अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

एसएफआई के खिलाफ सडक़ पर बैठे केरल गवर्नर

Share

छात्रों ने सुबह उनके काफिले को दिखाए थे काले झंडे तिरुवनंतपुरम (ईएमएस)। केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान केरल के कोल्लम जिले में एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के खिलाफ धरने पर बैठे। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह उनके काफिले को काले झंडे दिखाए थे। इससे नाराज होकर उन्होंने एमसी रोड पर चाय की दुकान से कुर्सी मांगी और बैठकर धरना देने लगे। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं यहां से नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें प्रोटेक्शन दे रही है। अगर पुलिस खुद ही कानून तोड़ेगी, तो यहां कानून व्यवस्था कौन संभालेगा। इसके बाद पुलिस ने 17 एसएफआई वर्कर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो घंटे बाद जब पुलिस ने जब उन्हें इस एफआईआर की कॉपी दिखाई, तब वे वहां से उठे। इसके बाद उन्होंने बताया कि वे यहां धरना देने नहीं बैठे थे, वे यहां सिर्फ पुलिस एफआईआर की कॉपी लेने का इंतजार करने बैठे थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें