अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -लोकसभा में आपराधिक कानूनों पर चर्चा आज:दिवालिया गो फर्स्ट का अधिग्रहण कर सकती है स्पाइसजेट

Share

10 से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस सांसद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्हें बुधवार सुबह 11 बजे संसद परिसर में प्रधानमंत्री से मुलाकात करनी है। संसद का शीतकालीन सत्र लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है। अब तक कुल 92 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही नहीं चल पा रही। वहीं, राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू होगा। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। 

राज्यों के कर्ज लेने की लागत कम होकर 11 हफ्ते के निचले स्तर पर, पढ़ें व्यापार की अहम खबरें

Borrowing cost of states falls to lowest level in 11 weeks Business News in hindi

राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक बाजारों से 5.833 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह सालाना आधार पर 34.3 फीसदी अधिक है। एक साल पहले की समान अवधि में राज्यों ने बाजारों से 4.343 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। 
 राज्य सरकारों के कर्ज लेने की लागत कम होकर 11 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई। इस दौरान उनके कर्ज पर भारित औसत कूपन दर आठ आधार अंक घटकर 7.61 फीसदी पर आ गई। इससे पिछले सप्ताह में यह दर 7.69 फीसदी रही थी। कम-से-कम 13 राज्यों ने मंगलवार को बॉन्ड या सरकारी प्रतिभूतियां बेचकर 19,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि कर्ज पर भारित औसत वृद्धि 11 वर्ष से बढ़कर 13 वर्ष होने के बावजूद कूपन दर में गिरावट आई।

राज्यों ने बाजारों से जुटाए 5.833 लाख करोड़ रुपये
राज्य सरकारों ने चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक बाजारों से 5.833 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह सालाना आधार पर 34.3 फीसदी अधिक है। एक साल पहले की समान अवधि में राज्यों ने बाजारों से 4.343 करोड़ रुपये की रकम जुटाई थी। 

दिवालिया गो फर्स्ट का अधिग्रहण कर सकती है स्पाइसजेट
स्पाइसजेट ने दिवालिया विमानन कंपनी गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। स्पाइसजेट ने मंगलवार को बताया, उसने गो फर्स्ट के समाधान पेशेवर के समक्ष रुचि व्यक्त की है। गो फर्स्ट की उचित जांच के बाद प्रस्ताव पेश करने की योजना है। स्पाइसजेट ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने व विकास योजनाओं में निवेश के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के मकसद से 27 करोड़ डॉलर की नई पूंजी जुटाने की प्रक्रिया को हाल ही में मंजूरी दी है।

पीई-वीसी निवेश घटकर 43 महीने में सबसे कम
निजी इक्विटी (पीई) और उद्यम पूंजी (वीसी) कोषों का निवेश नवंबर में घटकर 43 महीने के निचले स्तर 1.6 अरब डॉलर पर आ गया। इंडियन वेंचर एंड ऑल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन और ईएंडवाई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीई व वीसी निवेश एक साल पहले की तुलना में नवंबर में 69 फीसदी तक घट गया। अक्तूबर की तुलना में इसमें 60 फीसदी गिरावट रही। मात्रा के लिहाज से नवंबर 58 सौदे हुए। एक साल पहले की समान अवधि में 106 और अक्तूबर में 73 सौदे हुए थे।

घरेलू विमानन उद्योग के घाटे में आएगी कमी
भारतीय विमानन उद्योग का चालू वित्त वर्ष में शुद्ध घाटा पिछले साल के 17,000-17,500 करोड़ से घटकर 3,000-5,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने मंगलवार को कहा, यात्रियों की संख्या में वृद्धि, बेहतर रिटर्न और स्थिर लागत ने घरेलू विमानन उद्योग के लिए हालात को काफी हद तक अनुकूल बनाया है। इससे विमानन कंपनियों को अपना शुद्ध घाटा काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। एजेंसी ने कहा, 2023-24 व  अगले वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यात्री यातायात आठ से 13 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। 2022-23 में आए तेज सुधार के बाद चालू वित्त वर्ष में घरेलू हवाई यात्री यातायात 15-15.5 करोड़ तक पहुंच जाएगा। 2019-20 में यह संख्या 14.12 करोड़ रही थी। इक्रा के उपाध्यक्ष सुप्रियो बनर्जी ने कहा, अगले वित्त वर्ष भी तेजी का सिलसिला बने रहने की उम्मीद है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंधन बैंक की नई सुविधा
बंधन बैंक ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने की घोषणा की। बैंक ने ‘इंस्पायर’ की शुरुआत की है। इसके तहत 500 दिन की सावधि जमा पर सालाना 8.35 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। बैंक के शाखा बैंकिंग प्रमुख सुजॉय रॉय ने कहा, इंस्पायर स्वास्थ्य देखभाल लाभ के साथ उन्नत बैंकिंग अनुभव भी प्रदान करेगा। 

छोटे कारोबार के लिए मेटा-ओएनडीसी में करार
मेटा और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत छोटे व्यवसायों को डिजिटल कॉमर्स का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे मेटा के व्यवसाय और तकनीकी समाधान प्रदाताओं के जरिये व्हॉट्सएप पर खरीदारों से जुड़ सकें। ओएनडीसी कारोबार संचालन में मदद करेगा।

विधानसभा सत्र आज से, न मंत्री होंगे न नेता प्रतिपक्ष, पहला सीएम जिसे विधायिका का अनुभव नहीं

Rajasthan Assembly session from today first CM with no experience of legislature

सदन के विधायी कार्य में बृहस्पतिवार को स्पीकर का चुनाव निर्धारित किया गया हैं। अगर सर्वसम्मति से देवनानी नहीं चुने जाते हैं तो भाजपा विधायक दल की संख्या 115 होने से आसानी से वह चुनाव जीत जाएंगे। राजस्थान में बुधवार से शुरू हो रहा 16वीं विधानसभा का पहला सत्र कई मायनों में अनोखा होगा। राजस्थान के संसदीय इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा सीएम सदन के फ्लोर पर होगा, जिसे पहले से विधायिका का कोई अनुभव नहीं है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं और पहली बार में ही सीएम के पद पर पहुंच गए। इसके साथ ही पहली बार सरकार बगैर मंत्रियों के सदन में पहुंचेगी क्योंकि भाजपा अब तक अपना मंत्रिमंडल तय नहीं कर पाई है। अब पहले विधायक अपनी शपथ लेंगे। इधर, विपक्षी खेमे की बात करें तो कांग्रेस भी अपने विधायक दल का नेता अभी तक नहीं चुन पाई है।

स्पीकर का होगा चुनाव
सदन के विधायी कार्य में बृहस्पतिवार को स्पीकर का चुनाव निर्धारित किया गया हैं। अगर सर्वसम्मति से देवनानी नहीं चुने जाते हैं तो भाजपा विधायक दल की संख्या 115 होने से आसानी से वह चुनाव जीत जाएंगे। ब्यूरो

मजबूत विपक्ष, कठिन होगा फ्लोर मैनेजमेंट
सरकार के लिए पहले सत्र में फ्लोर मैनेजमेंट बेहद कठिन होगा। पहला तो भाजपा के सामने तुलनात्मक तौर पर बेहद मजबूत विपक्ष होगा। पहले 2003 में बनी भाजपा सरकार के सामने 56 कांग्रेसी विधायकों का विपक्ष था, जबकि 2013 में कांग्रेस महज 21 ही सीटें जीती थी। इस बार भाजपा के 115 के मुकाबले कांग्रेस और सहयोगियों के 70 विधायक सामने होंगे।

मंदिर जाते समय सीएम शर्मा की कार नाले में फंसी
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की कार मंगलवार रात किनारे नाले में फंस गई। वह पत्नी मथुरा के गिरिराज मंदिर जा रहे थे, तभी पूंछरी के लौठा मंदिर के पास उनकी एसयूवी का अगला टायर नाले में फंस गया। बाद में उन्हें दूसरे वाहन से मथुरा ले जाया गया।

छह दिन बीत गए लेकिन पता नहीं चला साड़ी फंसने पर मेट्रो क्यों नहीं रुकी, रिपोर्ट का इंतजार

Delhi: Six days passed but it was not known why the metro did not stop when the saree got stuck

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने शास्त्री पार्क स्थित रेड लाइन मेट्रो डिपो में जाकर हादसे वाली ट्रेन का मुआयना किया।

साथ ही, घटना वाले दिन ट्रेन में सवार लोगों व मेट्रो के चालक से भी पूछताछ की गई। इसके बावजूद हैरानी की बात यह कि घटना के छह दिन बीतने के बाद भी मेट्रो प्रशासन यह बताने की हालत में नहीं है कि साड़ी फंसने के बाद भी ट्रेन क्यों नहीं रुकी। सभी संबंधित एजेंसियां सुरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। यह नहीं बताया जा रहा है कि जांच कब तक चलेगी या फिर खत्म होगी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जांच रिपोर्ट की कॉपी सरकार को भेजने का कहा था। यह भी कहा था कि डीएमआरसी यह बताए कि वह घटना की जांच कब तक पूरा करेगी। वहीं, पुलिस भी मेट्रो की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

आपातकालीन अलार्म भी बजाया
बताया जा रहा है कि जिस बोगी के दरवाजे में महिला की साड़ी फंसी थी, उसमें सवार लोगों ने आपातकालीन अलार्म भी बजाया था। इसके बावजूद चालक ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, इसकी पुष्टि मेट्रो की ओर नहीं की गई है। डीएमआरसी अधिकारी अभी रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

मां की याद में बिलख रहे बच्चे
अपनी की याद में दोनों बच्चे बिलख रहे हैं। अभी तक बच्चों के भविष्य को लिए डीएमआरसी ने कोई आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं की है। जबकि परिवहन मंत्री ने बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए डीएमआरसी को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान के निर्देश दिए हैं। बेटे ने बताया कि मां प्लेटफार्म पर कई मीटर तक घिसटती रही। 

  लोकसभा में आपराधिक कानूनों पर चर्चा आज: ट्रायल कोर्ट को तीन साल में सुनाना होगा फैसला, भीड़ हिंसा में उम्रकैद

विपक्षी गठबंधन के करीब-करीब सभी सदस्यों की अनुपस्थिति में तीनों विधेयकों पर देर रात तक चर्चा हुई। तीनों बिल मानसून सत्र में लोकसभा में पेश करने के बाद स्थायी समिति को भेजे गए थे। गृह मंत्री बुधवार को इन पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

  दो तिहाई विपक्ष की अनुपस्थिति में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक कानून संशोधन से जुड़े तीन अहम विधेयकों को लोकसभा में पेश किया। ये तीनों बिल भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) व भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। नए कानून में ट्रायल कोर्ट को अधिकतम तीन वर्ष में निर्णय देना अनिवार्य होगा।

विपक्षी गठबंधन के करीब-करीब सभी सदस्यों की अनुपस्थिति में तीनों विधेयकों पर देर रात तक चर्चा हुई। तीनों बिल मानसून सत्र में लोकसभा में पेश करने के बाद स्थायी समिति को भेजे गए थे। गृह मंत्री बुधवार को इन पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। सरकार की योजना विधेयकों को इसी सत्र में कानूनी जामा पहनाने की है। तीनों विधेयकों में आपराधिक कानून में अहम बदलाव हुए हैं। इनके कानून बनने के बाद भीड़ हिंसा के आरोपियों को उम्र कैद की सजा मिलेगी। पहले सात वर्ष की सजा का प्रावधान था। आर्थिक सुरक्षा को खतरा पहुंचाना आतंकी गतिविधियों के दायरे में आएगा। तस्करी या नकली नोटों का उत्पादन, देश में रक्षा या विदेश में सरकारी संपत्ति को क्षति, सरकार को मजबूर करने के लिए किसी का अपहरण आतंकी कृत्य माना जाएगा।

छोटे अपराधों के लिए सामुदायिक सेवा की सजा
ऐसे छोटे अपराध जिससे समाज पर व्यापक प्रतिकूल असर नहीं पड़ता हो, इसके लिए विधेयक में जेल की जगह सामुदायिक सेवा की सजा का प्रावधान है। छोटी-मोटी चोरी, नशे में धुत होकर परेशान करना व अन्य अपराधों के मामले में जेल की सजा खत्म कर दी गई है। इसके तहत दोषी व्यक्ति को सामुदायिक सेवा करनी होगी और इसके लिए उसे किसी तरह का आर्थिक भुगतान नहीं किया जाएगा। विधेयक में सामुदायिक सेवा को नए सिरे से परिभाषित भी किया गया है।

दुष्कर्म के मामले में खास प्रावधान
दुष्कर्म के मामले में अदालती कार्यवाही के संबंध में कोर्ट की अनुमति के बिना कुछ भी प्रकाशित करना प्रतिबंधित होगा। इसका उल्लंघन करने पर दो साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

कानूनों में अहम बदलाव

  • विधेयक के कानूनी जामा पहनने के बाद आईपीसी में 511 की जगह 356 धाराएं रह जाएंगी। भारतीय न्याय संहिता लागू होने से 175 बदल जाएंगी।
  • भारतीय न्याय संहिता में 8 नई धाराएं जुड़ेंगी, 22 धाराएं आई गई हैं। ऐसे में सीआरपीसी में 533 धाराएं रह जाएंगी।
  • सीआरपीसी में 160 धाराएं बदलेंगी, नौ नई धाराएं जुड़ेंगी।
  • सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पूछताछ की अनुमति मिलेगी।
  • ट्रायल कोर्ट को अधिकतम तीन साल के भीतर अनिवार्य रूप से देना होगा फैसला। इस समय  4.44 करोड़ मामले निचली अदालतों  में लंबित हैं, इनका निस्तारण तेजी से होगा।
  • आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट बदले जाएंगे : राजद्रोह अपराध नहीं रहेगा।

विदेशी निवेशकों ने दिसंबर में इस साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 54,757 करोड़ रुपये का निवेश

FII Foreign investors broke this year record in December, investment of Rs 54,757 crore so far

दिसंबर में निवेश का नया रिकॉर्ड बनने का सबसे बड़ा कारण तीन राज्यों में भाजपा की विजय है। इसका संकेत यह है कि अगले साल आम चुनाव में पार्टी को तीसरी बार बहुमत मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी बने रहने की उम्मीद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में इस साल सबसे ज्यादा निवेश दिसंबर में किया है। इस माह अब तक एफआईआई ने 54,757 करोड़ का शुद्ध निवेश किया है। उदारीकरण के बाद वित्त वर्ष 1992-92 में इन निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। तब से अब तक किसी एक महीने में सर्वाधिक निवेश दिसंबर, 2020 में कोरोना के समय रहा था। उस समय 62,016 करोड़ का निवेश हुआ था। यह रिकॉर्ड इस महीने टूटने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो 1992-93 के बाद दिसंबर पहला ऐसा महीना होगा, जो सर्वाधिक निवेश का रिकॉर्ड बना सकता है।

इसलिए निवेश का बन सकता है नया रिकॉर्ड
दिसंबर में निवेश का नया रिकॉर्ड बनने का सबसे बड़ा कारण तीन राज्यों में भाजपा की विजय है। इसका संकेत यह है कि अगले साल आम चुनाव में पार्टी को तीसरी बार बहुमत मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी बने रहने की उम्मीद है। अब तक बड़े निवेश में अगस्त, 2022 में 51,204 करोड़, अगस्त, 2020 में 47,080 करोड़, नवंबर, 2020 में 60,358 करोड़ और इस साल जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश था।

डेट में भी आकर्षण
एफआईआई के लगातार निवेश से सेंसेक्स ने 71,000 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेट में भी एफआईआई निवेश इस साल 61,889 करोड़ रहा है। दरअसल, जेपी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड को शामिल करेगा। इससे विदेशी निवेशक डेट में निवेश बढ़ा रहे हैं।

इक्विटी में अब तक 1.60 लाख करोड़
कैलेंडर साल के लिहाज से 2023 में अब तक इक्विटी में निवेश 1.60 लाख करोड़ हुआ है। 2020 में यह 1.70 लाख करोड़ और 2010 में 1.33 लाख करोड़ था। इस आधार पर इस साल निवेश का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। वित्त वर्ष की बात करें तो 2012-13 में 1.40 लाख करोड़, 2020-21 में 2.74 लाख करोड़ और इस वित्त वर्ष 1.86 लाख करोड़ निवेश हुआ है। चालू वित्त वर्ष में अब भी तीन महीने से ज्यादा समय बाकी है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष के लिहाज से भी निवेश का रिकॉर्ड टूट सकता है।

भाजपा का दावा: राहुल को पीएम की दौड़ से बाहर करने के लिए ममता-केजरीवाल ने चली चाल, इसलिए खरगे का नाम सुझाया

BJP MP Giriraj Singh Reacts on Mamata Kejriwal proposal of Kharge As PM and Rahul Gandhi

भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए खरगे का नाम प्रस्तावित किया है। उन्हें दलित प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया है। सिंह का दावा है कि यह प्रस्ताव असल में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की दौड़ से हटाने की एक साजिश है।

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद विपक्षी दल एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी नई दिल्ली में ‘इंडिया’ खेमे के नेताओं की बैठक हुई। यह विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक थी। इस दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी कर दिया। वह नाम था- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का। सीएम बनर्जी के इस सुझाव पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ से राहुल गांधी को हटाने के लिए यह ममता बनर्जी की एक चाल है।

भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए खरगे का नाम प्रस्तावित किया है। उन्हें दलित प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया है। सिंह का दावा है कि यह प्रस्ताव असल में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की दौड़ से हटाने की एक साजिश है। ममता और केजरीवाल अच्छे से जानते हैं कि राहुल गांधी के होते हुए खरगे प्रधानमंत्री बन नहीं सकते। इसलिए दोनों नेताओं ने कांग्रेस को फंसा दिया। अब राहुल गांधी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। 

विपक्षी प्रधानमंत्री उम्मीदवार में हमें कोई दिलचस्पी नहीं
वहीं, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने बताया कि हमें यह जानने की कोई भी इच्छा नहीं है कि विपक्षी खेमे का कौन सा नेता प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेता है। जनता को भी नरेंद्र मोदी के होते हुए किसी और प्रधानमंत्री उम्मीदवार में दिलचस्पी नहीं है। 

प्रधानमंत्री पद का फैसला- चुनाव के बाद
ममता-केजरीवाल के प्रस्ताव पर खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर कोई भी फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण जीत है। हम जीत के लिए क्या-क्या कर सकते हैं, इसे लेकर सोचना होगा। क्योंकि पीएम बनने के लिए जीत आवश्यक है। हम एक साथ लड़ेंगे और बहुमत लाने की कोशिश करेंगे। 

इन नेताओं ने कही यह बात
बैठक के बाद सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने कहा ईवीएम मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसे चुनाव आयोग के समझ पेश किया जाएगा। कांग्रेस सांसद ने बैठक को सार्थक बताया। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सभी फैसले सबकी सहमति से लिए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा घोषणा की जाएगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार, सीट बंटवारा और सब कुछ जल्द ही शुरू होगा। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्य चर्चा सीट बंटवारे को लेकर हुई।

भाजपा ने साधा निशाना
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गठबंधन की बैठक के खिलाफ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में क्या हुआ, सबको पता है। कमलनाथ और अखिलेश यादव भिड़ गए। छत्तीसगढ़ में केजरीवाल और कांग्रेस भिड़ गए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बैठक सिर्फ एक फोटो सेशन है। इसके अलावा बैठक का कोई मतलब नहीं है। फोटो सेशन में लालू यादव और नीतीश कुमार भी मौजूद नहीं थे, उन्होंने इसका बहिष्कार कर दिया है। 

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बेकाबू कार खड़े ट्रेलर में घुसी, महिला की मौत, बाप-बेटे की हालत गंभीर

Uncontrolled car rams into trailer parked on Prayagraj-Ayodhya highway, woman dies

हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। कारोबारी पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया गया। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर कोहड़ौर थाना क्षेत्र के करिस्ता गांव के करीब मंगलवार की सुबह खड़े ट्रेलर में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई। कारोबारी पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) रेफर कर दिया गया।

घर के बाहर लटका था ताला, कमरे में पड़ा था शव…कान से बह रहा था खून, सीओ बोले- नहीं मिले हैं चोट के निशान

Fatehpur Crime, The lock was hanging outside the house, the dead body was lying in the room

 मृतक के भाई का कहना है कि किसी ने बलराज की हत्या कर छत के रास्ते से उसे घर में लाकर अंदर लिटा दिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी की। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी बलराज (42) पुत्र स्व. धर्मपाल घर में अकेले रहता था। वह झोलाछाप था। वह दोपहर तक जब घर से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई हेमराज ने घर की छत से पहुंच कर उनकी खोजबीन की।

छत में बने छेद से उसने नीचे झांका, तो देखा कि कमरे में बलराज का शव पड़ा था। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। भाई हेमराज ने बताया कि मृतक की पत्नी की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। वह अकेले घर में रहता था।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया
वहीं, मृतक की 15 वर्षीय बेटी कांति देवी फतेहपुर में रहने वाले अपने चाचा उदयपाल के घर पर रह कर पढ़ती है। सूचना पर मृतक का छोटा भाई उदयपाल भी वहां पहुंचा। उसने मौत की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द किया।

घर के बाहर लटका ताला, कान से निकला खून
मृतक के भाई ने बताया कि अक्सर बलराज घर में ताला डालकर अपने काम से बाहर चला जाता था, लेकिन रविवार के बाद से उसके घर का ताला नहीं खुला। इस पर भाई ने खोजबीन की, लेकिन जब कुछ नहीं पता चला, तो उसने छत में जाकर घर के अंदर उसे देखा। खास बात है कि उस दौरान घर के बाहर दरवाजे पर ताला लटक रहा था। मृतक के कान से खून भी बह रहा था। उसने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।ग

घर के बाहर लटका ताला, कान से निकला खून
मृतक के भाई ने बताया कि अक्सर बलराज घर में ताला डालकर अपने काम से बाहर चला जाता था, लेकिन रविवार के बाद से उसके घर का ताला नहीं खुला। इस पर भाई ने खोजबीन की, लेकिन जब कुछ नहीं पता चला, तो उसने छत में जाकर घर के अंदर उसे देखा। खास बात है कि उस दौरान घर के बाहर दरवाजे पर ताला लटक रहा था। मृतक के कान से खून भी बह रहा था। उसने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।

गांव में अक्सर होता था विवाद
शराब पीने की आदत के कारण अक्सर मृतक के गांव में छोटे-छोटे विवाद होते रहते थे। मृतक के भाई का कहना है कि किसी ने बलराज की हत्या कर छत के रास्ते से उसे घर में लाकर अंदर लिटा दिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।

मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।  -सुशील दुबे, सीओ बिंदकी

मामूली विवाद में पूर्व में हुई घटनाएं

  • 13 अगस्त 2021 को खखरेरू थाना क्षेत्र के चचीड़ा गांव में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो भाइयों श्रीनाथ और विश्वनाथ का पड़ोसी कमलेश से विवाद हो गया था। दोनों ने कमलेश को गोली मार दी थी।
  • 12 अक्तूबर 2020 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मदीहाखेड़ा गांव में हैंडपंप से भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान पड़ोसी परिवार ने एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।

सभी मामलों का खुलासा हो रहा है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे हैं। मामूली विवाद के जो मामले संज्ञान में आते हैं, उन पर निरोधात्मक कार्रवाई होती है। इस मामले की पूर्व में शिकायत नहीं हुई थी।  -विजयशंकर मिश्र, एएसपी, फतेहपुर

 

  • कोलराडो सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को अयोग्‍य करार दिया
  • कोलराडो सुप्रीम कोर्ट की विभाजित बेंच ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी संविधान के विद्रोह खंड के तहत वाइट हाउस के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। उन्हें राज्य के राष्ट्रपति पद के प्राथमिक मतदान से हटा दिया गया है। अब देश की सर्वोच्च अदालत को यह तय करना होगा कि क्या वह जीओपी नामांकन के लिए दौड़ में बने रह सकते हैं।कोलराडो सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को अयोग्‍य करार दिया
  • कोविड पर स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक आज
  • देश के कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों और नए सब वेरिएंट की मौजूदगी का पता चलने के बाद सरकार अलर्ट मोड में है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे और तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। इसमें देखा जाएगा कि अगर केस बढ़ते हैं तो राज्यों की क्या-क्या तैयारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है, उसके हिसाब से नया वेरिएंट सामान्य फ्लू की तरह नजर आ रहा है। खांसी-जुकाम व बुखार होता है और घर पर ही मरीज ठीक हो रहे हैं।
  • कोविड के मामले फिर बढ़े, देश में 1,970 एक्टिव केस
  • देश में मंगलवार को कोविड के 288 नए केस आए। एक्टिव केस बढ़कर 1970 हो गए। कर्नाटक ने कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनने को कहा गया है। साथ ही इन्हें बंद जगहों, कम हवा वाले स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। केरल और तमिलनाडु की सीमा से लगे जिलों में अधिकारियों को सतर्क रहने, पर्याप्त जांच करने और कोविड मामलों की समय पर जानकारी देने को कहा गया है।
  • न्यूज़क्लिक मामले में जांच के लिए पुलिस ने मांगा समय
  • दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर ‘न्यूजक्लिक’ पोर्टल के खिलाफ UAPA के तहत दर्ज केस में अपनी जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है। पुलिस चीन के पक्ष में प्रचार के लिए ‘न्यूजक्लिक’ को कथित तौर पर पैसा मिलने के आरोपों पर जांच कर रही है। स्पेशल जज हरदीप कौर ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख तय की है। अर्जी में पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने में अभी और समय लगेगा। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 3 अक्टूबर को न्यूज पोर्टल के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
  • बैंकों के पास बिना दावे के 42,270 करोड़ जमा
  • मार्च, 2023 तक बैंकों के पास बिना दावे वाली जमा राशि 28 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 42,270 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को संसद को दी गई। वित्त वर्ष 2021-2022 में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर की बैंकों में 32,934 करोड़ रुपये बिना दावे वाले जमा थे। मार्च, 2023 के अंत में यह राशि 28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42,272 करोड़ रुपये हो गई। इनमें 36,185 करोड़ रुपये पब्लिक सेक्टर और 6,087 करोड़ रुपये प्राइवेट के बैंकों के पास थे।
  • मोदी ने नेतन्याहू से की बात
  • इस्राइल-हमास संघर्ष रोकने में भारत की भूमिका पर अमेरिका बयान के बीच मंगलवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में फोन पर बातचीत हुई। नेतन्याहू ने मोदी को इस्राइल-हमास संघर्ष पर हालिया घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मोदी ने संघर्ष के जल्द और शांतिपूर्ण खात्मे पर जोर दिया, जिसमें बातचीत और कूटनीति से बंधकों की रिहाई का मामला भी शामिल है। पीड़ितों के लिए मानवीय सहायता की जरूरत पर बल दिया। दोनों नेता आपस में सपंर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।
  • हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत को प्रौद्योगिकी का आयात न करना पड़े: प्रधानमंत्री मोदी
  • नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है और प्रौद्योगिकी का आयात न करना या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना भारत का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार है और दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कम लागत वाला गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ व व्यापक समाधान प्रदान कर सकता है।’ ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’ के भव्य समापन के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत को किसी भी प्रौद्योगिकी का आयात करने की जरूरत न हो या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।’ प्रधानमंत्री ने समस्या-समाधान क्षमताओं और जटिल चुनौतियों से निपटने में सरलता के लिए युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘आज हम समय के उस निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां हमारा हर प्रयास अगले हजार साल के भारत की नींव को मजबूत करेगा।’

हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि भारत को प्रौद्योगिकी का आयात न करना पड़े: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है और प्रौद्योगिकी का आयात न करना या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना भारत का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रतिभा भंडार है और दुनिया को भरोसा है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कम लागत वाला गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ व व्यापक समाधान प्रदान कर सकता है।’ ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन’ के भव्य समापन के दौरान छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रौद्योगिकी अभूतपूर्व तरीके से हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि भारत को किसी भी प्रौद्योगिकी का आयात करने की जरूरत न हो या इसके लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।’ प्रधानमंत्री ने समस्या-समाधान क्षमताओं और जटिल चुनौतियों से निपटने में सरलता के लिए युवा नवप्रवर्तकों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘आज हम समय के उस निर्णायक मोड़ पर हैं, जहां हमारा हर प्रयास अगले हजार साल के भारत की नींव को मजबूत करेगा।’

ब्रिटेन में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में भारतीय मूल के दो लोगों को सजा

लंदन: ब्रिटेन में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को कुल 34 साल कैद की सजा सुनाई गई है। लंदन की एक निचली अदालत ने दोनों को अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका से कृषि उत्पादों के बीच छिपाकर मादक पदार्थों की तस्करी करने का दोषी पाया गया। आनंद त्रिपाठी (61) और वरुण भारद्वाज (39) को सिगरेट पर देय आयात शुल्क की चोरी का दोषी भी ठहराया गया है। यह सिगरेट चेन्नई, मुंबई से बॉम्बे मिक्स स्नैक्स और श्रीलंका से नारियल के खोल का उपयोग कर चटाई बनाने वाली कंपनी के उत्पादों के बीच लाई जाती है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें