अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ताजा समाचार -एमएसपी के बाद किसानों के भारत बंद को भी मिला कांग्रेस का साथ,22 देशों के युवाओं को दक्ष बनाएगा भारत,एआई से दूर होगी गरीबी,

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात की। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उधर सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे। शंभू बॉर्डर पर पुलिस बैरिकेड के पास आ रहे आंदोलनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 

किसानों के मुद्दे पर क्या कांग्रेस ने कर ली है फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी

फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी समेत कई दूसरी मांगों को लेकर किसान दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार की ओर से किसानों के साथ बातचीत की कोशिश जारी है लेकिन बात अब तक बनी नहीं है। किसानों की कई मांगों को सरकार ने मान लिया है लेकिन तीन मांगों पर मामला अटका है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए हरियाणा से लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। इन सबके बीच किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया है। इन सबके बीच कांग्रेस पूरी तरह से इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने में जुटी है। जिस गारंटी की मांग किसान कर रहे हैं उसका वह समर्थन कर रही है साथ ही बंद का भी समर्थन किया है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेलती नजर आ रही है।

किसानों के प्रदर्शन बीच कांग्रेस कर रही गारंटी का वादा
किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद वह सत्ता में आती है तो उसकी सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का भी ऐलान किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घोषणा को लेकर कहा कि देश के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी एमएसपी पर कानूनी गारंटी किसानों के जीवन में 3 बड़े बदलाव लाएगी। फसल के सही दाम मिलने से किसान कर्ज की मुसीबत से छुटकारा पा जाएगा। कोई भी किसान आत्महत्या को मजबूर नहीं होगा। खेती मुनाफे का व्यवसाय होगा और किसान समृद्ध बनेगा।

बीजेपी को घेरने में जुटी है कांग्रेस

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया के कई साथी उसे छोड़कर जा चुके हैं और जो बचे हैं वह भी कांग्रेस को सीटों के लिए आंख दिखा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एनडीए का कुनबा बढ़ रहा है और स्थिति मजबूत हो रही है। इन सबके बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू है। चुनाव करीब है और कांग्रेस पार्टी किसी खास मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में नाकाम रही है। चुनावी जानकार कांग्रेस के इस वादे को चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं क्योंकि एक वक्त सरकार में रहते कांग्रेस इसे नकार चुकी है। पिछली बार किसानों की मांग के आगे सरकार को झुकना पड़ा था और तीन कृषि कानून वापस हुए थे। किसानों का प्रदर्शन एक बार फिर शुरू है और कांग्रेस इस बार इस मुद्दे पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ पूरी तरह दिखना चाहती है। प्रदर्शनकारी किसानों में अधिक संख्या पंजाब के किसानों की है और इस राज्य में भी कांग्रेस AAP के सामने काफी कमजोर दिख रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर वह पूरी तरह प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में खुलकर आ गई है।

पीएम मोदी ने दोहा में कतर के विदेश मंत्री के साथ की बैठक, संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

PM Narendra Modi Qatar Visit India Qatar Bilateral Meetings Doha Updates in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद बुधवार देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी का मध्य एशियाई देश कतर (पश्चिम एशिया) जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि हाल ही में कतर ने आठ पूर्व नौसैनिकों की सजा माफ की है। सात नागरिक भारत लौट आए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद कतर पहुंच गए हैं। बुधवार देर रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी वहां के शासक और कई शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत-कतर साझेदारी को मजबूत बनाने पर दोनों देशों के बीच विस्तार से बात हुई। पीएम मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री सह विदेश मंत्री एचएच मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान के साथ बैठक कर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर विस्तार से बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, भारत कतर के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है। कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की योजना है।

“Giving a fillip to the historic and deep-rooted bonds with Qatar! PM Modi arrives on a visit to Doha. Received by State Minister for Foreign Affairs of Qatar, Soltan bin Saad Al-Muraikhi at the airport. Wide-ranging talks with Qatari leadership on strengthening bilateral… pic.twitter.com/v96EbufcZ7

— ANI (@ANI) February 14, 2024

प्रवासी भारतीयों ने किया पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत 
प्रधानमंत्री मोदी के दोहा पहुंचने के बाद होटल के बाहर प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथों ने भारतीय तिरंगा लेकर आए लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पीएम मोदी ने होटल के बाहर स्वागत के लिए जुटे लोगों से हाथ मिलाया। कुछ प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी को किताबें भी भेंट कीं। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी लीं। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, दोहा में असाधारण स्वागत के लिए प्रवासी भारतीयों का आभारी हूं। 

An exceptional welcome in Doha! Grateful to the Indian diaspora. pic.twitter.com/malGuS3jFW— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2024

विदेश राज्यमंत्री ने पीएम मोदी का स्वागत किया

PM Narendra Modi Qatar Visit India Qatar Bilateral Meetings Doha Updates in Hindi

दोहा पहुंचे पीएम मोदी – फोटो : ANI

इससे पहले पीएम मोदी भारतीय समयानुसार रात करीब 12 बजे कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। राजधानी दोहा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत कतर के विदेश राज्यमंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया।

#WATCH | Doha, Qatar: Prime Minister Narendra Modi lands in Qatar’s capital Doha.

PM Modi will hold bilateral meeting with the Emir of Qatar, Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani.

(Source: DD News) pic.twitter.com/83WxMebSCP— ANI (@ANI) February 14, 2024

अबू धाबी का सफल दौरा कर कतर पहुंचे पीएम मोदी
कतर आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर अबू धाबी में बने हिंदू मंदिर के उद्घाटन किया। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम ने कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में यूएई सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम ‘अहलान मोदी’ को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम ने ‘भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद’ कहा था। 

इप्सोस सर्वे: एआई से दूर होगी गरीबी, 77% भारतीयों को उम्मीद, 82% ने कहा- 5 साल में बदल जाएगी जिंदगी

Ipsos survey AI will eliminate poverty 77% Indians are hopeful

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) गरीबी कम करने में मददगार साबित होगा। 77 फीसदी भारतीय इसको लेकर आशान्वित है। इतना ही नहीं 82 फीसदी भारतीयों का मानना है कि अगले पांच साल में नौकरियों और उद्योगों में एआई आधारित बदलाव उनकी जिंदगी बदल देंगे।

गूगल के लिए इप्सोस द्वारा किए गए ताजा सर्वेक्षण से पता चला है कि दुनियाभर में एआई को लेकर सबसे अधिक उत्साह भारतीयों में हैं। अध्ययन में 17 देशों के 1,700 लोगों को शामिल किया गया। सभी आॅनलाइन माध्यम से इसमें शामिल हुए थे। इनमें से 82 फीसदी भारतीय यह उम्मीद करते हैं कि एआई से उन्हें स्वास्थ्य, रोजगार और जटिल विषयों को समझने में लाभ होगा जबकि वैश्विक स्तर पर ऐसा मानने वाले 54 फीसदी से अधिक हैं।

जमीनी विकास को लेकर मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
अधिकांश भारतीयों को उम्मीद है कि एआई अगले 5 साल में जमीनी विकास को लेकर जो चुनौतियों उनका समाधान करेगी। वहीं, 86 फीसदी का कहना है कि इससे परिवहन में वृद्धि होगी। सर्वे में शामिल 70 फीसदी से अधिक भारतीयों ने पहले ही एआई के अच्छे प्रभाव (विशेषतौर से जानकारी पाने के लिए) को महसूस किया है।

व्यक्तिगत लाभ की 80 फीसदी को उम्मीद
80 फीसदी को उम्मीद है कि इससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से लाभ होगा। उनका मानना है कि एआई स्वास्थ्य, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, व्यक्तिगत शिक्षा, पहुंच और अंतरिक्ष अन्वेषण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सर्वे के अनुसार 95 फीसदी भारतीय अपने कार्यस्थल पर एआई के बारे में चर्चा करते हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह औसत 65 फीसदी है। बेन पेज, इप्सोस के सीईओ ने कहा कि एआई के साथ हमारा जीवन पर किए गए सर्वेक्षण से वैश्विक चुनौतियों के बीच एआई की क्षमता को पहचानने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि एआई कैसे डाटा विश्लेषण को बढ़ाते हुए दुनिया में सकारात्मक योगदान दे सकता है।

वहीं, गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता ने कहा कि यह एआई-संचालित कंपनी के रूप में उनके फोकस के लिए बढ़िया बात है। इप्सोस सर्वेक्षण से पता चलता है कि भारतीयों को समावेशी आर्थिक विकास में योगदान के लिए एआई से बहुत उम्मीदें हैं।

अंग प्रत्यारोपण में शीर्ष पर पहुंचा भारत, 2023 में पहली बार एक साल में 16,941 ट्रांसप्लांट

India reaches top in organ transplant 16,941 transplants in 2023 for the first time

जीवित दाता से अंग लेकर प्रत्यारोपण करने के मामले में भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, अंग प्रत्यारोपण करने वाले दुनिया के शीर्ष दस देशों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इतना ही नहीं 75 वर्षों में पहली बार मृत दाताओं से अंग लेकर प्रत्यारोपण करने में एक हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि सरकार अंग प्रत्यारोपण के इन आंकड़ों से संतुष्ट नहीं है।नोट्टो ने स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि मांग और आपूर्ति के बीच अभी भी बड़ा अंतर है। भारत में हर साल दो लाख किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत है, लेकिन 2023 में 12,343 प्रत्यारोपण हुए जिनमें 1,613 किडनी मृत्यु उपरांत दाताओं से मिली हैं। 

राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोट्टो) के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 2023 में भारतीय अस्पतालों ने पहली बार एक साल में 16,941 अंग प्रत्यारोपण किए हैं। इनमें 12,343 किडनी, 4,160 लिवर, 215 हृदय, 189 फेफड़े, 20  पैंक्रियाज और 14 छोटी आंतों के प्रत्यारोपण शामिल हैं लेकिन मरणोपरांत की बात करें तो 16,941 में से 1,062 प्रत्यारोपण ही मृत्यु के बाद प्राप्त अंगों से किए गए। डॉ. कुमार ने कहा, अभी मरणोपरांत दाता से अंग लेने में भारत बहुत पीछे है। इसके लिए लोगों को देहदान के लिए आगे आना चाहिए।

पीएम मोदी ने मन की बात में कई बार किया जिक्र
डॉ. कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार अपने मन की बात कार्यक्रम में अंगदान और प्रत्यारोपण पर चर्चा की है। उसी का नतीजा है कि भारत ने अमेरिका, इटली, फ्रांस जैसे देशों को अंगदान में पीछे छोड़ दिया। हालांकि सरकार इस उपलब्धि से खुश नहीं है क्योंकि अभी भी देश में मांग और आपूर्ति के बीच काफी अंतर है।

100 में से छह को मिली किडनी
नोट्टो ने स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि मांग और आपूर्ति के बीच अभी भी बड़ा अंतर है। भारत में हर साल दो लाख किडनी प्रत्यारोपण की जरूरत है, लेकिन 2023 में 12,343 प्रत्यारोपण हुए जिनमें 1,613 किडनी मृत्यु उपरांत दाताओं से मिली हैं। यानी 100 मरीजों पर करीब छह को किडनी मिली। डॉ. कुमार का कहना है कि देश में हर साल 80 हजार मरीज हृदय विफलता की वजह से प्रत्यारोपण की सूची में जुड़ रहे हैं लेकिन 2023 में केवल 215 हृदय प्रत्यारोपण हुए। यानी 500 में से किसी एक मरीज को हृदय मिल रहा है। हमारे लिए सबसे जरूरी मरणोपरांत अंगदान है क्योंकि इससे हृदय, फेफड़े, पैंक्रियाज और छोटी आंत सहित कई तरह के अंग लेकर एक बार में कम से कम आठ जिंदगियों को बचाया जा सकता है।

 22 देशों के युवाओं को दक्ष बनाएगा भारत, कौशल विकास मंत्रालय-राष्ट्रीय कौशल विकास निगम को जिम्मा

India will make youth of 22 countries skilled under skill india

20 अफ्रीकी और एशिया के दो देश भी अपने युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल के तहत दक्ष बनाना चाहते हैं। इसके लिए बेनिन, बुर्किना फासो, कैमरून, केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, कोत दिव्वार, घाना, गिनी, लाइबेरिया, माली, मॉरीतानिया, नाईजीरिया, सिएरा लियोन, टोगो (टोगोलीस रिपब्लिक) के अलावा एशिया से मंगोलिया और भूटान ने भारत सरकार से मदद मांगी है। इन देशों के युवाओं को अब स्किल इंडिया डिजिटल प्रशिक्षण देगा। खास बात यह है कि इन देशों के युवाओं को स्किल इंडिया में प्रशिक्षित करने के लिए वहां केंद्र भी खोले जाएंगे।अफ्रीका के आठ देशों के शिक्षा मंत्रियों ने बुधवार को स्किल इंडिया डिजिटल मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने डिजिटल इंडिया के कामकाज को परखा। अफ्रीका और एशिया के यह देश अब बाजार मांग और उभरते क्षेत्रों में अपने युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा खाका तैयार करेंगे।

केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सीईओ वेदमणी तिवारी ने बताया कि भारत के सरकारी एडटेक प्लेटफार्म यानी स्किल इंडिया डिजिटल की आज दुनिया तारीफ कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसुधैव कुटुंबकम यानी एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की बात करते हैं। इसीलिए जो भी देश भारत सरकार से स्किल इंडिया डिजिटल में अपने युवाओं को दक्ष करने में मदद मांग रहे हैं, उन्हें सहयोग किया जाएगा। पहले चरण में इन देशों के युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल में कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। दरअसल, यहां भी भारत की तरह युवा आबादी सबसे अधिक है। इसके अलावा जरूरत और बाजार में भी समानता है। जबकि दूसरे चरण में करीब 60 या 70 देश अपने युवाओं को स्किल इंडिया डिजिटल में दक्ष करवाने को जोड़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया में वर्ल्ड बैंक भी सहयोग कर रहा है।

आठ देशों ने स्किल इंडिया के कामकाज को देखा
अफ्रीका के आठ देशों के शिक्षा मंत्रियों ने बुधवार को स्किल इंडिया डिजिटल मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने डिजिटल इंडिया के कामकाज को परखा। अफ्रीका और एशिया के यह देश अब बाजार मांग और उभरते क्षेत्रों में अपने युवाओं को प्रशिक्षण का पूरा खाका तैयार करेंगे। विदेशी प्रतिनिधि आधार, यूपीआई के काम के तरीके से खासे प्रभावित दिखे। इसके अलावा एक राष्ट्र-एक छात्र योजना में ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (एपीएएआर) के कामकाज की जानकारी भी ली। दरअसल, यह देश अपने यहां भी ऐसे ही डिजिटल प्रक्रिया अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में भारत मदद करेगा।

घर या नौकरी के साथ मोबाइल पर प्रशिक्षण लें
स्किल इंडिया डिजिटल में इस समय 40 लाख युवा पंजीकृत है। इसमें स्कूल, उच्च शिक्षा से लेकर कौशल विकास पर आधारित 550 कोर्स उपलब्ध है। युवा पढ़ाई और नौकरी के साथ इन कोर्स में दाखिला लेकर खुद को स्किल, अपस्किल, रिस्किल में दक्ष कर सकते हैं।

चक्र-धनुष धारण कर बाबा विश्वनाथ बने दूल्हा

Varanasi: Lord Shiva took the looks of lord Ram after two and a quarter hours of make up

श्री काशी विश्वनाथ के तिलकोत्सव पर बाबा ने भक्तों को हरिहर स्वरूप में दर्शन दिए। सवा दो घंटे के शृंगार के बाद जब बाबा का दूल्हा स्वरूप सामने आया तो भक्तों को सतयुग, त्रेता और द्वापर का अहसास हुआ। बाबा की पंचबदन प्रतिमा को भवरेंदु चक्र, पिनाक धनुष और परसु धारण कराकर दूल्हा वेश में सजाया गया। 

सवा दो घंटे के शृंगार के बाद जब बाबा का दूल्हा स्वरूप सामने आया तो भक्तों को सतयुग, त्रेता और द्वापर का अहसास हुआ। बाबा की पंचबदन प्रतिमा को भवरेंदु चक्र, पिनाक धनुष और परसु धारण कराकर दूल्हा वेश में सजाया गया।

महंत आवास हर-हर महादेव के साथ जय श्रीराम… के जयघोष से गूंजता रहा। संध्या आरती और भोग के बाद सायं पांच बजे से भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। माघ शुक्ल पंचमी बुधवार को बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के साथ ही टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर तिलकोत्सव के अनुष्ठान आरंभ हो गए।

कल भोर में चार बजे से 4:30 बजे तक बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत मूर्ति की मंगला आरती हुई। छह से आठ बजे तक ब्राह्मणों ने चारों वेदों की ऋचाओं के पाठ के साथ बाबा का दुग्धाभिषेक किया। सुबह 8:15 बजे बाबा को फलाहार का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद पांच वैदिक ब्राह्मणों ने पांच प्रकार के फलों के रस से 8:30 से 11:30 बजे तक रुद्राभिषेक किया।

पूर्वाह्न 11:45 बजे पुन: बाबा को स्नान कराया गया। 12 बजे से साढ़े 12 बजे तक मध्याह्न भोग, अर्पण और आरती की गई। इसके बाद महिलाओं ने मंगल गीत गाए। दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक शृंगार के लिए कक्ष के पट बंद कर दिए गए। वाचस्पति तिवारी और संजीव रत्न मिश्र ने बाबा का दूल्हा के रूप में शृंगार कर उन्हें राम के रूप में सजाया। संध्या आरती और भोग के बाद सायं पांच बजे से भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।

दूल्हा बने बाबा को चढ़ाई सोने की चेन और सोने की गिन्नी
बाबा विश्वनाथ के तिलक पर सप्तर्षियों के प्रतीक सात थालों में बाबा को तिलक की सामग्री अर्पित की गई। शाम सात बजे जालान परिवार की अगुवाई में तिलक की रस्म पूरी की गई। शहनाई की मंगल ध्वनि और डमरुओं के निनाद के बीच तिलकोत्सव की बधाई यात्रा निकली। सात थाल में तिलक की सामग्री लेकर जालान परिवार शोभायात्रा का हिस्सा बने। इन थालों में वर के लिए वस्त्र, सोने की चेन, सोने की गिन्नी, चांदी के नारियल सजाकर रखे गए थे।

लोकाचार के अनुसार दूल्हे के लिए घड़ी और कलम के सेट भी एक थाल में सजाकर रखे गए थे। काशीवासियों की भीड़ के साथ दशाश्वमेध मुख्य मार्ग से टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास तक पहुंची। महंत परिवार ने उनकी अगवानी की। कन्या पक्ष की ओर से जालान परिवार के सदस्यों ने तिलकोत्सव की रस्म पूरी की। पूजन का विधान संजीव रत्न मिश्र ने पूर्ण कराया। इस मध्य पं. वाचस्पति तिवारी ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। तिलकोत्सव के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं की मंडली ने पारंपरिक गीत गाए।

 

आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में नजर आएगी शिमला की प्रतिभा रांटा

Shimla's Pratibha Ranta will be seen in Aamir Khan Production House's Missing Ladies movie

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव की प्रतिभा रांटा आमिर खान प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म लापता लेडीज में नजर आएंगी। फिल्म 1 मार्च को रिलीज होगी। प्रतिभा फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। इसका निर्देशन किरण राव ने किया है। फिल्म ग्रामीण भारत पर आधारित है। फिल्म दो युवा दुल्हनों की कहानी है जो एक ट्रेन यात्रा में अलग हो जाती हैं। प्रतिभा की पहली फिल्म की लांचिंग से उसके परिजन उत्साहित हैं। प्रतिभा रांटा ने 12वीं तक की शिक्षा चैल्सी स्कूल शिमला से ली है। उसके बाद मुंबई में फिल्म मैकिंग में स्नातक की डिग्री ली। प्रतिभा वर्ष 2018 में मिस मुंबई भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में प्राइम शो कुर्बान हुआ.. से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। उसके बाद वेब सीरीज ..आधा ईश्क में काम किया। जल्द ही प्रतिभा संजय लील भंसाली की वेब सीरीज ..हीरामंडी में भी नजर आएंगी। बेटी की इस उपलब्धि से पिता राजेश रांटा और माता संधीशना रांटा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बेटी अब छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर नाम कमा रही है। इससे उन्हें काफी खुशी है।

 भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू

Ind vs Eng: India-England test match ticket sale starts , seven percent booking fee will have to be paid

भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच की टिकटों की बिक्री पेटीएम पर शुरू हो गई। क्रिकेट प्रेमी वेबसाइट पर जाकर मैच के टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए 1000, 1200 और 1500 रुपये के सस्ती टिकटों के नौ स्टैंड रिजर्व रखे गए हैं। इनमें अभी तक तीन स्टैंड 1000, चार स्टैंड 1200 और दो स्टैंड 1500 रुपये की टिकटों के होंगे। 7 से 11 मार्च को होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के लिए एचपीसीए ने सभी स्टैंडों के टिकटों के दाम तय कर दिए हैं। इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 रुपये रहेगा जो कि मैच के पांचों दिन के लिए होगा। अभी तक 1200 रुपये से अधिक दामों वाले टिकट की मिल रहे हैं। दर्शकों को टिकट के लिए बुकिंग फीस भी देनी होगी।एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला में 7 से 11 मार्च को होने वाले भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट की बिक्री पेटीएम पर शुरू कर दी गई है। 

धर्मशाला में कॉरपोरेट बॉक्स के अलावा 14 और स्टैंड हैं। इन स्टैंडों के दाम 1000, 1200, 1,500, 2,000, 2,500 और 10 हजार तय किए गए हैं। क्लब लॉज मैन पैवेलियन के टिकट के दाम 10 हजार रुपये है। पैवेलियन टैरेस में टिकट के दाम 2500 रुपये होंगे। एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि धर्मशाला में 7 से 11 मार्च को होने वाले भारत-इंग्लैंड मैच के टिकट की बिक्री पेटीएम पर शुरू कर दी गई है। पहले दिन नौ स्टैंड की बिक्री शुरू की गई है। एक या दो दिन सभी स्टैंड की टिकट बिक्री शुरू कर दी जाएगी।

स्टैंड का नाम दाम (रुपये में)        बुकिंग फीस के साथ
क्लब लॉज 10000 रुपये                10236 रुपये
पैवेलियन टैरेस 2500 रुपये             2647.50 रुपये            
नॉर्थ पैवेलियन स्टैंड 2000 रुपये      2118 रुपये
ईस्ट स्टैंड-3 1500 रुपये             1588.50 रुपये
वेस्ट स्टैंड -1 1500 रुपये             1588.50 रुपये
वेस्ट स्टैंड-2 1200 रुपये             1284.96 रुपये
नॉर्थ 1 स्टैंड 1200 रुपये             1284.96 रुपये
नॉर्थ 2 स्टैंड 1200 रुपये             1284.96 रुपये
ईस्ट स्टैंड-2 1200 रुपये             1284.96 रुपये
वेस्ट स्टैंड-3 1000 रुपये             1070 रुपये
ईस्ट स्टैंड-1 1000 रुपये             1070 रुपये
नाॅर्थ वेस्ट स्टैंड 1000 रुपये             1070 रुपये

एचपीसीए 25 को जाएगी इंद्रुनाग की शरण में
 भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए 25 फरवरी को खनियारा स्थित बारिश के देवता इ़ंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेगी। इस दौरान एचपीसीए के पदाधिकारी हवन के बाद देवता से मैच के लिए सफल आयोजन की प्रार्थना करेंगे। मंदिर में सुबह दस बजे हवन और पूजा के बाद लोगों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में 25 फरवरी को होने पूजा में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी उपस्थित रह सकते हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टेस्ट मैच के सफल आयोजन का लेकर खनियारा के इंद्रुनाग मंदिर में 25 फरवरी को हवन पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें एचपीसीए के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

‘100 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार की उम्मीद’; भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने उम्मीद जताई है कि दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार 2030 से पहले ही 100 अरब डॉलर यानी करीब 8.3 लाख करोड़ रुपये के पार हो जाएगा। पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ महत्वपूर्ण आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर के बाद जारी साझा बयान में यह उम्मीद जताई गई। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों से संतुष्टि जताई है। दोनों नेताओं ने सहयोग के नए क्षेत्र तलाशने के लिए मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक साझेदारी पर मुहर लगाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात के कई आर्थिक पहलू भी हैं। पीएम मोदी की इस यात्रा के बाद अनुमान है कि भारत और यूएई का द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर तक जा सकता है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है। दोनों देशों ने 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य तय किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह लक्ष्य काफी पहले हासिल करने में कामयाबी मिल जाएगी। पीएम मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया। दोनों शीर्ष नेताओं ने मजबूत आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का समर्थन करने की बात कही। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में बढ़कर 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।

पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति ने ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें तेल, गैस और नवीकरणीय ऊर्जा शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में एडीएनओसी गैस और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के बीच दो नए दीर्घकालिक एलएनजी आपूर्ति समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।

 कोविंद समिति के पास पहुंचे ओवैसी, सियासी और कानूनी दिग्गजों से परामर्श का दौर भी जारी

One Nation One Election Ram Nath Kovind Committee Owaisi Meeting

वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मंथन के लिए सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति गठित की है। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने समिति से मुलाकात की। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद -उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने समिति के समक्ष देश में एक साथ चुनाव के मुद्दे पर अपनी पार्टी के विचार रखे।हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति से मुलाकात की। समिति इससे पहले भी कई राजनीतिक और कानूनी दिग्गजों से मुलाकात कर चुकी है। 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली यह समिति लोक जन शक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात कर चुकी है। मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष प्रिंस राज (समस्तीपुर से सांसद) शामिल थे। पार्टी प्रवक्ता संजय सर्राफ, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के महासचिव रामजी सिंह भी समिति से मिल चुके हैं।

समिति इससे पहले प्रख्यात न्यायविदों से भी मशविरा कर चुकी है। इनमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले और दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन जैसी हस्तियां शामिल हैं।

गुरुग्राम, हरियाणा: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भारी ट्राफिक जाम देखा गया। वीडियो शाम 7 बजे ली गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर का उद्घाटन किया।

दिल्ली की एक अदालत ने देशद्रोह मामले में शरजील इमाम की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा। 17 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा छठा समन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ को लेकर बुधवार को छठा समन भेजा है। उन्हें 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए 5 समन भेजे थे। लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए।

राहुल ने घायल किसान से फोन पर बात की, आंदोलन का समर्थन किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई। राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है। राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, ‘किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘वह जवान भी थे, और किसान भी हैं – उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।’ किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘पूरा किसान आंदोलन कर रहा है…एक तरफ आप भारत रत्न दे रहे हैं और दूसरी तरफ आप किसानों को रोकना चाहते हैं, उनकी मांग नहीं मानना चाहते। आखिरकार भाजपा चाहती क्या है…भाजपा के लोग PDA से घबराए हुए हैं…मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे सहयोगी दल PDA की लड़ाई को मजबूत करेंगे…’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें