में नंदीग्राम को शुभेंदु का गढ़ माना जाता है। उन्होंने दावा किया था कि अगर पार्टी मुझे नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का मौका देती है तो मैं ममता बनर्जी को कम से कम 50 हजार वोट से हरा दूंगा। अब जब भाजपा ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है, तो दीदी और अधिकारी के मुकाबले पर ही सबकी नजर है।

TMC ने कल 291 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। शुक्रवार को ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह लिस्ट जारी की थी।

ममता की लिस्ट में 100 चेहरों को पहली बार मौका
TMC की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा है। TMC बंगाल की पहली पार्टी है, जिसने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।

TMC ने दार्जिलिंग की 3 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ीं
​​​​​​​
दार्जिलिंग की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ये सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता ने कहा कि वे खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी। नंदीग्राम को ममता के करीबी रहे और अब भाजपा में शामिल शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

बंगाल में 8 फेज में चुनाव
पश्चिम बंगाल में इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें