अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बंगाल चुनाव का सुपर संडे आज, पीएम मोदी कोलकाता में भरेंगे हुंकार, मिथुन चक्रवर्ती भी हो सकते हैं शामिल

Share

नई दिल्ली | 

पश्चिम बंगाल में चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों के बीच आज बंगाल में सुपर संडे देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए आज यानी रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की इस रैली के दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद रहेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज यानी रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।’ राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है।https://cdn.jwplayer.com/players/6VCIgvKf-SBGWwnIq.html

भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करने वाली थी लेकिन उसने प्रधानमंत्री की रैली के चलते इसे टाल दिया। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘वह कल की रैली में उपस्थित रह सकते हैं। देखते हैं क्या होता है।’ हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में वोटिंग शुरू है और 2 मई को नतीजे आएंगे।

पश्चिम बंगाल में भले ही बीजेपी विधानसभा चुनावों में जीत का दम भर रही है, लेकिन चुनाव प्रचार के मामले में वह काफी हद तक पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसे है। 8 चरणों में होने वाले चुनाव के दौरान वह एक दर्जन से ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में भी वह बिहार जैसी सफलता दोहरा पाएगी, जहां पीएम की रैलियों वाले इलाकों में उसे जीत हासिल हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का शेड्यूल अभी तैयार नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी के नेताओं का कहना है कि हर चरण के मतदान से पहले वह दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें