कई हस्तियां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल नहीं हुई हैं। इनमें कांग्रेस नेतृत्व, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आदि का नाम शामिल हैं।अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए देशभर से करीब आठ हजार लोगों को न्योता भेजा गया है। इनमें उद्योग, सामाजिक, मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस ऐतिहासिक महोत्सव का हिस्सा नहीं बनेंगे। इनमें कांग्रेस नेतृत्व, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी आदि का नाम शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे लोगों ने कैसे रामलला का स्वागत किया।
राजनाथ सिंह ने दिल्ली के श्री सनातन धर्म मंदिर में की पूजा अर्चना

राजनाथ सिंह – फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं गए हैं। राजनाथ सिंह ने दिल्ली के दरियागंज स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा अर्चना की।
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh offers prayers at Shri Sanatan Dharm Mandir in Delhi’s Darya Ganj on the occasion of the Shri Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya today. pic.twitter.com/9tQghRox29— ANI (@ANI) January 22, 2024

मंदिर में पूजा करते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी – फोटो : सोशल मीडिया
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्वस के अवसर पर देहरादून के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए।
दिल्ली के मंदिर में अमित शाह ने की पूजा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लक्ष्मी नारायण मंदिर में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूजा अर्चना की।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Shri Laxmi Narayan Temple, also known as Birla Mandir, on the occasion of the Shri Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya today. pic.twitter.com/rc0y6ZUHiD— ANI (@ANI) January 22, 2024
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah at the Shri Laxmi Narayan Temple in Delhi on the occasion of the Shri Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya today.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/irj9ud2HbW— ANI (@ANI) January 22, 2024
हरदीप पुरी ने अपने आवास पर ही की पूजा अर्चना
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अपने आवास पर ही पूजा अर्चना की।
#WATCH | Delhi: Union Minister Hardeep Singh Puri offers prayers at his residence ahead of the Pran Pratishtha ceremony at Ram Temple in Ayodhya. pic.twitter.com/zNCjhs1qGj— ANI (@ANI) January 22, 2024
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में मौजूद रहे जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा अर्चना की।
#WATCH | BJP national president JP Nadda offers prayers at Delhi’s Jhandewalan temple on the occasion of Shri Ram Mandir Pran Pratistha in Ayodhya today. #RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/9np4h75aA2— ANI (@ANI) January 22, 2024
केंद्रीय मंत्री ने राज्यपाल के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा
तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्य की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
#WATCH | Telangana Governor Tamilisai Soundararajan and Telangana BJP President G Kishan Reddy watch the live telecast of the Shri Ram Janmabhoomi Pran Pratishtha ceremony going on in Ayodhya. pic.twitter.com/SuwXL8kx5g— ANI (@ANI) January 22, 2024
केंद्रीय मंत्री ने आतिशबाजी कर मनाई खुशी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आतिशबाजी कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई।
#WATCH | Union Minister Dharmendra Pradhan bursts firecrackers and celebrates Pran Pratishtha of Ram Lalla in Ayodhya. pic.twitter.com/01F4D1UMXB— ANI (@ANI) January 22, 2024
रेल मंत्री बोले- यह एक गर्व का पल है
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा ‘यह एक गर्व का पल है और एक नए युग की शुरुआत है।’
#WATCH | Delhi: On the ‘pranpratishtha’ ceremony in Ayodhya, Union Minister Ashwini Vaishnaw says, “…This is a very proud moment. This is the start of a new era…” pic.twitter.com/j7CMHzFMeq— ANI (@ANI) January 22, 2024
येदियुरप्पा बोले- आज करोड़ों लोगों का इंतजार खत्म हुआ
कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा बेंगलूरू में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा ‘आज का दिन बहुत पवित्र है। करोडों लोगों का इंतजार खत्म हुआ। प्रधानमंत्री ने खुद राम मंदिर का उद्घाटन किया।’
#WATCH | Bengaluru: On the ‘pranpratishtha’ ceremony in Ayodhya, former Karnataka CM & BJP leader BS Yediyurappa says, “Today is a very auspicious day. Crores of people were waiting for this time. The Prime Minister himself inaugurated the Ram Temple…” pic.twitter.com/GHeN9dT7ho— ANI (@ANI) January 22, 2024





