अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर से अब तक चार खिलाडी बने टेस्ट टीम का हिस्सा,आवेश खान टीम में शामिल

Share

तेज गेंदबाद आवेश खान का चयन भारतीय टेस्ट टीम में किया गया है। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल रहेंगे, जो केपटाउन में खेला जाता है।  फिलहाल आवेश दक्षिण अफ्रीका में भारतीय ए टीम से खेल रहे थे और गुरुवार को मैच में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा।वनडे भारतीय टीम में तो इंदौर के कई खिलाड़ी शामिल हुए है, लेकिन टेस्ट टीम में अब तक तीन खिलाड़ी ही जगह बना पाए है। आवेश खान चौथे खिलाड़ी है। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी, राजेश चौहान और नमन अेाझा टेस्ट मैच खेल चुके है।

इसे देखते हुए टेस्ट टीम में उन्होंने जगह बनाई, क्योकि पहले टेस्ट में गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, इसलिए उनके विकल्प के रुप में चयनकर्ताअेां ने आवेश खान पर भरोसा जताया है। अच्छे प्रदर्शन के कारण वे 11 खिलाडि़यों मेें स्थान बना सकते है।आवेश गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह लेंगे। ा शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया। इस कारण वे टीम का हिस्सा नहींं रहे।   

अब तक तीन इंदौरी खिलाड़ी खेल चुके है टेस्ट

वनडे भारतीय टीम में तो इंदौर के कई खिलाड़ी शामिल हुए है, लेकिन टेस्ट टीम में अब तक तीन खिलाड़ी ही जगह बना पाए है। आवेश खान चौथे खिलाड़ी है। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी, राजेश चौहान और नमन अेाझा टेस्ट मैच खेल चुके है। आवेश दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय वन डे टीम का हिस्सा था। उनके साथ इंदौर के रजत पाटीदार भी टीम में शामिल थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें