*रांची में 16-17 दिसम्बर को आयोजित समारोह में दिया जाएगा सम्मान*
इंदौर। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन ने इंदौर के वरिष्ठ समाजवादी नेता और कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रामबाबू अग्रवाल को 2023 का डॉक्टर राम मनोहर लोहिया सम्मान दिए जाने का निर्णय लिया है । लोहिया सम्मान 1617 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित समझ में दिया जाएगा ।
डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह ने एक पत्र के माध्यम से उक्त जानकारी देते हुए कहा कि यह सम्मान श्री रामबाबू अग्रवाल को 16-17 दिसंबर को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन और विचार मंथन कार्यक्रम में दिया जाएगा । उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधा कृष्ण होंगे । राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश एवं गोवा विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमेश तवडकर विशिष्ट अतिथि होंगे ।
इस दो दिवसीय सम्मेलन में महात्मा गांधी और डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित देश-विदेश के बुद्धिजीवी लेखक पत्रकार एवं शोध छात्र शामिल होंगे ।





