अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

संभागायुक्त ने किया विकासखण्ड पाटी के ग्रामों का निरीक्षण

Share

इन्दौर संभागायुक्त श्री मालसिंह द्वारा गुरूवार को बड़वानी जिले के विकासखण्ड पाटी के ग्राम सांवरिया पानी में मतदान केंद्र का अवलोकन कर बीएलओ से जेंडर रेशोईपी रेशो तथा फॉर्म नंबर 67 एवं 8 के विषय में  जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जायें। साथ ही मृत मतदाताओं के नाम भी हटाने की कार्यवाही की जाये।

      इस दौरान संभागायुक्त ने पीएम आवास अंतर्गत सांवरिया पानी में बन रहे आवास का अवलोकन करते हुए हितग्राही से चर्चा भी की। साथ ही संभागायुक्त ने बालक छात्रावास बोकराटा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न पंजी से स्टॉक सामग्री का मिलान नहीं होनेकक्ष में रोशनी कम होने पर तथा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध नहीं होने पर अधीक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिये। वही संभागायुक्त ने बोकराटा में मनरेगा के तहत बोल्डर चेकडेम का भी निरीक्षण किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें