अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

साल 2024 महिला प्रधान फिल्मों के लिए भी खास…. ये फिल्में मचाएंगी धमाल

Share

साल 2024 महिला प्रधान फिल्मों के लिए भी खास होने वाला है। इस साल महिलाओं की कहानी पर आधारित एक के बाद एक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अनुष्का से लेकर काजोल तक इंडस्ट्री की कई दिग्गज अभिनेत्रियां धमाल मचाएंगी। चलिए आपको ऐसी ही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताते हैं। 

Upcoming Movies With Female Leads 2024 Chakda Xpress Do Patti Singham Again Girls Will Be Girls

इस लिस्ट में पहला नाम अनुष्का शर्मा स्टारर ‘चकदा एक्सप्रेस’ का है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके सफलतम तेज गेंदबाज बनने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले वे शाहरुख खान और कैटरीना स्टारर ‘जीरो’ में नजर आई थीं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज की घोषणा नहीं की है।

Upcoming Movies With Female Leads 2024 Chakda Xpress Do Patti Singham Again Girls Will Be Girls

फिल्म ‘दो पत्ती’ से अभिनेत्री अभिनेत्री कृति सेनन निर्माता बनने जा रही है। ‘दो पत्ती’ कृति के बैनर की पहली फिल्म है। उत्तरी भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि कृति को साल 2021 में अपनी फिल्म ‘मिमी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। अब कृति ‘दो पत्ती’ से एक नई चुनौती के लिए तैयार है।

Upcoming Movies With Female Leads 2024 Chakda Xpress Do Patti Singham Again Girls Will Be Girls

इस लिस्ट में अगली फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की ‘सिंघम अगेन’ है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण खाकी वर्दी में नजर आएंगी। चर्चा है कि फिल्म में दीपिका को सिंघम अजय देवगन की बहन के रूप में दिखाया जाएगा। उनके साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह और करीना कपूर खान भी होंगे।

Upcoming Movies With Female Leads 2024 Chakda Xpress Do Patti Singham Again Girls Will Be Girls

इस लिस्ट में शुचि तलाती द्वारा निर्देशित ‘गर्ल्स विल वी गर्ल्स’ भी शामिल है। इस फिल्म ने बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार भी जीता है और सनडांस फिल्म महोत्सव में इसे नामांकन भी मिला है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें