अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज चमकेगा बर्तन व वाहन बाजार

Share

धनतेरस आज यानी 10 नवंबर को है। धनतेरस पर नई चीजों की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है जो कोई भी धनतेरस के दिन खरीदारी करता है, उसके घर पर सुख और समृद्धि आती है। इसी वजह से आज हजारों की संख्या में दोपहिया व चार पहिया वाहनों की खरीदारी की उम्मीद है। 

Dhanteras 2023 Date Shopping Time Shubh Muhurat in agra

धनतेरस पर बर्तनों का बाजार दुल्हन की तरह सजा है। स्टील के बर्तनों की ज्यादा मांग है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खरीदारी को लेकर धूम मची है। धनतेरस पर पांच साल में पहली बार दोपहिया व चार पहिया वाहनों की जबरदस्त बुकिंग हुई है।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
धनतेरस पर शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे से लेकर शनिवार 1:57 तक शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजारों में अधिक खरीदारी की उम्मीद है। घर की सजावट के सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ेगी। मोबाइल फोन से लेकर गिफ्ट तक की दुकानों पर भीड़ की उम्मीद है। हजारों नई चमचमाती कारें व बाइक भी शहर की सड़कों पर उतरेंगी। बर्तन बाजार में स्टील, पीतल बर्तनों की स्थायी और अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। कई जगहों पर सामान बुक करने के लिए लोगों ने एडवांस भी जमा करा दिया है।

कई तरह के बर्तन
कसेरट किनारी व्यापार समिति के अध्यक्ष अनुराग अरोड़ा ने बताया कि बाजार में नए तरह के बर्तन आए हैं। इसके अलावा इंडक्शन चूल्हा, चाय केतली, डिनर सेट, तांबे की बोतल आदि चीजों की डिमांड रहेगी। अच्छा कारोबार होने की इस बार उम्मीद है।

अच्छा कारोबार होने की उम्मीद
 भारत व्यवसाय प्राइवेट लिमिटेड के आदित्य अग्रवाल ने बताया कि पहले से ही धनतेरस की बुकिंग चल रही थी। इस धनतेरस बड़ी स्क्रीन की एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और गीजर की डिमांड आई है। मानकर चल रहे हैं कि अच्छा कारोबार होगा।

बिना बुकिंग वाले ग्राहक भी आएंगे
बीपी सेतवा बजाज के जनरल मैनेजर संदीप लवानियां ने बताया कि हमारे शोरूम पर धनतेरस के लिए 150 दोपहिया वाहन डिलीवर होंगे। बिना बुकिंग वाले ग्राहक भी आएंगे। धनतेरस पर 5000 से 6000 गाड़ियां डिलीवर होंगे। हमें उम्मीद है कि बहुत अच्छा व्यापार रहेगा।

गिफ्ट हैंपर तैयार
 गोविंद पंसारी के मालिक दीपक अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस व दिवाली के लिए सूखे मेवे के गिफ्ट हैंपर की बुकिंग लोगों ने पहले ही करा ली है। दिवाली पर ड्राई फ्रूट (सूखे मेवे) गिफ्ट के तौर पर लोग देते हैं। ग्राहकों के लिए सुंदर व आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार करवाए हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें