अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार – चंपई सोरेन को आधी रात मिला सरकार बनाने का न्योता, आज लेंगे शपथ,पाकिस्तान में आम चुनावों की तारीखों का एलान

Share

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अगले वित्त वर्ष के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने वाला अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2024-25 के लिए देश का पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद का 3.4 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण का बजट है जो विकसित भारत के चार स्तंभों क्रमश: युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा।सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद समिति को वाराणसी की जिला अदालत के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख करने का निर्देश दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन की धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया।

‘झारखंड टाइगर’ चंपई सोरेन को आधी रात मिला सरकार बनाने का न्योता, आज लेंगे CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में गहराते सियासी संकट के बादल अब छंटते दिख रहे हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नए सीएम के तौर पर चंपई सोरेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया है। चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज ही उनका शपथ ग्रहण है। इसके साथ ही चंपई सोरेन को अगले 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले सत्ताधारी विधायकों ने दो बार राज्यपाल से मुलाकात की थी। 43 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा किया गया। हालांकि, हेमंत सोरेन का इस्तीफा होने के बाद से अगले 24 घंटे तक सूबे में कोई सीएम नहीं था। इस दौरान सत्ताधारी विधायकों को हैदराबाद भेजने की भी तैयारी की गई थी। चार्टर्ड प्लेन रेडी था लेकिन वहां भी ऐन वक्त में खेल हो गया। आखिर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और उनके जेल भेजे जाने के दौरान सूबे में क्या कुछ घटा, बताते हैं आगे।

जेल में हेमंत सोरेन, आज ईडी कोर्ट में पेशी

हेमंत सोरेन को बुधवार रात ईडी की टीम ने 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। फिर रातभर में ईडी ऑफिस में ही उन्हें रखा गया। फिर गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हेमंत सोरेन गुरुवार रात रांची की होटवार जेल में रहे। आज दिन में उन्हें फिर ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर ईडी की टीम हेमंत की 10 दिन की रिमांड मांग रही है। देखना होगा कि कोर्ट क्या फैसला देता है।

छंट गए सीएम पर सस्पेंस के बादल

उधर चंपई सोरेन को नए सीएम के तौर पर राजभवन से ग्रीन सिग्नल मिलने से पहले नई सरकार की कवायद में जेएमएम-कांग्रेस विधायक मोर्चाबंदी में जुटे रहे। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद गुरुवार को उन्होंने फिर राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस दौरान 43 विधायकों के समर्थन से जुड़ा वीडियो भी राज्यपाल को दिखाया गया। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएम पद के शपथ को लेकर कोई तुरंत कोई अपडेट नहीं दिया। फिर राजभवन की ओर से गुरुवार देर रात चंपई सोरेन को ग्रीन सिग्नल मिला। उधर गठबंधन में शामिल नेताओं को विधायकों के टूट का खतरा भी डराने लगा था। यही वजह है कि सभी विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने की तैयारी थी। चार्टर्ड प्लेन रेडी था जिस पर सभी विधायक पहुंच भी गए, लेकिन फिर खेल हो गया।

दराबाद के लिए क्यों नहीं उड़ सका चार्टर्ड प्लेन

झारखंड में सरकार पर सस्पेंस के बीच गठबंधन के विधायक गुरुवार रात हैदराबाद जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। वो चार्टर्ड फ्लाइट में बैठ भी गए लेकिन ऐन मौके पर उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। खराब मौसम और लो विजिबिलिटी की वजह से चार्टर्ड प्लेन हैदराबाद के लिए उड़ा नहीं भर सका। रांची एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से एटीसी ने ये फैसला लिया और सभी फ्लाइट्स का परिचालन ठप कर दिया गया। फ्लाइट के उड़ान नहीं भरने पर सभी विधायक वापस सर्किट हाउस लौट आए। विधायकों के शिफ्टिंग की पूरी कवायद इसलिए हो रही थी क्योंकि उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा था। हालांकि, अब राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए बुला लिया। ऐसे में सूबे का सियासी संकट अब खत्म होता दिख रहा।

आवारा कुत्तों के झुंड ने एक साल के बच्चे पर किया हमला, नोंच-नोंचकर मार डाला

Six street dogs attacked one year old child tore him to death news update in hindi

एक व्यक्ति ने सड़क पर मृत पड़े बच्चे के आसपास छह कुत्तों को देखा और पुलिस को सूचित किया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत कुत्तों के काटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवारा कुत्तों के झुंड ने एक साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला। हैदराबाद में बुधवार देर रात जब बच्चे के पिता और परिवार के अन्य सदस्य शमशाबाद में अपनी झोपड़ी में सो रहे थे सी वक्त यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा झोपड़ी से कैसे बाहर निकला। एक व्यक्ति ने सड़क पर मृत पड़े बच्चे के आसपास छह कुत्तों को देखा और पुलिस को सूचित किया। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत कुत्तों के काटने से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाजुक कानून व्यवस्था के बीच आम चुनावों की तारीखों का एलान, इस दिन होगी वोटिंग

General elections in Pakistan will take place on Feb 8 chief election commissioner, Interior minister

पाकिस्तान में बढ़ती चुनाव संबंधी हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद तय समय पर ही चुनाव आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सिकंदर सुल्तान राजा और पाकिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री गोहर इजाज ने आठ फरवरी को ही चुनाव करवाने का एलान किया है। सीईसी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘आठ फरवरी को समय पर चुनाव होगा। सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद, ईसीपी पूरी तरह से तैयार है।’ उन्होंने कहा कि अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों से सेना सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से निपटा जाएगा और किसी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 

ईसीपी के एक बयान के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी। इसमें आंतरिक मंत्री, आंतरिक सचिव, मुख्य सचिव, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के पुलिस महानिरीक्षकों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सीईसी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘आठ फरवरी को समय पर चुनाव होगा। सुरक्षा चुनौतियों के बावजूद, ईसीपी पूरी तरह से तैयार है।’ उन्होंने कहा कि अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों से सेना सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से निपटा जाएगा और किसी के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

नाजुक कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
राजा ने दोनों प्रांतों में नाजुक कानून व्यवस्था सहित ईसीपी के कार्यालय और राजनीतिक दलों पर हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि इन हमलों से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

सुरक्षा बैठक के बाद कार्यवाहक आंतरिक मंत्री एजाज ने मीडिया को बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बाद, चुनावों को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। चाहे कुछ भी हो जाए।

खैबर-पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के मुख्य सचिवों ने बैठक में अपने प्रांतों में सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी और लोगों को चुनाव में भाग लेने में मदद की।

इमरान खान ने फिर से की इंट्रा-पार्टी चुनाव कराने की घोषणा
इधर, जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अपनी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी में अंतर-पार्टी चुनाव कराने की घोषणा की। इसके कुछ सप्ताह बाद देश की शीर्ष चुनावी संस्था ने इसके पहले प्रयास को रद्द कर दिया था, जिसके कारण 8 फरवरी के आम चुनावों से पहले पार्टी ने चुनाव चिन्ह ‘क्रिकेट बैट’ खो दिया था।

गौरतलब है कि 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले पाकिस्तान में कैद इमरान खान और उनकी पार्टी के सहयोगियों को कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीनने के अलावा, खुद खान और उनके वरिष्ठ सहयोगी शाह महमूद कुरेशी को कई मामलों में कारावास की सजा सुनाई गई है। और उनके नामांकन पत्र भी खारिज कर दिए गए।

न्यूयार्क में भारतीय छात्र की मौत, भारतीय दूतावास ने कहा- पुलिस की जांच जारी है

भारत के वाणिज्य दूतावास, न्यूयॉर्क ने ट्वीट कर बताया कि ओहायो में भारतीय मूल के छात्र श्री श्रेयस रेड्डी बेनिगेरी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ। पुलिस की जांच जारी है। इस स्तर पर गड़बड़ी का संदेह नहीं है। वाणिज्य दूतावास परिवार के संपर्क में बना हुआ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

 पीएम मोदी ने स्वीकारा कांग्रेस नेता का न्योता, श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह होंगे शामिल

Congress leader Acharya Pramod Krishnam invites PM Modi for Kalki Dham foundation laying ceremony

सनातन के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी कांग्रेस को खरी-खरी सुनाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 19 फरवरी को समारोह में शामिल होने की घोषणा की है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर साझा की हैं। वहीं, पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए लिखा- आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी न्योते को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रमोद कृष्णम का धन्यवाद किया है। मोदी ने कहा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आचार्य प्रमोद ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पीएम के साथ निमंत्रण देते हुए कि तस्वीर भी साझा की है।

बजट सत्र के लिए संजय सिंह ने मांदी अंतरिम जमानत

दिल्ली आबकारी घोटाला और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह ने संसद के बजट सत्र में शामिल होने के लिए अर्जी दाखिल की है। इसपर दिल्ली की एक अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें