अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रांची में हुआ खरसावां कांड की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय विचार मंथन का आयोजन*

Share

 *रामबाबू अग्रवाल  को दिया गया लोहिया स्मृति सम्मान*

 इंदौर। रांची में 17 दिसंबर को खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा चौथा राष्ट्रीय विचार मंथन का आयोजन झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के मुख्य आतिथ्य और राज्यसभा के सभापति श्री हरिवंश के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया । राज्यपाल श्री क राधाकृष्णन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खरसावा आंदोलन की पुस्तक को झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों में एवं कॉलेजों में रखी जाना चाहिए ताकि छात्र आंदोलन से प्रेरणा ले सके ।

इस कार्यक्रम में लोहिया विचार मंच मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल  को लोहिया स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । अन्य सम्मानित होने वालों में रामचंद्र सिंह देव को मरणोपरांत एवं दामोदर रेड्डी, कपिल देव सिंह,  विजय नारायण उत्तरप्रदेश, श्याम गंभीर दिल्ली शामिल है ।

 कार्यक्रम में समाजवादी विचारों की छह पुस्तकों तथा खरसावां स्मरण 2023 नामक स्मारिका का विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ राम मनोहर लोहिया  रिसर्च फाऊंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह ने दिया, जबकि संचालन सरोज झा ने किया । कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, डॉक्टर दिनेश कुमार पांडुगी ,जैविक खेती अभियान के संस्थापक क्रांति प्रकाश, सेवा निर्वत न्यायाधीश टी गोपाल सिंह ,रांची विश्वविद्यालय के रजिस्टार विनोद नारायण, विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सुजाता सिंह ,डॉक्टर कंजुल लोचन, डॉक्टर राजकुमार दीपक मिश्रा लखनऊ सहित देश भर के 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें