अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला आज,मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस जारी, आज विधायक दल की बैठक नहीं

Share

 सुप्रीम कोर्ट आज अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा। इनमें केंद्र के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ फैसला सुनाएगी। SC ने 16 दिनों की सुनवाई के बाद पांच सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित भारत@2047: वॉयस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। पीएम देशभर के राजभवनों में आयोजित वर्कशॉप में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को अपना नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस जारी, आज विधायक दल की बैठक नहीं

राजस्थान का सीएम कौन होगा यह अब तक तय नहीं है। वसुंधरा राजे समर्थक विधायकों के साथ मुलाकात कर लगातार अपनी ताकत दिखा रहीं हैं। वहीं, दूसरी तरफ सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक भी टल गई है। अब यह मंगलवार को हो सकती है।

राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा ये जानने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से भाजपा सीएम को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। रविवार को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया। विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंपी गई है। लेकिन, राजस्थान और मध्यप्रदेश में अभी तक सीएम तय नहीं हो पाया है। सोमवार आज मप्र में विधायक दल की बैठक है। लेकिन, राजस्थान में होने वाली ये बैठक लखनऊ में राष्ट्रपति के दौरे के कारण टल गई है। अब यह बैठक मंगलवार को होगी। 

वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन जारी
इधर, राजस्थान के सियासी माहौल पर नजर डाले तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर शक्ति प्रदर्शन करतीं दिखाईं दे रही हैं। रविवार सुबह दिल्ली से लौटकर राजे जयपुर स्थित अपने आवास पर पहुंची। दोपहर बाद भाजपा के कई विधायक उनसे मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी राजे से मुलाकात की। राजे के दिल्ली से लौटने के बाद और विधायक दल की बैठक से पहले हुई इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई थी  
इधर, रविवार शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हलचल तेज हो गई थी। वहां की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई थी। डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। ऐसे में कयास लगाए गए कि पार्टी की ओर से तय किए गए तीनों पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावडे और सरोज पांडेय देर शाम जयपुर पहुंच सकते हैं। रात में विधायकों के साथ बैठक की बात भी सामने आई थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।  

इसलिए टली बैठक
दूसरी तरफ चर्चा ये भी थी कि रविवार को विधायकों के साथ होने वाली पर्यवेक्षकों की बैठक टल गई है। ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि, सोमवार और मंगलवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु लखनऊ में रहेंगी। ऐसे में लखनऊ के सांसद होने के नाते राजनाथ सिंह की मौजूदगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भी प्रस्तावित थी। देर रात ये साफ हो गया कि राष्ट्रपति के दौरे के कारण विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। 

पूर्व विधायक ने राजे को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की
रविवार को वसुंधरा राजे से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का भी नाम है। उन्होंने राजे को मुख्मंत्री बनाने की बात कही। गुंजल ने कहा- राजस्थान के आर्थिक हालात खराब हैं, ऐसे में प्रदेश का मुख्यमंत्री अनुभवी होना चाहिए। राजस्थान में सिर्फ वसुंधरा राजे ही अनुभवी नेता हैं। प्रदेश की जनता भी इस बात को महसूस कर रही है। मैं और प्रदेश की जनता यही चाहती है कि वसुंधरा राजे ही सीएम बननी चाहिए। 

जल्द आएगा नया संदेश 
रविवार को जयपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से बात करते हुए  कहा कि जल्द ही एक सकारात्मक और नया संदेश आएगा। पार्टी आलाकमान और राजस्थान के सभी विधायक उचित समय पर निर्णय लेंगे।

सीक्रेट मेमो को विदेश मंत्रालय ने बताया फर्जी

भारत-कनाडा तनाव के बीच हाल ही में सामने आई रिपोर्ट का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने सिख प्रवासी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तरी अमेरिका में स्थित वाणिज्य दूतावासों को एक सीक्रेट मेमो भेजा था। भारत ने इसे फर्जी बताया है।  

विदेश मंत्रालय ने बताया फर्जी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हम साफ करते हैं कि यह रिपोर्ट फर्जी है और पूरी तरह से मनगढ़त हैं। यह भारत के खिलाफ सिर्फ एक दुष्प्रचार है। यह कोई ज्ञापन नहीं है। यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी द्वारा फैलाया गया एक झूठ है। जो भी इन फर्जी खबरों को बढ़ा रहे हैं, वह केवल अपनी विश्वनीयता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। बागची ने खंडन की जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

अप्रैल 2023 में एक गुप्त मेमो जारी करने का दावा
विदेशी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारत ने अप्रैल 2023 में एक सीक्रेट मेमो जारी किया था। इस मेमो में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर सहित कई सिख अलगाववादियों की सूची है। दावा है कि भारत ने निज्जर की हत्या से दो महीने पहले ही यह मेमो भेजा था। 

अब जानिए, कौन है हरदीप सिंह निज्जर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल जून में कनाडा के एक प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया था। हमले में उसकी मौत हो गई थी। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया था। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था और कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख चेहरा था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख भी था। 

कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कुछ समय पहले ही में आरोप लगाए कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है। हालांकि, भारत ने कनाडा के इस बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत; लुढ़केगा पारा-सताएगा कोहरा, जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

Weather Update: North India in the grip of cold wave know all details in hindi

मौसम विभाग के मुताबिक, प. बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 11-12 दिसंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है। इधर, दिल्ली में 12 साल बाद 10 दिसंबर सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले, 2011 में 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस था। जम्मू-कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे बने रहने और अन्य पहाड़ी राज्यों में हिमपात के चलते उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात में तापमान घटने और पछुआ हवाओं की वजह से अगले कुछ दिनों में यूपी-दिल्ली में कंपकपाने वाली सर्दी पड़ेगी। साथ ही,अगले दो दिन आठ राज्यों में कोहरा भी अपना असर दिखाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प. बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 11-12 दिसंबर को घना कोहरा छाने का अनुमान है। इधर, दिल्ली में 12 साल बाद 10 दिसंबर सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले, 2011 में 10 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिन में तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। उधर, मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में रविवार को न्यूनतम पारा माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बारामुला के प्रसिद्ध हिलस्टेशन गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे रहा। मौसम विभाग ने 16 दिसंबर तक बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना जताई है। ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

यूपी में तेजी से गिरा पारा, बरेली सबसे सर्द
यूपी में पारे में तीन से पांच डिग्री की गिरावट के साथ सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। बरेेली में रात का पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मुजफ्फरनगर में पारा 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 48 घंटे में पारे में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 15 और 16 दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

20 दिसंबर के बाद दिन में भी कंपकंपी
मौसम विभाग का अनुमान है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा।
n अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 20 दिसंबर के बाद से दिन में ठिठुरन महसूस हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी, हवाओं ने बढ़ा दी सिहरन

  •  दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आठ से 18 किमी की गति से ठंडी हवाएं चलीं।  
  •  एनसीआर में अधिकतम तापमान गुरुग्राम में सबसे कम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया।
  • राजधानी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब : दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता भी काफी खराब रही। दिल्ली का एक्यूआई 314, गाजियाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 230, नोएडा में 249, फरीदाबाद में 276 और ग्रेटर नोएडा में 261 रहा।

अक्तूबर, 2025 से सभी ट्रकों में एसी केबिन अनिवार्य
केंद्र सरकार ने अब सभी ट्रकों में चालक के लिए वातानुकूलित (एसी) केबिन अनिवार्य कर दिया है। सड़क परिवहन मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, एक अक्तूबर, 2025 या उसके बाद बने सभी एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों मेंे केबिन के लिए एसी जरूरी होगा।
अधिसूचना के मुताबिक, एसी प्रणाली से लैस केबिन की टेस्टिंग ऑटोमोटिव मानकों के अनुरूप होगी। ट्रक निर्माता कंपनियों को स्वयं एसी लगाना होगा। 2020 में दस राज्यों में हुए सर्वे में चालकों में से आधे से ज्यादा ने कहा था कि वे थकान या नींद महसूस होने पर भी ट्रक चलाते हैं। एन2 कैटेगरी में वे भारी मालवाहक वाहन आते हैं, जिनका कुल वजन 3.5 टन से ज्यादा और 12 टन से कम होता है।  

जो बाइडन ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस में बैठक के लिए किया आमंत्रित, यूक्रेन की जरूरतों पर होगी चर्चा

US President Joe Biden invites Ukrainian President Zelenskyy to White House

यूक्रेन के राष्ट्रपति एक बार फिर अमेरिका के दौरे पर आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। बैठक के दौरान दोनों नेता यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बाइडन वाशिंगटन और कीव के बीच रिश्तों की मजबूती का संदेश देंगे। बता दें, इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति सितंबर में भी अमेरिका के दौरे पर आए थे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 12 दिसंबर को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। बाइडन का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इसलिए अब बैठक अहम हो गई है।

यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले तेज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को 12 दिसंबर को व्हाइट हाउस आमंत्रित किया है। बाइडन का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। इसलिए अब बैठक अहम हो गई है। आमंत्रण के संबंध में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक बयान जारी किया। बयान के अनुसार, यूक्रेन के लोगों के प्रति बाइडन ने अमेरिका की अटल प्रतिबद्धता को दर्शा रहे हैं। 

इसलिए भी खास है जेलेंस्की की यात्रा
बता दें, जेलेंस्की का अमेरिका दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि फिलहाल अमेरिका का यूक्रेन सहायता पैकेज कांग्रेस में अटका हुआ है। उम्मीद है कि जेलेंस्की के दौरे के बाद कांग्रेस की कार्यवाही में तेजी आएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कीव और मॉस्कों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही वाशिंगटन यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है। यूक्रेन के वजह से बाइडन ने रूस के खिलाफ काफी प्रतिबंध भी लगाया है।

सितंबर में भी की थी यात्रा
सितंबर में पिछली यात्रा के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में बाइडन से मुलाकात की थी। बाइडन के साथ-साथ जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के तत्कालीन अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी, हाउस डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की थी। 

काल बनकर दौड़ी कार: पिता-पुत्र समेत तीन की मौत…सात घायल, शोरगुल में अपनों को तलाशते रहे लोग, पढ़ें पूरा मामला

UP News, Auraiya Accident, Three died including father and son, seven injured, car driver arrested

Auraiya Accident: सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक तेजी से इटावा की ओर भागा। एक्सप्रेसवे टीम से लेकर पुलिस की समय रहती चौकसी से सभी नाकों पर पुलिस लगा दी गई। इटावा जनपद के बसरेहर थाना पुलिस ने एक्सप्रेसवे से उतरती कार को रोकते हुए चालक व कार को पकड़ लिया। 

औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार ने एक साथ कई जिंदगियों को रौंदने का प्रयास किया। इससे रमन के परिवार की खुशियों में मातम का माहौल छा गया। रमन की भतीजी की सोमवार को फतेहाबाद में शादी थी, जिससे परिवार में सब खुशी मना रहे थे।

राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन लखनऊ में, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

UP: President Murmu will be in Lucknow for two days, will participate in many programs

आज शाम पांच बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में हैं। आज शाम पांच बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यातायात बदला रहेगा।

राष्ट्रपति के शहर में रहने के दौरान वैकल्पिक मागों पर किसी प्रकार के वाहन ठेले-खोमचे आदि नहीं रहेंगे। हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस आदि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल के फोन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है

छावनी में तब्दील रहेगा एयरपोर्ट
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को पूरा दिन एयरपोर्ट के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बैरियर भी बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के स्वागत व यहां से उनका काफिला रवाना करने का पूर्वाभ्यास भी किया गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सोमवार शाम लगभग 04:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्य सरकार की ओर से यहां वीआईपी हैंगर में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना होंगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे स्वागत
रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी आज शहर में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री एक दिवसीय दौरे पर दोपहर 3:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रक्षामंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम की समाप्ति केबाद वे शाम 06:40 बजे रवाना होंगे और चौक, सोंधी टोला स्थित पूर्व मंत्री स्व आशुतोष टंडन के आवास पर जाएंगे। रक्षामंत्री रात 8:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

एएसआई को आज दाखिल करनी है ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट, पिछली सुनवाई पर अदालत न जताई थी यह उम्मीद

ASI has to file Gyanvapi survey report today

इससे पहले बीते 30 नवंबर को एएसआई को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीसरी बार 10 दिन का अतिरिक्त समय अदालत ने दिया था। साथ ही, यह भी कहा था कि उम्मीद करते हैं कि एएसआई अब आगे समय की मांग नहीं करेगा। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को जिला जज की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट दाखिल करनी है। इससे पहले बीते 30 नवंबर को एएसआई को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए तीसरी बार 10 दिन का अतिरिक्त समय अदालत ने दिया था। साथ ही, यह भी कहा था कि उम्मीद करते हैं कि एएसआई अब आगे समय की मांग नहीं करेगा।

जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश के आदेश से ज्ञानवापी परिसर (सील वजूखाने को छोड़ कर) में एएसआई ने बीते 24 जुलाई को सर्वे शुरू किया था। दो नवंबर को एएसआई ने कोर्ट को बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय चाहिए। इसके बाद एएसआई ने दोबारा अतिरिक्त समय दिए जाने की कोर्ट से मांग की। तीसरी बार अतिरिक्त समय की मांग करने पर अदालत ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 दिन की मोहलत एएसआई को दी। इसके साथ ही इस प्रकरण की सुनवाई की अगली तिथि 11 दिसंबर नियत कर दी।

तहखाना प्रकरण में पक्षकार बनने की अर्जी पर आदेश आज
ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाना प्रकरण में पक्षकार बनने की अर्जी पर जिला जज की अदालत सोमवार को अपना आदेश सुनाएगी। यह अर्जी प्राचीन मूर्ति स्वयंभू ज्योतिर्लिंग लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी की ओर से दी गई है। अदालत के आदेश से तय होगा कि वह मुकदमे में पक्षकार बनाए जाएंगे या नहीं बनाए जाएंगे।

तहखाना प्रकरण से संबंधित वाद व्यास परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने दाखिल किया है। उन्होंने आशंका जताई है कि व्यासजी के तहखाने पर अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी कब्जा कर सकती है। उन्होंने अदालत से व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सुपुर्द किए जाने की मांग की है। 

यूपी सहित 21 राज्य सड़क हादसे रोकने के लिए एकजुट, राष्ट्रीय कार्यशाला में 12 बिंदुओं पर काम का संकल्प

Lucknow: 21 states including UP united to stop road accidents

ऐसे में हादसे रोकने के लिए यूपी सहित 21 राज्य एकजुट हुए हैं और ये 12 बिंदुओं पर मिलकर काम करेंगे। यह निर्णय यूपी और बंगलूरू के क्षेत्रीय निरीक्षकों ने कानपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित सड़क सुरक्षा और नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतिम दिन लिया गया।वाहनों की बढ़ती संख्या, सड़कों के खराब डिजाइन, गड्ढे, यातायात नियमों की अनदेखी और अफसरों की लापरवाही आदि वजहों से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसे में हादसे रोकने के लिए यूपी सहित 21 राज्य एकजुट हुए हैं और ये 12 बिंदुओं पर मिलकर काम करेंगे। यह निर्णय यूपी और बंगलूरू के क्षेत्रीय निरीक्षकों ने कानपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित सड़क सुरक्षा और नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतिम दिन लिया गया।

कार्यशाला में सिकर, राजस्थान के एआरटीओ और रोड सेफ्टी के मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह राठौर ने सड़क सुरक्षा से जुड़े 12 बिंदुओं का प्रेजेंटेशन दिया। कार्यशाला में महाराष्ट्र, बिहार, मध्यप्रदेश, केरल, बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अतिरिक्त समापन सत्र में क्षेत्रीय निरीक्षकों ने यह बात भी कही कि सड़क हादसे रोकने के लिए अफसरों को अपनी जिम्मेदारी ढंग से निभानी होगी।

बगैर आवेदक आए ड्राइविंग टेस्ट में पास करना और बगैर वाहन के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करना आपराधिक कृत्य है। उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार और विष्णु कुमार ने सभी डेलीगेट को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाराष्ट्र के क्षेत्रीय निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि सड़क की डिजाइन के हिसाब से संकेतक, चिह्न का होना जरूरी है। ब्लैक स्पॉट की परिभाषा, पहचान और सुधार पर काम करने की जरूरत है। सड़क निर्माण ट्रैफिक इंजीनियर की निगरानी में होना चाहिए। हर छह महीने में सड़क सुरक्षा ऑडिट हो।

इन बिंदुओं पर करेंगे काम
जिन बिंदुओं पर काम करेंगे उनमें राजमार्गों पर जीरो एक्सीडेंट के लिए विशिष्ट रणनीति बनाने, एक दिवसीय व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने, मुख्यमंत्री हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता अभियान, यूपी सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता मिशन में शामिल करने, क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट की स्थापना करने, मुख्यमंत्री सर्वाधिक सुरक्षित विद्यालय पुरस्कार योजना बनाने, सभी ब्लॉक स्तर के लिए सीएम ग्रामीण लोक परिवहन सेवा योजना, पीपीपी मॉडल के जरिये राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटरों की स्थापना, खेल के मैदानों सहित ट्रैफिक पार्क व ड्राइविंग ट्रैक बनाने, वाहन चालकों के प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहन योजना बनाने, सड़क सुरक्षा प्राधिकरण अधिनियम लाने पर काम करने व सभी जिला मुख्यालयों पर व्यापक मीडिया अभियान की रूपरेखा बनाने की बात शामिल है।

रिक्त पद भरने की उठी मांग
उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय निरीक्षकों की संख्या बेहद कम है। यही नहीं दूसरे जितने पद स्वीकृत हैं, उनमें भी आधे से अधिक खाली पड़े हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। कुल 123 पदों के सापेक्ष सिर्फ 66 निरीक्षक ही तैनात हैं। इन्हें वर्दी व धुलाई का पैसा भी नहीं दिया जाता, जबकि अन्य राज्यों में इसके लिए 10 हजार रुपये तक मिलता है। क्षेत्रीय निरीक्षकों के पास कार्यों की भी अधिकता है। ऐसे में खाली पदों को जल्द भरे जाने की मांग की गई।

टाटा मोटर्स के कमर्शल वाहन होंगे महंगे

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के कमर्शल वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि कमर्शल वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढ़ने से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है। टाटा मोटर्स ने कहा कि यह मूल्य-वृद्धि सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी।

I.N.D.I.A. की बैठक 19 को दिल्ली में

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की अगली बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी। इस दौरान सीटों के बंटवारे और संयुक्त रैलियां आयोजित करने के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक पोस्ट में कहा कि चौथी बैठक दोपहर बाद 3 बजे होगी। यह बैठक हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में होगी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और MP में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। TMC चीफ ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हो सकती हैं।

दिल्ली आबकारी नीति मामला: आप नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई

कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एस.एन.वी. भट्टी की पीठ इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को करेगी।

26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में बिहार CM नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात के दौरान बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते थे कि केंद्र सरकार जाति के आधार पर जनगणना कराए। हम शुरू से ही इसके लिए प्रयासरत थे। इसके लिए वर्ष 2019 और 2020 में बिहार विधानमंडल में सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। फिर हम सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री से मिले, केंद्र सरकार की ओर से इस पर कोई विचार नहीं किया गया…: बिहार CMO

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में अंतर-राज्य परिषद सचिवालय के सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे: गृह मंत्रालय

मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद की उम्र से लेकर नेटवर्थ तक, जानिए सबकुछ

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। वह मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। आकाश आनंद ने लंदन से MBA किया है। उनकी पॉलिटिक्स में लाॉन्चिंग 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने आवास पर भाजपा विधायकों से मुलाकात की।

दिग्गजों को पीछे छोड़ मोदी के ‘खास’ को ऐसे मिली छत्तीसगढ़ की कमान

छत्तीसगढ़ के नए सीएम सीएम विष्णु देव साय होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीनियर नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव दिया जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। साय कुनकरी से विधायक हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें