अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ये साउथ के सितारे लेते हैं100 करोड़ से अधिक की फीस

Share

दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज बीते कुछ वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। देश के साथ विदेश में भी ये फिल्में जमकर बिजनेस करती हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ समय में साउथ के सुपरस्टार्स ने भी अपनी फीस में जबर्दस्त तरीके से इजाफा किया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ से अधिक की फीस ले रहे हैं।

These South stars Fees Over 100 Crores Ram Charan Prabhas Thalapathy Vijay Allu Arjun Kamal Haasan

राम चरण

इस लिस्ट में पहला नाम राम चरण का है। आरआरआर की सफलता के बाद राम चरण ने अपने मेहनताने की रकम बढ़ा दी है। एसएस राजामौली की फिल्म के लिए उन्हें 45 करोड़ चुकाए गए थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम चेंजर के लिए वह 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। इसमें कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।

These South stars Fees Over 100 Crores Ram Charan Prabhas Thalapathy Vijay Allu Arjun Kamal Haasan

प्रभास

आदिपुरुष के फ्लॉप हो जाने के बावजूद प्रभास की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता बड़ी रकम चार्ज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलार के लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये और कल्कि 2898 एडी के लिए 150 करोड़ रुपये का भारी भुगतान किया गया है।

These South stars Fees Over 100 Crores Ram Charan Prabhas Thalapathy Vijay Allu Arjun Kamal Haasan

विजय

तमिल सुपरस्टार विजय को मर्सल, बिगिल, मास्टर, वरिसु जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अभिनेता अब एक्शन थ्रिलर लियो को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्होंने 120 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं, फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ रुपये है।विज्ञापन

These South stars Fees Over 100 Crores Ram Charan Prabhas Thalapathy Vijay Allu Arjun Kamal Haasan

अल्लू अर्जुन

पुष्पा: द राइज की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग के साथ अभिनेता की फीस में भी जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है। पुष्पा: द रूल के लिए उन्होंने कथित रूप से 125 करोड़ वसूले हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। फिल्म में फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर दिखेंगे।

These South stars Fees Over 100 Crores Ram Charan Prabhas Thalapathy Vijay Allu Arjun Kamal Haasan

कमल हासन

तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन पारिश्रमिक के मामले में युवा अभिनेताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। विक्रम से दमदार वापसी करने के बाद, अब अपनी आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन 2 के लिए उन्होंने 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। बता दें कि इस फिल्म के अलावा वह कल्कि 2898 एडी में भी दिखने वाले हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें