अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

तब नया जमाना आयेगा

Share

मुनेश त्यागी

जब लाल लाल लहराएगा
जब इंकलाब आ जाएगा,
अन्याय सारा मिट जाएगा
तब नया जमाना आएगा।

हिंदू मुस्लमान साथ चलेंगे
जब भाईचारा छा जाएगा,
सब दुख दर्द मिट जाएंगे
तब नया जमाना आएगा।

रोजी रोटी मिलेगी सबको
कोई भूखा ना सो पायेगा,
बेकारी सारी मिट जाएगी
तब नया जमाना आएगा।

सब मिलकर के साथ रहेंगे
अमन का परचम लहराएगा,
बिगडे हुए सारे काम बनेंगे
तब नया जमाना आएगा।

अभावों का शासन जाएगा
खुशहाल जमाना आयेगा,
शोषक तमाम मिट जायेंगे
तब नया जमाना आएगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें