अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अपनाओ इंकलाब का ही रास्ता

Share

मुनेश त्यागी

अंधविश्वास है अंधकार का रास्ता
स्कूल ही है रोशनी का रास्ता,
अब तुम सबको ही चुनना है
अपनी मुक्ति का असली रास्ता।

लड़ाई झगड़ों को तो छोड़ दो
अब चुन लो एकता का रास्ता,
जात-पात के बंधन तोड़ डालो
अपनालो भाईचारे का रास्ता।

मंदिर मस्जिद का झगड़ा छोड़ो
यह सब ठहरा विनाश का रास्ता,
ज्ञान विज्ञान को ही अपनाओ
यही है असली विकास का रास्ता।

किसानों मजदूरों एक हो जाओ
छोड़ दो सारे विरोध का रास्ता,
अब अलग-अलग रहने का नहीं
चुन लो अपनी दोस्ती का रास्ता।

अपनाओ जनवाद व धर्मनिरपेक्षता
सदा रखो समाजवाद से ही वास्ता,
पूंजीवाद को तो उखाड़ ही फेंको
अपनाओ इंकलाब का ही रास्ता।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें