अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*करवाचौथ : क्या होता है आपकी सेहत पर निर्जला व्रत का असर*

Share

      ~ नीलम ज्योति 

वजन घटाने के अलावा आध्यात्मिक और धार्मिक कारणों से भी फ़ास्ट यानी उपवास रखा जाता है। उपवास में हम अपनी इच्छा से भोजन का सेवन नहीं करते हैं। कुछ व्रत या उपवास में पानी का भी सेवन नहीं किया जाता है, जिसे हम ड्राई फ़ास्ट कहते हैं। करवा चौथ व्रत के अवसर पर सूर्य के डूबने और चंद्रमा के आकाश में आने तक निर्जला उपवास यानी ड्राई फ़ास्ट रखा जाता है।

    ड्राई फ़ास्ट हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक नहीं है। इसके बावजूद बहुत सारी महिलाएं बिना पानी के उपवास रखती हैं।

*ड्राई फ़ास्ट से क्या है खतरा?*

     शरीर की बायोलोजी के अनुसार, पानी के बिना एक व्यक्ति लगभग 3 दिनों तक जीवित रह सकता है।

    ड्राई फ़ास्ट से व्यक्ति में निर्जलीकरण या डीहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इससे किडनी स्टोन, दौरे, एनीमिया (खून की कमी), लो ब्लड प्रेशर, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।

     डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बिना भोजन-पानी और दवा के काफी अधिक जोखिम भरा हो सकता है। इससे व्यक्ति के मृत्यु की संभावना भी बढ़ जाती है।

*कितने घंटे का निर्जला व्रत सुरक्षित?* 

     बिना तैयारी के ड्राई फ़ास्ट रखना सही नहीं है। शरीर में बहुत अधिक विषाक्त पदार्थों के साथ ड्राई फ़ास्ट नहीं करें। इससे थकान महसूस होने की संभावना बढ़ती है।

    ड्राई फ़ास्ट की तैयारी करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इससे एक दिन पहले खुद को ठीक तरह से हाइड्रेट किया जाए। पानी, फ्लूइड, नारियल पानी, नींबू नमक पानी का सेवन अच्छी तरह कर लिया जाये।

     यदि पहली बार ड्राई फ़ास्ट रख रही हैं, तो 12 घंटे से अधिक ड्राई फ़ास्ट करने का प्रयास न करें।

     16-24 घंटों तक उपवास तो पूरी तैयारी के साथ कुछ हद तक किया जा सकता है। 24 घंटे से अधिक समय तक उपवास करने से बचें, क्योंकि इससे निर्जलीकरण हो सकती है।

*उपवास के बाद कितना पियें पानी?*

    उपवास के बाद पहले कुछ घंटों के दौरान थोड़ी मात्रा में पानी लगातार पीती रहें। एक बार में 470 मिली से कम पानी नहीं पियें।

    जैसे-जैसे आप पानी और जूस पीती जाएंगी, वैसे-वैसे आप अधिक एनर्जेटिक महसूस करने लगेंगी।

   3-4 घंटे के बाद आप सामान्य रूप से पानी पीना शुरू कर दें।

*फलों का रस और कच्चे फल से तोड़ें फास्टिंग :*

   उपवास तोड़ने के बाद आप जो पहला आहार लेती हैं, वह शरीर को पोषण देने के लिए महत्वपूर्ण है। इसे पचाने और शरीर में घुलने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा खर्च नहीं होनी चाहिए।

    इसलिए फ्रूट जूस, मौसमी फल और फाइबर से भरपूर फल खाना चाहिए। तरबूज, अंगूर और सेब ऐसे फल हैं, जिन्हें आसानी से पचाया जा सकता है।

*मिल सकते हैं फायदे :*

यदि आप रोगमुक्त हैं और ड्राई फ़ास्ट रखने से पहले पूरी तैयारी कर लेती हैं, तो ये फायदे मिल सकते हैं :

    1.

 नियमित रूप से महीने में दो बार 12 घंटे का ड्राई फ़ास्ट रखने पर वेट लॉस किया जा सकता है।

     2.

  उपवास क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को हटाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को रीसेट करता है। इससे शरीर को नई कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद मिलती है।

     3.

एनिमल स्टडी में पाया गया कि लंबे समय तक उपवास रखने से चूहों में सेल रिजेनरेशन शुरू हो जाता है।

    4.

शोध में ड्राई फ़ास्ट और सूजन कम होने के बीच भी संबंध पाया गया है।

     5.

पानी का सेवन स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। कुछ शोध बताते हैं कि ड्राई फ़ास्ट वुंड हीलिंग में मदद कर स्किन हेल्थ को फायदा पहुंचा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें