अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

उमरिया में एसडीएम की गुंडागर्दी, दो युवकों को खड़े होकर पीटा और पिटवाया

Share

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एसडीएम की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ओवरटेक करने से गुस्साए साहब ने दो युवकों की गाड़ी पीछा कर रुकवाई फिर उन्हें अपने मातहतों से बुरी तरह पिटवा दिया। दोनों युवकों का सिर फट गया और उनकी गाड़ी भी फोड़ दी गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ का है। गाड़ी ओवरटेक करने के मामले में दो युवकों को बुरी तरह पीटा गया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। घायल युवक ने बताया कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था मुझे लेट हो रहा था इसलिए मैं तेज गाड़ी चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया।

MP News: SDM showed hooliganism, made two youths stand and beat them when they overtook the car.

एसडीएम बोले- मैं तो बचा रहा था
इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम बांधवगढ़ अमित सिंह ने बताया है कि मैं बीच बचाव कर रहा था। दरअसल पूरा मामला यह है कि दोनों युवक नशे में थे और तहसीलदार को कट मारकर भाग रहे थे इसके बाद झगड़ा करने लगे। जब उन्होंने हमारे साथ मारपीट की तब जो लोग मेरे साथ में थे वो लोग भी उन्हें मारने लगे तो मैं बीच बचाव कर रहा था और उनको समझा रहा था कि इन्हें पुलिस के हवाले कर दो।  

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें