अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अभिनय में ही नहीं अच्छे पायलट भी बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे

Share

एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारों के और भी कई शौक और हुनर होते हैं। कई सितारे पेंटिंग में माहिर हैं तो कुछ फुटबॉल खेलने और खाना बनाने में, लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिनके पास प्लेन उड़ाने की कला भी है। इन सितारों के पास अपना हवाई जहाज हो या न हो, लेकिन ये हवाई जहाज उड़ाना बखूबी जानते हैं। तो कौन हैं वो पायलट स्टार्स आइए जानते हैं…

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes

शाहिद कपूर 
अभिनेता शाहिद कपूर शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता अभिनय में ही नहीं प्लेन उड़ाने में भी माहिर हैं। शाहिद ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि फिल्म ‘मौसम’ के लिए उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा था। इस फिल्म में शाहिद कपूर एयरफोर्स पायलट बने थे। भारतीय वायुसेना के पायलट के रोल में जान फूंकने के लिए ही शाहिद ने तब प्लेन उड़ाना भी सीखा था।

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes

अमिताभ बच्चन 
अभिनेता अमिताभ बच्चन भी प्लेन उड़ाने में माहिर हैं। बिग बी के पास खुद का प्राइवेट प्लेन भी है। अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अपना करियर एयरफोर्स में बनाना चाहते थे। हालांकि उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने प्लेन उ़डाना सीखा था। बताया जाता है कि अभिनेता प्लेन उड़ाने और बेहतरीन तरीके से लैंडिग करने में भी एक्सपर्ट हैं।

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes

विवेक ओबरॉय
विवेक ओबरॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने फिल्मों में अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए प्लेन उड़ाना सीखा था। विवेक फिल्म ‘कृष 3’ में विलेन के रोल में दिखे थे। अभिनेता ने अपने इस किरदार में जान फूंकने के लिए प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। विवेक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, फिल्म के लिए उन्होंने प्लेन उड़ाना सीखा था।

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes

गुल पनाग 
अभिनेत्री गुल पनाग ने हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री के पास भी प्लेन उड़ाने का हुनर है। गुल पनाग बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो प्रोफेशनल पायलट भी हैं। गुल पनाग के पास प्लेन उड़ाने का लायसेंस भी है। अभिनेत्री ही नहीं उनके पति ऋषि अत्री भी प्रोफेशनल सीनियर पायलट हैं।

shahid kapoor to amitabh bachchan gul panag as an expert not only acting also in flying planes

असिन
‘गजनी’ फेम एक्ट्रेस असिन भी प्लेन उड़ाने में माहिर हैं। अभिनेत्री एक बार इटली में छुट्टियां मनाने गई थीं, वहां से उन्होंने अपनी प्लेन उड़ाते हुए एक वीडियो फैंस के साथ साझा की थी। इस वीडियो के बाद ही उनकी इस कला का पता चला था। असिन के इस हुनर को देख फैंस भी हैरान रह गए थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें