अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

चण्डीगढ़ में आत्महिता टीका पर राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी

Share

चण्डीगढ़। परम पूज्य तपस्वी सम्राट् आचार्यश्री 108 सन्मतिसागर जी के प्रिय अन्तिम आचार्य श्री सुबलसागर जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य व उन्हीं के द्वारा लिखित ग्रन्थ आत्महिता टीका पर में चण्डीगढ़ में 1 दिसम्बर 2023 को एक दिवसीय राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न होगी। इसमें देश के मूर्धन्य पाँच विद्वान्- प्रोफेसर धर्मचन्द्र जैन-कुरुक्षेत्र, प्रोफेसर टीकमचन्द्र जैन-दिल्ली, प्रोफेसर सनतकुमार जैन-जयपुर एवं डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’-इन्दौर, डॉ. वीरसागर जैन-दिल्ली अपने शोध आलेखों का वाचन करेंगे।
श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी (रजि.), चंडीगढ़ के अध्यक्ष नवरत्न जैन व श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संयोजक धर्म बहादुर जैन ने बताया कि चण्डीगढ़ सेक्टर 27-बी. में दिनांक 27 नवम्बर 2023 से 2 दिसम्बर 2023 तक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशान्ति महायज्ञ महोत्सव होने जा रहा है। इस अवसर पर यह संगोष्ठी होगी। ज्ञातव्य है कि पंच दिवसीय इस महामहोत्सव में चार जिनेश्वरी दीक्षायें भी होंगी।

डॉ श्री महेंद्रकुमार ‘मनुज’
22/2, रामगंज, जिंसी, इन्दौर

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें