अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*गो सेवक मैत्री की बैठक सम्पन्न हुई*

Share

पशु पालन विभाग के कृत्रिम गर्भाधान गौसेवक मैत्री कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक किर समाज धर्मशाला परिसरमे आयोजित की गई जिसमे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बड़ी बहन उज्जैन नगर निगम सभापति कलावती यादव महोदया के मुख्य अतिथि में रखी गई।

वा विशेष अतिथि के रूप में राजा ठाकुर, परेश कुलकर्णी बीजेपी मण्डल अध्यक्ष, महंत तेजू बाबा (कुबेर राज गो सेवा ),राजवीर सिंह तोमर मुरैना रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीसिंह बेरावत देवास ने किया।  जिसमें प्रदेश से 37 जिले की कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सर्वानुमति से कृत्रिम गर्भाधान सेवा संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष गंभीर सिंह राजपूत होशंगाबाद  को अध्यक्ष, वा प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ गोर,  प्रदेश महामंत्री अरविंद सोलंकी उज्जैन, प्रदेश प्रचार मंत्री विजय चौहान, मीडिया प्रभारी आदेश त्रिपाठी रीवा , को सर्वानुमति से नियुक्त किया।  एवं संगठन का मांग पत्र भी मुख्यमंत्री जी के नाम पर,कलावती यादव दीदी को दिया। 

अतिथियों का स्वागत , हाकम सिंह पटेल विजय चौहान, रमेश डेलविया तूफान सिंह पँवार , कमलेश महेस्वरी, पूनमचंद परमार, शिवरामसिंह राजपूत, शिवनारयण पड़ीहार, गोवर्धन चौहान, टिकमसिंह जी कमल प्रजापत बलराम सिसोदिया, जबलपुर कटनी मंदसौर रतलाम इंदौर,  दतिया आदि ने अपने विचार प्रकट किया। अतिथि एवं कार्यक्रम का आभार  संगठन के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री अरविंद सोलंकी ने व्यक्त किया

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें