अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक, ‘विवेक’ को बनाया ‘उमर’:प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत से सहायता प्राप्त तीन प्रोजेक्‍ट्स का उद्घाटन करेंगे। ये तीन प्रोजेक्‍ट्स अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-2 हैं। उधर, महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक रूप ले चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि अगर मराठा समुदाय को ‘पूर्ण’ आरक्षण नहीं दिया गया तो वे बुधवार शाम से पानी पीना बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात पर चर्चा करने के लिए बुधवार सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं, राजनीतिक दलों को चंदे के लिए चुनावी बॉन्‍ड योजना की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। पांच जजों की संविधान पीठ दूसरे दिन, बुधवार को दलीलें सुनेंगी।

नरेश गोयल के खिलाफ ED की चार्जशीट

ED ने केनरा बैंक के साथ 538 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में विमानन कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और पांच अन्य के खिलाफ मंगलवार को चार्जशीट दायर की है। ED ने गोयल को एक सितंबर को PMLA के तहत गिरफ्तार किया था। गोयल फिलहाल न्यायिक हिरासत में यहां आर्थर रोड जेल में बंद हैं। चार्जशीट पर बुधवार को संज्ञान लेने की संभावना है।

मैच से पहले होगा सचिन की प्रतिमा का अनावरण

भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस साल की शुरुआत में यह पता चला था कि सचिन की प्रतिमा स्टेडियम के अंदर स्थापित की जाएगी और मंगलवार को यहां उसे अंतिम रूप दिया गया। इस प्रतिमा में इस महान बल्लेबाज को शॉट खेलने की मुद्रा में दिखाया गया है और यह सचिन तेंदुलकर स्टैंड के करीब लगी है। प्रतिमा के अनावरण समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, तेंडुलकर, बीसीसीआई सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार के साथ-साथ मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारी, अध्यक्ष अमोल काले, सचिव अजिंक्य नाईक और एपेक्स काउंसिल के अन्य सदस्य शामिल होंगे। इस प्रतिमा को राज्य के अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है। नवंबर 2013 में यहां भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट खेलने के लगभग 10 साल बाद तेंदुलकर के घरेलू मैदान में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।

चुनावी बॉन्ड में पारदर्शिता नहीं, यह लोगों के अधिकार का उल्लंघन

सुप्रीम कोर्ट में चुनावी बॉन्ड के खिलाफ सुनवाई के दौरान मंगलवार को याची के वकील प्रशांत भूषण ने दलील दी है कि इसमें पारदर्शिता नहीं है। इससे लोगों के जानने के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है। सिर्फ सरकार को पता होता है कि किस पार्टी को किसने चंदा दिया है। चुनाव आयोग तक को पता नहीं होता। यह जानने का लोगों को मौलिक अधिकार है।

आज़म के जौहर ट्रस्ट की जमीन वापस लेगी UP सरकार

यूपी सरकार एसपी नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट की 41,181 वर्ग फुट जमीन वापस लेगी। मंगलवार को कैबिनेट में इस पर मुहर लगी। इसमें कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट को 100 रुपये सालाना लीज पर जमीन दी गई थी। लेकिन उसकी शर्तों का पालन नहीं किया है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन को वापस लिया जा रहा है। बताया गया कि डीएम की जांच में पाया गया कि विश्वविद्यालय के लिए दी गई जमीन पर आजम खां का कार्यालय ‘दारुल अवाम’ बनाया गया।

 वसुंधरा के करीबी पायलट के विरोधी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल! जानें कौन हैं यूनूस खान

पूर्व कैबिनेट मंत्री यूनुस खान के कांग्रेस ज्वॉइन करने की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार यूनुस खान दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के संपर्क में हैं। उन्हें रात को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की संभावना है। इस खबर के चलते राजस्थान में हड़कंप मच गया है।

फ्रांस के मेट्रो स्टेशन पर अल्लाहु-अकबर चिल्लाते हुए हिजाब पहनी महिला बोली- तुम सब मरोगे, पुलिस ने मार दी गोली

woman wearing hijab shouts Allahu Akbar at metro station of France says You all will die

फ्रांस के बिब्लियोथेक नेशनल डी मेट्रो स्टेशन पर सुबह अफरातफरी मच गई, जब हिजाब पहने एक महिला ने अल्लाहु-अकबर चिल्लाते हुए सहयात्रियों को यह कहकर डराना शुरू कर दिया कि तुम सब मरने वाले हो। फ्रांस के एक मेट्रो स्टेशन पर सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हिजाब पहने एक महिला ने अल्लाहू-अकबर कहते हुए सहयात्रियों को यह कहकर डराना शुरू कर दिया कि तुम सब मरने वाले हो। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के चेताने पर भी जब उसकी नारेबाजी जारी रही तो अंततः पुलिस ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, पुलिस ने अपनी सुरक्षा के डर से हथियार का इस्तेमाल किया। हालांकि, वह यह नहीं बता सके कि क्या बिब्लियोथेक नेशनल डी फ्रांस स्टेशन पर महिला ने अधिकारियों को उसे गोली मारने के लिए उकसाया था या नहीं। पुलिस ने कहा कि महिला के पेट में गोली लगी है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित : कहा- निपटने के दावे सिर्फ कागजों पर, दिल्ली समेत पांच राज्यों से जवाब तलब

Delhi: Supreme Court worried over pollution, seeks answers from five states including Delhi

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ दशक पहले तक यह दिल्ली का सबसे अच्छा समय होता था, लेकिन अब हालात अलग हैं। प्राधिकरणों की नाकामी का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा, सभी चीजें कागजों पर हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और है।वायु प्रदूषण की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि घर से बाहर कदम रखना भी मुश्किल हो गया है। कुछ दशक पहले तक यह दिल्ली का सबसे अच्छा समय होता था, लेकिन अब हालात अलग हैं। प्राधिकरणों की नाकामी का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा, सभी चीजें कागजों पर हैं, पर जमीनी हकीकत कुछ और है। 

शीर्ष कोर्ट ने केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से हलफनामा दायर कर प्रदूषण रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी मांगी है। जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस पीके मिश्र की पीठ ने कहा, सभी राज्य एक हफ्ते में हलफनामा दायर कर जानकारी देंगे। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा, पराली जलाना वायु प्रदूषण के मुख्य कारणों में से एक है। पंजाब में भारी संख्या में पराली जलाई जा रही है। मामले की अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी। 

आने वाली पीढ़ियां होंगी प्रभावित
जस्टिस कौल ने कहा, अब भी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक(एक्यूआई) बेहद खराब स्थिति में है। एक्यूआई में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आने वाली पीढ़ियों पर इसका बुरा असर पड़ेगा।

हमने कई उपाय किए
केंद्र की ओर से पेश वकील ने कहा, सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। दाखिल रिपोर्ट में बीते तीन साल व मौजूदा हालात के बारे में बताया है। दो दिन में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन यह पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी कम है।

 

भारतीय किसान संघ बनाएगा 20 हजार सदस्य : विकास

भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री हरिराम पंवार ने कार्यकर्ताओं को आगामी सदस्यता अभियान के लिए तैयार रहने को कहा। और पढ़ें

05:04 AM, 01-NOV-2023

i-Phone टैपिंग मामले पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, इशारों में कहा- BJP नेताओं की भी हो रही जासूसी

Akhilesh Yadav's big claim on iPhone tapping case, said in gestures - BJP leaders are also being spied on

i-Phone टैपिंग मामले पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, इशारों में कहा- BJP नेताओं की भी हो रही जासूसी 

क्रिप्टोकरेंसी मामले में मुख्य आरक्षी लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

head constable line hazir  in cryptocurrency fraud case, know the whole matter

संबंधित महिला आरक्षी जिले की एक पुलिस चौकी पर तैनात थीं, लेकिन पुलिस की विशेष जांच टीएम (एसआईटी) के पास संबंधित मुख्य आरक्षी के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। 

प्रयागराज स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन और कोच पटरी से उतरा

Suhaildev Express: Engine and coach of Suhaildev Superfast Express derailed at Prayagraj station.

प्रयागराज स्टेशन पर सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस का इंजन और कोच पटरी से उतरा गाजीपुर से दिल्ली आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस आज प्रयागराज जंक्शन से पहले पटरी से उतर गई। एक्सप्रेस के दो डिब्बों के डीरेल होने की खबर है। हालांकि राहत की बात है कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई।

विदेश मंत्री जयशंकर ने की पुर्तगाली समकक्ष के साथ बैठक, भारत-प्रशांत सहित मध्य एशिया पर हुई चर्चा

Foreign Minister Jaishankar held meeting Portuguese counterpart discussed Central Asia including India-Pacific

अपनी पुर्तगाल यात्रा के दौरान जयशंकर ने लिस्बन में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जयशंकर ने लिस्बन में पुर्तगाली असेंबली के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और पुर्तगाल के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने पुर्तगाली समकक्ष जोआओ क्राविन्हो के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में प्रगति पर गौर किया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया, यूक्रेन, मध्य एशिया और भारत-प्रशांत पर विचारों का आदान-प्रदान किया।  

जयशंकर ने एक्स के जरिए बताया  ‘लिस्बन में एफएम क्राविन्हो के साथ उत्पादक वार्ता की। हमारे द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग में प्रगति पर ध्यान दिया। निरंतर राजनीतिक आदान-प्रदान और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के लिए पुर्तगाल के समर्थन की सराहना की। भारत में चल रहे परिवर्तन हमारी साझेदारी को उच्च स्तर पर ले जाने में मदद कर सकते हैं। वैश्विक कार्यस्थल और डिजिटल डोमेन पर सहयोग करने से काफी संभावनाएं मिलती हैं। पश्चिम एशिया, यूक्रेन, मध्य एशिया और हिंद-प्रशांत पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’

क्रेविन्हो ने भी जताई खुशी
इस बीच, क्रेविन्हो ने भी जयशंकर के साथ द्विपक्षीय और गतिशीलता पर बातचीत करने में खुशी जाहिर की। एक्स पर जयशंकर द्वारा साझा की गई एक पोस्ट के जवाब में, क्रेविन्हो ने कहा, ‘बहुत अच्छी चर्चा, और द्विपक्षीय और मुद्दों और गतिशीलता पर जयशंकर के साथ आदान-प्रदान करना हमेशा खुशी की बात है।’ 

अपनी पुर्तगाल यात्रा के दौरान जयशंकर ने लिस्बन में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जयशंकर ने लिस्बन में पुर्तगाली असेंबली के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा के साथ भी बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत और पुर्तगाल के बीच घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की। 

एक नवंबर तक पुर्तगाल रहेंगे जयशंकर
जयशंकर 31 अक्तूबर से 1 नवंबर तक दो दिवसीय यात्रा पर पुर्तगाल में हैं। विशेष रूप से, भारत और पुर्तगाल के बीच सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभप्रद संबंध हैं, जो समय के साथ मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके पुर्तगाली नेतृत्व, पुर्तगाल-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों और पुर्तगाल में भारत-पुर्तगाली और भारतीय समुदायों से मिलने की उम्मीद है। 

‘विवेक’ को बनाया ‘उमर’: मदरसे में बंधक बनाकर रखा, वेल्डिंग मिस्त्री बनाकर अरब भेजने की थी तैयारी, ऐसे खुली पोल

Vivek was made Umar, He was kept hostage in Madrasa, there was preparation to send him to Arab

विवेक के पिता वीरेंद्र कहते हैं कि मुजफ्फरनगर की लुहारीखुर्द ग्राम पंचायत के प्रधान जैकीराज सैनी भगवान बनकर आए। दरअसल, विवेक को उमर बनाकर रखने की जानकारी आधार सेंटर के संचालक ने सबसे पहले जैकीराज को ही दी थी।

मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हरदोई के विवेक को साढ़े सात साल तक बंद रखा गया और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मोहम्मद उमर बना दिया गया। हकीकत पता चलने पर मुजफ्फरनगर बाल कल्याण समिति ने किशोर को मदरसे से मुक्त कराया और उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

साढ़े सात साल बाद बेटे को पाकर माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूरे मामले में मदरसा संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की रिपोर्ट भी मुजफ्फरनगर में दर्ज की गई है। हरदोई के बघौली थानाक्षेत्र के गोसवा निवासी वीरेंद्र चंडीगढ़ में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। 17 मार्च 2016 को उसका पुत्र विवेक जो कक्षा चार का छात्र था।
स्कूल जाने के लिए निकला, लेकिन फिर वापस घर नहीं पहुंचा। वीरेंद्र ने चंडीगढ़ के थाना मौलीजागरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट 17 मार्च 2016 को दर्ज कराई लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। बीती चार अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के नगला राई गांव निवासी मतलूब एक आधार कार्ड सेंटर पर पहुंचा। यहां उसने मोहम्मद उमर नाम के किशोर को अपना पुत्र बताते हुए आधार कार्ड में नाम पता संशोधित कराने के लिए दिया।

जबरन धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया
आधार कार्ड में मोहम्मद उमर का नाम विवेक पुत्र वीरेंद्र निवासी 47 रायपुर कला चंडीगढ़ दर्ज होने के कारण सेंटर संचालक ने नाम पता बदलने से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी किसी तरह मुजफ्फरनगर के लोहारी खुर्द के प्रधान जैकी राज सैनी को हुई, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद विवेक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मुजफ्फरनगर बुलाया गया। जांच में विवेक का जबरन धर्म परिवर्तन करने और उसे मदरसे में बंद रखने का मामला सामने आया।

प्रधान, मौलवी समेत इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मदरसे से विवेक को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति की मौजूदगी में उसे पिता वीरेंद्र और मां सरोज को सौंप दिया गया। इसके बाद पूरा परिवार विवेक को लेकर पैतृक गांव बघौली थाना क्षेत्र के गोसवा आ गया। वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने में नगला राई के प्रधान अफसरून, जामिया उस्मानिया इस्लामिया के मौलवी, मतलूब और मौलाना मुकर्रम जमाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हरदोई जनपद के बघौली थानाक्षेत्र के गोसवा निवासी वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। धारा- 420 और विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम-1921 की धारा-तीन व पांच के तहत मामला दर्ज किया गया है। किशोर का खतना कर जबरन धर्म परिवर्तन किए जाने का आरोप भी रिपोर्ट में है। 
-ओमवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, चरथावल

आधार कार्ड सेंटर से जानकारी मिली थी। पूरी जानकारी अपने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। पुलिस के साथ जाकर बच्चे को मदरसे से निकलवाया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को उसके पिता वीरेंद्र को सौंप दिया गया है। 
– जैकीराज सैनी, जिलाध्यक्ष शिवाजी सेना व प्रधान लोहारी खुर्द, मुजफ्फरनगर

जैकीराज और पुलिस की मदद से बेटा साढ़े सात साल बाद मिला है। बेटे को लेकर गांव आ गए हैं। बेटा मदरसा में बंद था। जैकीराज और पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।  -वीरेंद्र, किशोर का पिता

वेल्डिंग का मिस्त्री बनाकर अरब भेजने की थी तैयारी
मदरसे में साढ़े सात साल से बंधक विवेक को वेल्डिंग का काम सिखा कर सऊदी अरब भेजने की तैयारी थी। इसी के लिए जब आधार कार्ड में नाम, पता संशोधन की बारी आई तो पूरा सच सामने आ गया। फिलहाल विवेक के घर वापस आने से न सिर्फ परिजनों में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में विवेक ने बताया कि मदरसे में उसका नाम बदलकर मोहम्मद उमर रख दिया गया।

आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने के चक्कर में खुल गई पोल
मदरसे में ही हर समय उसे रखा जाता था। कुछ दिनों के लिए उसे वेल्डिंग का काम सिखाने के लिए फरीदाबाद ले जाया जाता, लेकिन वहां भी मतलूब के करीबी हर वक्त उसके साथ रहते थे। विवेक के मुताबिक, उसे मोहम्मद उमर बनाकर सऊदी अरब भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसीलिए आधार कार्ड में नाम संशोधन कराने के दौरान सच सामने आ गया।

दिल कहता था वापस आएगा कलेजे का टुकड़ा
विवेक की मां सरोज से जब बात की गई तो वह खुशी के चलते रो पड़ीं। सरोज ने बताया कि उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ी पुत्री सविता, फिर विवेक और अभिषेक हैं। विवेक जब लापता हुआ तो कई माह तक वह चैन से सो भी नहीं पाए, लेकिन उनका दिल कहता था कि कलेजे का टुकड़ा वापस आएगा। सरोज कहती हैं कि साढ़े सात साल बाद सही मायने में वह दिवाली मनाएंगी।

जब विवेक ने पूछा यह कौन…जवाब मिला बहन है
विवेक जब लापता हुआ था, या यूं कहें कि उसका अपहरण हुआ था, तो उससे बड़ी बहन सविता और छोटा भाई अभिषेक ही परिवार में थे। गांव वापस आने पर उसे घर के आंगन में एक बच्ची खेलती मिली, तो विवेक ने पूछा कि यह कौन है। इस पर पिता वीरेंद्र और मां सरोज ने जवाब दिया कि छोटी बहन है। दरअसल विवेक के जाने के बाद मिष्ठी का जन्म हुआ था।

हमारे लिए तो जैकीराज भगवान
विवेक के पिता वीरेंद्र कहते हैं कि मुजफ्फरनगर की लुहारीखुर्द ग्राम पंचायत के प्रधान जैकीराज सैनी भगवान बनकर आए। दरअसल, विवेक को उमर बनाकर रखने की जानकारी आधार सेंटर के संचालक ने सबसे पहले जैकीराज को ही दी थी। जैकीराज मुजफ्फरनगर में शिवाजी सेना के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और तभी मामला खुला।

 नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला ‘कांग्रेस जीती तो मजबूत होगा पाक

madhya pradesh election 2023: Narottam Mishra's attack on Congress, 'Pak will become stronger if Congress wins

: नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला ‘कांग्रेस जीती तो मजबूत होगा पाक 

अमेरिका के जिम में भारतीय मूल के युवक पर चाकू से हमला, कैलिफॉर्निया के हिंदू मंदिर में चोरी

Indian origin boy attacked with knife in gym in us accused arrested

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह इंडियाना के वालपराइसो की एक जिम में चाकूबाजी हुई थी। हमले में 24 साल का भारतीय अमेरिकी वरुण घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी जॉर्डन एंड्रेड को गिरफ्तार कर लिया है। 

103 साल में पहली बार वीसी पैनल में महिला प्रोफेसर, इन्हें लेकर यह है चर्चा

Female professor in VC panel for the first time in 103 years

एएमयू कुलपति पैनल में शामिल प्रो. नईमा खातून को महिला होने का फायदा मिल सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। जेएनयू दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, कश्मीर विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में कुलपति के पद पर महिला विराजमान हैं। प्रो. नईमा उड़ीसा से संबंध रखती हैं।

103 साल के गौरवशाली इतिहास में एएमयू को पहली बार महिला कुलपति की सौगात मिल सकती है। कुलपति पद के लिए तैयार किए गए पैनल में प्रोफेसर नईमा खातून का नाम शामिल है। हालांकि इस प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्था की पहली चांसलर ही महिला रहीं। बेगम सुल्तान जहां ने इस पद को सुशोभित किया।

एएमयू की स्थापना दिसंबर 1920 में हुई थी। यूनिवर्सिटी की चांसलर महिला बेगम सुल्तान जहां बनीं, जबकि पहले कुलपति महमूदाबाद के राजा मोहम्मद अली मोहम्मद खान बने। कुलपति पैनल में कभी किसी महिला का नाम शामिल नहीं हो सका था। इसी सोमवार को कार्यकारी परिषद की बैठक में सदस्यों ने वोट देकर कुलपति पैनल के पांच नामों में एएमयू के वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून को शामिल किया। प्रो. नईमा खातून का कुलपति बनना तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन पैनल में शामिल होना ही ऐतिहासिक घटना है। उधर, सितंबर 2022 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के इतिहास में पहली बार इतिहास विभाग की प्रोफेसर चांदनी बी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं, जिसकी खूब चर्चा रही ,मगर एएमयू इंतजामिया ने चुनाव रद्द कर दिया। इसके चलते इतिहास बनते-बनते रह गया।

प्रो नईमा खातून

क्षेत्र व महिला होने का मिल सकता लाभ
एएमयू कुलपति पैनल में शामिल प्रो. नईमा खातून को महिला होने का फायदा मिल सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। जेएनयू दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया दिल्ली, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा, कश्मीर विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में कुलपति के पद पर महिला विराजमान हैं। प्रो. नईमा वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या हैं। वह उड़ीसा से संबंध रखती हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि एएमयू में महिला कुलपति बनाना महिला सशक्तीकरण की दिशा में अच्छा कदम होगा।

कुलपति पद में महिलाओं ने नहीं ली रुचि:  प्रो आर पी सिंह

एएमयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरपी सिंह ने कहा कि जहां महिला के कुलपति बनने का सवाल है, उसमें कुलपति पद के लिए महिलाओं की रुचि न लेना और पुरुष प्रधान समाज का प्रभुत्व होना है। उन्होंने कहा कि कुलपति रहे महमूदुर्रहमान ने पहली बार महिला को प्रॉक्टर बनाया था। प्रो. शाद बानो को प्रॉक्टर बनाने के फैसले पर ज्यादातर लोगों ने हैरत जताया था।

महिला अधिकारों के प्रति एएमयू गंभीर : डॉ. राहत अबरार
एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति यूनिवर्सिटी गंभीर रही। पहली महिला चांसलर बेगम सुल्तान जहां थीं। वर्ष 1925 में बादशाह बेगम पहली महिला थीं, जिन्होंने स्नातक की उपाधि हासिल की थी। महिला कुलपति के लिए महिलाओं ने कभी आवेदन नहीं किया। इस वजह से वह पैनल में शामिल नहीं हो सकीं।  

कोलकाता के निजी कॉलेज में रैगिंग, साथी छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Kolkata private college students allegedly ragging one of their classmates Big News in Hindi

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि पीड़ित छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे के साथ न केवल रैगिंग की गई, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

इसी साल अगस्त में कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। यहां 17 वर्षीय छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी। इस संबंध में 10 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद से सेवानिवृत्त हुए ले. जनरल बीएस राजू
लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद से सेवानिवृत्त हो गए और उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अपना कार्यभार सौंप दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, लेफ्टिनेंट जनरल राजू सेना के उप-प्रमुख का पद संभाल रहे थे। संयुक्त राष्ट्र के मिशनों का हिस्सा रहे राजू को सेना में उनके योगदान के लिए उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

संघ की केंद्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक से पहले भुज पहुंचे आरएसएस प्रमुख
आगामी वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को गुजरात के कच्छ जिले में पहुंचे। यहां वे अयोध्या में भगवान राम मंदिर समारोह और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सहित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 5 से 7 नवंबर तक होगी। बैठक के लिए भागवत 8 नवंबर तक भुज में रहेंगे। इसके अलावा आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले, कार्यकारी परिषद के सभी सदस्य और संघ पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। बताया जाता है कि बैठक में देश भर से आरएसएस के 400 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। सम्मेलन में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और सितंबर में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भागवत की ओर से हाल ही में नागपुर में विजयादशमी उत्सव के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

ड्रग्स तस्करों पर ईडी के  छापे, 60 लाख से अधिक नकद, सोना जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में ड्रग तस्कर अली असगर शिराजी और कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर इस माह मारे गए छापों में 60 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोना, मोबाइल, लैपटॉप समेत डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। केंद्रीय एजेंसी ने कहा, ईडी ने मामले की जांच मुंबई पुलिस की एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत शुरू की है। मुंबई पुलिस ने 7.87 करोड़ रुपये की 15.74 किलोग्राम केटामाइन की जब्ती मामले में शिराजी और अन्य व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला है कि शिराजी, अन्य व्यक्तियों और संस्थाओं से जुड़े खातों में भारी नकदी जमा की गई थी, जो ड्रग्स की बिक्री कर अवैध अर्जित की गई है।

इंदौर-1 सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र खारिज
मप्र विधानसभा चुनावों के लिए इंदौर-2 सीट पर मंगलवार को जांच के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजनीश जैन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। फॉर्म खारिज होते ही जैन और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा मचा दिया। प्रत्याशी जैन का कहना था कि अधिकारियों ने फॉर्म जमा करने के समय सिर्फ एक प्रस्तावक से दस्तखत कराने को कहा था। आज कहा जा रहा है कि 10 के दस्तखत चाहिए थे। उधर, इंदौर-1 में निर्दलीय प्रत्याशी अंजलि शुक्ला का भी फॉर्म निरस्त कर दिया गया। अंजलि ने बी फॉर्म नहीं लगाया था। जिले में इस बार 136 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं।

मोदी को लगता होगा…आने की जरूरत नहीं: जोरामथांगा
मिजोरम के मुख्यमंत्री और एमएनएफ प्रमुख जोरामथांगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिजोरम चुनाव प्रचार के लिए नहीं आने पर कटाक्ष किया। उन्होंने मंगलवार को कहा, प्रधानमंत्री बहुत व्यस्त हैं। उन्हें शायद लगता होगा कि उनको मिजोरम आने की जरूरत नहीं है। वह अगर आते भी हैं तो भाजपा का प्रचार करेंगे न कि एमएनएफ का। जोरामथांगा ने कहा कि मोदी अपने मंत्रियों और नेताओं को भेज रहे हैं। शायद उनको बड़े राज्यों में चुनाव प्रचार करना होगा। 

नकली मिठाइयों पर लगेगी रोक 4,000 अधिकारी करेंगे दुकानों की जांच
दिवाली के दौरान मिठाइयों में मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी कमला वर्धन राव ने कहा, आम तौर पर दिवाली के दौरान मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में हमने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4,000 अधिकारियों को मिठाइयों में मिलावट की जांच का आदेश दिया है। राव ने कहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी निरीक्षण के साथ गुणवत्ता की जांच के नमूने एकत्र करेंगे। गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेहड़ी-पटरी पर लगेंगे बाजरा वाले स्टॉल
फूड स्ट्रीट परियोजना के हिस्से के रूप में बाजरा आधारित स्टालों को स्थापित किया जाएगा। एफएसएसएआई ईट राइट पहल के हिस्से के रूप में बाजरा को बढ़ावा दे रहा है। एफएसएसएआई ने पौष्टिक भोजन विकल्प के रूप में बाजरा की खेती और खपत को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसके लिए इसने हर्बालाइफ इंडिया के साथ करार किया है। हर्बालाइफ के एमडी अजय खन्ना ने कहा, हर्बालाइफ भारत की बढ़ती पोषण संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गडकरी ने पूर्वोत्तर को दी 17,500 करोड़ की सौगात
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुवाहाटी में मंगलवार को 17,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। डिब्रूगढ़-तिनसुकिया-लेडो परियोजना और बराक घाटी और मिजोरम को जोड़ने वाली सिलचर-लैलापुर सड़क परियोजनाओं में शामिल हैं। गडकरी ने कहा, सिलचर से लैलापुर खंड बराक घाटी को मिजोरम से जोड़ेगा, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  न्यूयॉर्क में सिख व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस का दावा, आरोपी ने किया घृणा अपराध

अभियोजकों ने कहा कि ऑगस्टिन ने क्वींस में वैन विक एक्सप्रेसवे पर उनकी दुर्घटना के बाद हुई बहस के दौरान सिंह पर पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। सिंह के परिवार ने, जो अपनी सिख धार्मिक प्रथा के हिस्से के रूप में पगड़ी पहनते थे, ऑगस्टिन के खिलाफ घृणा अपराध के आरोप दायर करने पर जोर दिया था। 

क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा काट्ज ने बताया कि 30 वर्षीय गिल्बर्ट ऑगस्टिन पर 19 अक्तूबर को जसमेर सिंह की मौत के मामले में घृणा अपराध के रूप में हमला करने और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने सहित आरोप हैं। 

अभियोजकों ने कहा कि ऑगस्टिन ने क्वींस में वैन विक एक्सप्रेसवे पर उनकी दुर्घटना के बाद हुई बहस के दौरान सिंह पर पगड़ी को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। सिंह के परिवार ने, जो अपनी सिख धार्मिक प्रथा के हिस्से के रूप में पगड़ी पहनते थे, ऑगस्टिन के खिलाफ घृणा अपराध के आरोप दायर करने पर जोर दिया था। 

25 साल तक की हो सकती है जेल
ऑगस्टिन पर 20-गिनती के अभियोग में प्रथम श्रेणी में घृणा अपराध के रूप में हत्या, घृणा अपराध के रूप में दूसरी डिग्री में हमला, लापरवाही से खतरे में डालना और बिना लाइसेंस ड्राइविंग सहित अपराधों का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर उसे 25 साल तक की जेल का सामना करना पड़ सकता है। 

काट्ज़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘यह एक फेंडर बेंडर का मामला है जो तुरंत घृणित भाषा और फिर क्रूर, घातक हिंसा तक बढ़ जाता है। ‘हम अदालत में दिखाएंगे कि यह नफरत से भड़का गुस्सा था, जिसके कारण यह बेहूदा वारदात हुई।’ 

गलती से समझते हैं मुसलमान
ऑगस्टिन के वकील, जेम्स नेविल के पास टिप्पणी मांगने वाला एक संदेश छोड़ा गया था। 7 अक्तूबर को इस्राइल-हमास युद्ध की शुरुआत के बाद से यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ घृणा अपराधों की रिपोर्टों में वृद्धि के बीच यह घातक टकराव हुआ। अमेरिकी सिख समुदाय के सदस्यों को काफी पुराने वक्त से ही  नफरत से प्रेरित हमलावरों के हाथों हिंसा का सामना करना पड़ा है, जो गलती से उन्हें मुसलमान समझ लेते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें