मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 74 रीवा में पिछले 4 चुनावों से भाजपा का कमल खिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा से विधायक हैं और इस बार फिर से भाजपा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। चार बार से अजेय राजेन्द्र शुक्ला क्या इस चुनाव में जीत का पंजा लगा पाएंगे या फिर कांग्रेस इस बार उनके विजयी रथ को रोकने में कामयाब होगी ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन चुनावी बिसात बिछ चुकी है और भाजपा और कांग्रेस दोनों ही उम्मीदवार रीवा में चुनावी मैदान में उतर गए हैं।
राजेन्द्र शुक्ल v/s अभय मिश्रा
रीवा विधानसभा सीट पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ल और कांग्रेस के अभय मिश्रा के बीच चुनावी मुकाबला है। राजेन्द्र शुक्ल 4 बार से रीवा सीट से लगातार विधायक हैं और ये उनका पांचवा चुनाव है। वहीं दूसरी तरफ अभय मिश्रा की बात की जाए तो अभय मिश्रा कुछ दिन पहले भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे जिन्हें पार्टी ने यहां से उम्मीदवार बनाया है। अभय मिश्रा और राजेन्द्र शुक्ल के बीच ये लगातार दूसरा चुनावी मुकाबला है। पिछली बार साल 2018 में भी इन दोनों के बीच चुनावी जंग हुई थी जिसमें राजेन्द्र शुक्ल ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में इस बार अभय मिश्रा के पास पिछली बार की हार का बदला लेने का भी मौका है।
रीवा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के अभय मिश्रा को 18 हजार 89 वोटों से हराया।
साल 2013- भाजपा के राजेन्द्र शुक्ल ने कांग्रेस के कृष्ण कुमार गुप्ता को 37 हजार 546 वोटों से चुनाव हराया था।





