दौर। सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी है। जब तक एकजुट होकर कुरीतियों के खिलाफ आगे नहीं आएंगे समाज का सुधार नहीं हो सकता। उक्त गद्दी समाज की राष्ट्रीय बैठक में तारिक़ गाज़ी ने व्यक्त किये। माणिकबाग स्थित नंदनवन कॉलोनी में इब्राहिम खान की अध्यक्षता में सामाजिक सौहार्द एवं सुधार विषय पर ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन की मीटिंग हुई! मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० तारिक़ गाज़ी और यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद अली ने ख़ास तौर पर शिरकत की! उन्होंने के देश के सबसे साफ शहर इंदौर की तारीफ करते हुए सभी को मुबारकबाद दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक गाजी ने कहा हम सब मिलकर सामाजिक बुराइयों को रोकें। साथ ही उन्होंने कहा कमज़ोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई में मदद करें ताकि वह भी पढ़ सकें!सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता तब्लीगी जमात के कोरोना मामले में प्रवक्ता रहे शाहिद अली ने कहा तालीम (शिक्षा) ही कामयाबी की चाबी है। शिक्षा पर जोर देते हुए एक अच्छी शिक्षा बेहतर भविष्य की नींव है।उन्होंने एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने की बात कही! संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोबीन गाजी कस्तवी ने दहेज प्रथा व नशा के निवारण पर जोर देते हुए इसे खत्म करने का आव्हान किया, साथ ही युवाओं को साहित्य व सियासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और समाजसेवियों से कहा युवा साहित्यकारों की किताबें छपवाने में उनकी मदद करें। मोबीन गाजी कस्तवी एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ उभरते शायर,लेखक व विचारक हैं! इस मीटिंग में समाजसेवी युसुफ खान, महमूद खान, लियाकत अली गद्दी, अलानूर आजाद, डॉ गुलाम रसूल समेत प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा शहर काजी अबू रेहान फारुकी, कमाल साहब, इमरान बाबा, महफूज़ पठान, सैयद शाहिद अली, रियाज़ खान, वाहिद अली, साजिद गुड्डू, मुबारिक शिरानी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ समाजसेवी व दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इस्माइल खान कहा गद्दी समाज देशभर में शिक्षा व सामाजिक सुधार के लिए जनजागरण अभियान चलाएगा। इस दौरान समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान से नवाजा जाएगा। इंदौर शहर की तरफ से स्वागत किया! गौरतलब रहे संगठन के विस्तार में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मोबीन गाजी व लियाकत भाई समेत तमाम कार्यकर्ताओं का अहम रोल है। संचालन सैयद शाहिद अली ने किया। आभार इस्माइल खान ने किया।





